• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Sunday, June 7, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

सरकार गरीबों और वंचितों के विकास के लिए प्रयत्नशील : सांसद सुनीता दुग्गल (Sunita Duggal)

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
January 3, 2024
in हरियाणा
0
Sunita Duggal

सिरसा की सांसद सुनीता दुग्गल (Sunita Duggal) ने कहा कि सरकार की ओर से गरीबों के लिए जितनी अधिक योजनाएं बनेंगी, समाज उतना ही सुखी होगा। सरकार गरीबों और वंचितों के विकास के लिए प्रयत्नशील है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश में जनकल्याणकारी योजनाएं चलाकर उन गरीब लोगों का कल्याण एवं उत्थान किया है जो समाज की स्ट्रीम लाइन से कटे हुए हैं। वे बुधवार को जिला के गांव बनसुधार में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों को संबोधित कर रही थी।

 ये भी पड़े– विधायक गोपाल कांडा (Gopal Kanda) को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं देने उमड़ा जनसैलाब

इसके अलावा यह यात्रा गांव जोधपुरिया, पीरखेड़ा – मोरांवाली, ढाणी ख्योवाली, पोहड़कां, सुरेरां, रायपुर, बरुवाली, लोहगढ, जोतांवाली, झिड़ी, बीरुवाला गुढा में भी पहुंची। यात्रा के गांवों में पहुंचने पर गांव लोहगढ व जोतांवाली में सीओएसएएमबी का राष्ट्रीय चेयरमैन आदित्य देवीलाल, ढाणी ख्योवाली में पूर्व विधायक रामचंद्र कंबोज, जोधपुरिया में मंडल अध्यक्ष चक्कां बलदेव बेनिवाल, पीरखेड़ा – मोरांवाली में विजय कसवां, पोहड़कां में मंडल अध्यक्ष मंजीत धालीवाल, सुरेरां में निताशा राकेश सिहाग, रायपुर में सतबीर बेनिवाल, बरुवाली में जयवीर रोझ, झिड़ी व बीरुवाला गुढा में पूर्व विधायक बलकौर सिंह ने यात्रा का स्वागत किया।

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

सांसद ने कहा कि आयुष्मान योजना के तहत देश में गरीब परिवारों का 5 लाख रुपये की धनराशि तक का सालाना इलाज मुफ्त किया जा रहा है। देश की करोड़ों महिलाओं को मुफ्त में गैस के कनेक्शन दिए हैं और करोड़ों लोगों को मुफ्त में अनाज देने का कार्य भी मोदी की गारंटी वाली सरकार ने किया है। विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रदेश के हर गांव और हर वार्ड में पहुंच कर समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने में कारगर साबित हो रही है। इस अवसर पर आम जनता योजनाओं की जानकारी ले रही हैं, पात्रों का मौके पर ही राशन कार्ड बन रहा है, परिवार पहचान पत्र में शुद्धिकरण, स्वास्थ्य विभाग की स्टॉल पर स्वास्थ्य जांच इत्यादि योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। (Sunita Duggal)

‘विज्ञापन – जाने बेस्ट प्रोडक्शन हाउस इन इंडिया के बारे में | लाइन प्रोडूसर इन इंडिया की पूरी जानकारी |

सांसद ने इस मौके पर सभी को भारत देश को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करने की शपथ दिलवाई। कार्यक्रमों में लाभार्थियों को गैस सिलेंडर और चूल्हा भेंट कर लोगों संग जनसंवाद भी किया। सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की भजन पार्टी द्वारा सरकार की हिदायतों के अनुसार सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और परियोजनाओं की जानकारी गीतों के जरिये बेहतरीन प्रस्तुति दी। विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान नागरिकों को प्रचार सामग्री का वितरण किया गया। सांसद ने इस दौरान विभिन्न विभागों की ओर से लगाई गई स्टॉल्स का अवलोकन भी किया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक रामचंद्र कंबोज, अमीर चंद मेहता, पवन गर्ग, मंडल अध्यक्ष खारियां पवन गोयल, मास्टर राम स्वरुप, सुभाष बांदर, बलदेव बेनिवाल, सरपंच जोधपुरिया वेदपाल, सरपंच पीरखेड़ा सिलोचना देवी, कुलवंत सिंह, जीकेश मेहता, निर्मल सिंह बसरा, सरपंच नेजाडेला खुर्द प्रहलाद सिंह, सरपंच बनसुधार मनोज कसवां, सरपंच रायपुर कविता रानी, मनोज कुमार, सरपंच बरुवाली कांता देवी, महावीर गोदारा, भीम स्वामी, श्याम लाल बिश्रोई, डा. विनोद में मौजूद रहे। (Sunita Duggal)

Tags: Ayushman YojanaDeprivedDevelopmentGovernmentHaryanaMember of ParliamentPoorSunita Duggal.
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Government Jobs

साल 2023 में हरियाणा में आएगी सरकारी नौकरियों की बहार एक लाख पदों पर होगी भर्ती|

3 years ago
मानसून

सीएम योगी ने की मानसून की स्थिति की समीक्षा, बोले- सामान्य से कम हुई बारिश, हर स्थिति के लिए रहें तैयार

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Chitkara University

Chitkara University Launches North India’s First Apple-powered Campus Experience Centre in Collaboration with Radius Systems

June 6, 2026
DesignCafe

DesignCafe and HomeLane Accelerate Growth Journey; Co-founder Shezan Bhojani Transitions to New Entrepreneurial Venture

June 6, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)