Katni School - स्वतंत्रता सेनानियों, राष्ट्रीय नेताओं और वैज्ञानिकों
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, October 23, 2025
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राष्ट्रिय

स्वतंत्रता सेनानियों, राष्ट्रीय नेताओं और वैज्ञानिकों को जन्म देने वाले कटनी स्कूल (Katni School) ने पूरा किया शताब्दी वर्ष

एसीसी हायर सेकेंडरी स्कूल की पुरानी विरासत, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रतीक - प्रीति अदाणी

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
December 29, 2023
in राष्ट्रिय
0
Katni School

Katni School – मध्य प्रदेश के किमोर में स्थित एसीसी हायर सेकेंडरी स्कूल ने अपनी 100वीं वर्षगांठ मनाई। यह कार्यक्रम स्कूल द्वारा एक सदी से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने और 17,000 से अधिक छात्रों के जीवन को नया आकार देने का प्रतीक साबित हुआ। किमोर गांव में 1923 में सी.पी. पोर्टलैंड सीमेंट लिमिटेड द्वारा स्थापित यह स्कूल कई वर्षों की कड़ी मेहनत से विकसित हुआ है, जिसने मध्य प्रदेश के शैक्षिक परिदृश्य पर एक महत्वपूर्ण छाप छोड़ी है।

एसीसी जिमखाना क्रिकेट मैदान में आयोजित शताब्दी समारोह में अदाणी फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ. प्रीति अदाणी भी उपस्थित रहीं। दिनभर चले कार्यक्रम में स्कूल की अब तक की यात्रा को प्रदर्शित करने वाली एक डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग भी की गई, जिसके बाद स्मृति चिन्ह का विमोचन और पूर्व छात्रों द्वारा सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रदर्शन किया गया।

ये भी पड़े– Atmalin में कलाकारों के बेहतरीन अभिनय से जीवंत हुए शिव के स्वरूप

डॉ. प्रीति अदाणी ने इस ऐतिहासिक अवसर पर स्कूल के कर्मचारियों, छात्रों और पूर्व छात्रों को बधाई देते हुए कहा, “शिक्षा सामाजिक प्रगति की नींव है और एसीसी हायर सेकेंडरी स्कूल की सदियों पुरानी विरासत, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की परिवर्तनकारी शक्ति का प्रतीक है। मैं समर्पित शिक्षकों और पूर्व छात्रों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करती हूं। अदाणी फाउंडेशन इस अवसर का साक्षी बनकर गौरवान्वित महसूस कर रहा है। हम स्कूल की समृद्ध विरासत में योगदान देने के लिए सदैव तत्पर हैं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का नेतृत्व करने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं।” (Katni School)

एसीसी हायर सेकेंडरी स्कूल की यात्रा 1923 में गौरी शंकर पांडे के नेतृत्व में केवल दो कक्षाओं के साथ शुरू हुई थी, जिन्होंने 1943 तक इसके पहले हेडमास्टर के रूप में कार्य किया। इसकी विरासत को अन्य कई नेताओं के नेतृत्व में वर्षों तक तैयार किया गया, जिनके कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण विस्तार देखने को मिले। 2010 में उच्च माध्यमिक छात्रों के लिए प्रयोगशालाओं, एक पुस्तकालय, चार कक्षाओं और शौचालयों सहित अन्य सुविधाओं का निर्माण किया गया। राज्य की मेरिट सूची में स्कूल के छात्रों की उल्लेखनीय उपलब्धियों ने शैक्षणिक उत्कृष्टता के प्रति स्कूल की प्रतिबद्धता को दर्शाने का काम किया। 2017 में प्रिंसिपल की भूमिका संभालने वाले सुधांशु मिश्रा के नेतृत्व में स्कूल लगातार प्रगति कर रहा है।

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

स्कूल के 100 साल पूरे होने के अवसर पर, सुधांशु मिश्रा ने कहा, “इस आत्मविश्वास से भरे माइलस्टोन को देखते हुए, मेरा दिल कृतज्ञता से भर गया है। समर्पित शिक्षकों और अटूट सामुदायिक समर्थन द्वारा दिशा दिखाई गई इस यात्रा में शिक्षा के वास्तविक सार को देखा जा सकता है। साथ मिलकर, हमने कई पीढ़ियों को आकार देने का काम किया है। मैं स्वतंत्रता से पूर्व शुरू की गई इस क्रांति का नेतृत्व करने के लिए अदाणी फाउंडेशन के प्रति अपना आभार व्यक्त करना चाहता हूं। अब, हम सभी एक साथ मिलकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में अपनी प्रतिबद्धता के लिए कड़ी मेहनत करने को लेकर पूरी तरह तैयार हैं।” (Katni School)

स्कूल अपने प्रतिष्ठित पूर्व छात्रों को लेकर भी बेहद गौरवान्वित महसूस करता है, जिनमें सबसे कम उम्र के स्वतंत्रता सेनानी महेश श्रीवास्तव भी शामिल हैं, जो 10 साल की उम्र में भारत छोड़ो आंदोलन में शामिल हुए थे। जबकि अन्य पूर्व छात्रों में सेवानिवृत्त सेना अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल तुकाराम यादव, भारतीय बैडमिंटन संघ के सचिव संजय मिश्रा, चंद्रयान-2 और चंद्रयान-3 जैसे महान प्रोजेक्ट्स पर काम करने वाली मेघा भट्ट, वैज्ञानिक और शिक्षाविद डॉ. करुणा वर्मा, जो रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में डीन और एक्जीक्यूटिव काउंसलर के रूप में सेवानिवृत्त हुईं, कोल इंडिया लिमिटेड के पूर्व मुख्य भूविज्ञानी अनिल कुमार शुक्ला और पार्श्व गायिका नंदिता नागज्योति के नाम शामिल हैं।

‘विज्ञापन – जाने बेस्ट प्रोडक्शन हाउस इन इंडिया के बारे में | लाइन प्रोडूसर इन इंडिया की पूरी जानकारी |

Tags: Adani FoundationFreedom FightersKatni SchoolNational LeadersScientists
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Today’s Horoscope 19th January 2023

Today’s Horoscope 19th January 2023 | आज का राशि फल दिनांक 19 जनवरी 2023

3 years ago
Today’s Horoscope 6th July 2023

Today’s Horoscope 6th July 2023 | आज का राशि फल दिनांक 6 जुलाई 2023

2 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

फुटबॉल

वेक्टर एक्स बना आईएसबीए वीमेंस ब्लाइंड फुटबॉल वर्ल्ड चैंपियनशिप 2025 का आधिकारिक एथलीट किट पार्टनर

October 17, 2025
सन नियो

सन नियो की अभिनेत्रियाँ मेघा रे, गौरी शेलगांवकर और अनंदिता साहू ने साझा की अपनी खास दिवाली यादें

October 17, 2025

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2025 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2025 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)