• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, May 13, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home खेल

S Sreesanth ने युजवेंद्रा सिंह चहल को लेकर यह क्या कह दिया

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
April 18, 2022
in खेल
6
S Sreesanth

S Sreesanth

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज एस श्रीसंत (S Sreesanth) ने 2007 टी-20 विश्व कप में जितनी सुर्खियां बटोरीं, उससे ज्यादा उनका करियर विवादों में रहा। आइपीएल में हरभजन सिंह से थप्पड़ खाने के बाद उन्हें जो सहानुभूति मिली, उसे उन्होंने स्पाट फिक्सिंग के आरोप लगने से गंवा दिया। उन पर प्रतिबंध लगा और क्रिकेट मैदान पर लाख कोशिश करने पर भी वह सफल वापसी नहीं कर सके। श्रीसंत अब इन बातों को भूल नए सिरे से अपनी जिंदगी की शुरुआत करना चाहते हैं। पेश है अरुण सिंह की एस श्रीसंत के साथ हुई बातचीत के मुख्य अंश :-

-आइपीएल नीलामी में नहीं बिकने के पीछे क्या कारण रहा?

–पिछले दो साल से मैं आइपीएल में वापसी करना चाह रहा था, जो हो नहीं सका। शायद इसके पीछे मेरी बढ़ती उम्र है। मुझे खुशी इस बात की है कि फ्रेंचाइजियों ने युवा क्रिकेटरों को ज्यादा मौका दिया है और वे बढ़िया प्रदर्शन भी कर रहे हैं। यह भारतीय क्रिकेट के लिए शुभ संकेत है।

-आइपीएल से आपने क्या हासिल किया और क्या खोया?

–पंजाब की ओर से खेलते हुए 2008 में आखिरी समय तक पर्पल कैप मेरे पास रहा। अंतिम समय में शेन वार्न और सोहेल तनवीर मुझसे आगे निकल गए। शेन वार्न जैसे दिग्गजों से काफी सीखने का मौका मिला। सही समय पर समर्थन नहीं मिलने से मुझे काफी नुकसान हुआ।

-आइपीएल स्पाट फिक्सिंग का आरोप लगने के बाद आपको सबसे ज्यादा किसका सपोर्ट मिला?

–मुझे मेरे परिवार, आदित्य वर्मा सर और खासकर नैंजी (पत्नी भुवनेश्वरी कुमारी) से काफी सपोर्ट मिला। मैंने क्रिकेट छोड़ने का फैसला कर लिया था, लेकिन नैंजी और अपनों ने मुझे एक मैच खेलने के लिए मैदान पर उतरने को प्रोत्साहित किया। अपनों ने मुझे मुसीबत के समय टूटने से बचाया।

-क्रिकेट से आपने अचानक संन्यास क्यों लिया?

–केरल की ओर से रणजी में मैं 130-140 की स्पीड से गेंद डाल रहा था। मध्य प्रदेश के खिलाफ मुकाबला हारने से मेरी टीम नाकआउट में नहीं पहुंच सकी। इसके बाद मैंने संन्यास लेने का फैसला कर लिया। युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए मैंने ऐसा किया। मैं अभी तीन साल तक स्थानीय लीग खेलता रहूंगा। मुझे बीसीसीआइ सचिव जय शाह से उम्मीद है कि उनकी देखरेख में युवा क्रिकेटर अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान बनाएंगे। (S Sreesanth)

-इस साल होने वाले टी-20 विश्व कप में टीम इंडिया में कौन से गेंदबाज शामिल हो सकते हैं?

–कुलदीप यादव ने शानदार वापसी की है। युजवेंद्रा सिंह चहल और मुहम्मद शमी बढि़या कर रहे हैं। अक्टूबर में आस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप के लिए शमी तो टीम में रहेंगे, लेकिन कुलदीप या चहल से किसी एक को रखा जाएगा।

-रोहित, विराट और राहुल के फ्लाप होने का असर टी-20 विश्व कप टीम पर पड़ेगा?

–तीनों लीजेंड हैं और मुझे पूरा विश्वास है कि वे बढि़या प्रदर्शन कर भारत को विश्व कप का खिताब दिलाएंगे।

-चहल ने 2011 में चैंपियंस लीग टी-20 के दौरान खुद को बालकनी से लटकाए जाने का आरोप एक क्रिकेटर पर लगाया है। आप क्या कहेंगे?

–11 साल बाद इस तरह रहस्योद्घाटन कर गड़े मुर्दे उखाड़ने से चहल को कुछ हासिल नहीं होगा। उन्हें उसी समय इस घटना के बारे में जानकारी देनी चाहिए थी। मुझे लग रहा है कि उन्होंने मजाक में यह सब बोला है।

-क्रिकेट में आपका सबसे यादगार पल और भूल जाने वाला क्षण?

यह पढ़ें – क्या आप एक फिल्म कलाकार बनना चाहते है ? Want to join Film Industry ?

–2007 विश्व कप के फाइनल में मिस्बाह का यादगार कैच मैंने पकड़ा, जिससे भारत चैंपियन बना। 2008 में हरभजन सिंह ने मुझे किस लिए थप्पड़ मारा। मैं अब तक नहीं जान सका हूं, लेकिन उसे भूल जाना चाहता हूं। (S Sreesanth)

-मलयालम में आप सात फिल्में कर चुके हैं। बालीवुड से आफर मिलने पर करेंगे?

–सही है। मलयालम में टीम-5 मेरी हिट फिल्म है। अब तेलुगू फिल्म कर रहा हूं। एक कामेडी फिल्म से बालीवुड में मेरी एंट्री होने वाली है, जिसकी शूटिंग इसी साल जुलाई से होगी। फिल्म का नाम मैं नहीं बता सकता, लेकिन मुझे उम्मीद है कि बिग बास और खतरों के खिलाड़ी की तरह मेरी फिल्म भी हिट रहेगी।

Tags: breaking newsbreaking news in hindicurrent newsdaily newsgoogle newshindi newshindi samacharlatest news in hindilive newsnational newsnews headlinesnews latestnews todaynews updateonline hindi newstoday news
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

LIC

LIC के आईपीओ को पहले दिन 67 फीसदी सब्‍सक्रिप्‍शन मिला

4 years ago
Haldwani

उत्तराखंड के हल्द्वानी में मुस्लिम युवक ने की गाय से दुष्कर्म की कोशिश, विरोध में स्थानीय लोगों ने मुंडवाया सिर|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Raising Superstars Launches 'Prodigy Pathway' – India's First AI-Powered, In-Home Preschool

Raising Superstars Launches 'Prodigy Pathway' – India's First AI-Powered, In-Home Preschool

May 12, 2026
TRST01 Unveils AI native Carbon Intelligence Platform Across India, Singapore and the Gulf for the Global South

TRST01 Unveils AI native Carbon Intelligence Platform Across India, Singapore and the Gulf for the Global South

May 12, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)