• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, May 13, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

पुलिस अधीक्षक की नशा तस्करों (Drug Smugglers) को कड़ी चेतावनी, नशे का धंधा छोड़ें या फिर जिला छोड़ दें

पुलिस अधीक्षक का शमशाबाद पट्टी क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में युवाओं से आह्वान,नशा छोड़े तथा शिक्षा व खेलों से नाता जोड़े

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
December 16, 2023
in हरियाणा
0
Drug Smugglers

Drug Smugglers – नशे का कारोबार करने वाले अपना धंधा छोड़ दे या फिर जिला छोड़ दे। जिले में नशे का व्यापार किसी भी सूरत में फलने फूलने नहीं दिया जाएगा तथा कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नशा समाज का सांझा दुश्मन है इसलिए  सभी लोग नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जन आंदोलन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं । नशा स्वस्थ समाज के लिए एक गंभीर चुनौती है, और इस चुनौती से निपटने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को आगे आकर नशे के खिलाफ चलाए जा रहे, जन आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभानी होगी।

नशा तस्करों का सामाजिक बहिष्कार होना चाहिए तथा समाज का कोई भी व्यक्ति उनकी पैरवी न करें । उक्त विचार जिला के पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने शमशाबाद पट्टी क्षेत्र में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं तथा आम जन को संबोधित करते हुए व्यक्त किए । उन्होंने कहा कि जिला पुलिस अपने स्तर पर नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाए हुए हैं परंतु इस अभियान की संपूर्ण सफलता के लिए जन सहयोग अति आवश्यक है

उन्होंने कहा कि नशा बेचने वालों की असली जगह जेल में है , इसलिए नशे का कारोबार करने वालों की सूचना  निःसंकोच होकर पुलिस को दें, पुलिस प्रशासन की ओर से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मां-बाप अपने बच्चों की दैनिक गतिविधियों पर पैनी नजर रखें तथा अपने बच्चों को नशे से दूर रहकर शिक्षा तथा खेलकूद की गतिविधियों में निरंतर  आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें । (Drug Smugglers)

 ये भी पड़े– Farmers मजदूर आक्रोश रैली का निमंत्रण दिया

पुलिस अधीक्षक  विक्रांत भूषण ने इस अवसर पर कहा कि अगर कोई युवा गलत संगत का शिकार होकर नशे की दलदल में फस गया है  तो इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दें, ताकि स्थानीय प्रशासन के सहयोग से उक्त युवा का इलाज करवा कर उसे फिर से समाज की मुख्य धारा में शामिल किया जा सके। इस अवसर पर गांव शमशाबाद पट्टी  में आयोजित खेल प्रतियोगिता में युवाओं तथा ग्रामीणों ने भाग लिया।

युवाओं तथा ग्रामीण को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने कहा कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत सभी गांवो में  युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ने के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं कराई जा रही  है । (Drug Smugglers)

आज  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण की मौजूदगी में पुलिस जवानों तथा शमशाबाद पट्टी तथा आसपास क्षेत्र के युवाओं के बीच क्रिकेट, कबड्डी, रस्सा- कस्सी तथा मैराथन दौड़ का आयोजन करवाया गया। पुलिस अधीक्षक ने इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों से कहा कि नशा के खिलाफ चलाई जा रही  मुहिम में सराहनीय करने वाले युवाओं तथा ग्रामीणों को सम्मानित भी किया जाएगा ।

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा अपनी ऊर्जा खेलों में लगाएं तथा बेहतर प्रतिभा का प्रदर्शन कर अपने मां-बाप तथा इलाके का नाम रोशन करें ।  उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित युवाओं से आवाह्न किया कि वे  नीरज चोपड़ा जैसे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को अपना आदर्श मानकर निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रयास करें। पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने कहा कि अब जिला पुलिस सभी गांवो में युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ने के लिए समूचे जिले में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं का आयोजन करवाकर युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया जा रहा है। (Drug Smugglers)

पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने कहा कि जिला भर में युवाओं को खेलों से  जोड़ने के लिए जिला स्तर पर वॉलीबॉल, हैंडबॉल, कबड्डी, क्रिकेट बास्केटबॉल तथा कबड्डी इत्यादि की टीमों का गठन किया गया है, और पुलिस जवान लगातार गांव दर गांव जाकर युवाओं के साथ खेल गतिविधियों में भाग लेकर उन्हें नशे से दूर रहने का संदेश दे रहे हैं, जो काफी सार्थक साबित हो रहा है तथा युवा पुलिस के अभियान से प्रभावित होकर खेलों की ओर आकर्षित हो रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि इस अभियान के तहत पुलिस जिला सिरसा की ओर से सभी गांवो में ग्राम पंचायतो के सहयोग से खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जा रहा है, ताकि युवा पथ भ्रष्ट होकर नशे की और अग्रसर  ना हो सके। इस अवसर पर शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार, महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मंजू सिंह ,शमशाबाद पट्टी ग्राम पंचायत के सरपंच राणा रणदीप सिंह तथा पार्षद सुनील, महावीर,रोहतास व इंद्रोश गुर्जर भी मौजूद रहे। (Drug Smugglers)

‘विज्ञापन – जाने बेस्ट प्रोडक्शन हाउस इन इंडिया के बारे में | लाइन प्रोडूसर इन इंडिया की पूरी जानकारी |

Tags: DistrictDrug SmugglersDrug TradeHaryanaStrict WarningSuperintendent of Police
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Jamnagar

Moscow से गोवा जा रहे विमान के Crew मेंबर्स को अचानक आया विमान में बम होने का मेल, गुजरात के जामनगर में करवाई इमरजेंसी लैंडिंग|

3 years ago
Apollo Proton Cancer Cente

Apollo Proton Cancer Cente ने सिर और गर्दन के कैंसर के लिए उत्कृष्टता केंद्र लॉन्च किया

2 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Raising Superstars Launches 'Prodigy Pathway' – India's First AI-Powered, In-Home Preschool

Raising Superstars Launches 'Prodigy Pathway' – India's First AI-Powered, In-Home Preschool

May 12, 2026
TRST01 Unveils AI native Carbon Intelligence Platform Across India, Singapore and the Gulf for the Global South

TRST01 Unveils AI native Carbon Intelligence Platform Across India, Singapore and the Gulf for the Global South

May 12, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)