• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Saturday, June 13, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

पुलिस अधीक्षक ने गांव खैरेकां में आयोजित हैंडबॉल प्रतियोगिता (Handball Competition) में पहुंचकर युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक किया

युवाओं को नशे से दूर रहने तथा शिक्षा व खेलों से नाता जोड़ने का आह्वान किया

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
January 6, 2024
in हरियाणा
0
Handball Competition

Handball Competition – युवा अपनी ऊर्जा शिक्षा व खेलों में लगाएं  तथा अपनी बेहतर प्रतिभा का प्रदर्शन कर अपने मां-बाप तथा इलाके का नाम रोशन करें । नशे के खिलाफ चलाए जा रही मुहिम  में  आमजन आगे आकर अग्रणी भूमिका निभाए तथा और अधिक भागीदारी सुनिश्चित करें ताकि नशा को समाज से पूरी तरह से नष्ट किया जा सके। अपने लक्ष्य का निर्धारण कर कड़ी मेहनत के बलबूते पर अपनी मंजिल प्राप्त कर अपने मां-बाप के सपनों को साकार करें।

उक्त विचार जिला के पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने  जिला के गांव खैरेकां में ग्राम पंचायत खैरेंकां, यूथ क्लब एसोसिएशन तथा लक्ष्य क्लब खैरेकां की ओर से  आयोजित हैंडबॉल खेल प्रतियोगिता में उपस्थित खिलाड़ियों व ग्रामीणों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित युवाओं से आवाह्न किया कि वे  नीरज चोपड़ा जैसे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को अपना आदर्श मानकर निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रयास करें।

 ये भी पड़े– जल्द ही शहरी क्षेत्रों में शुरु होगी विकसित भारत संकल्प (Vikas Bharat Sankalp) जनसंवाद यात्रा : उपायुक्त पार्थ गुप्ता

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अब जिला पुलिस सभी गांवो में युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ेगी तथा समूचे जिले में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं (Handball Competition) का आयोजन करवाकर युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने कहा कि जिला भर में युवाओं को खेलों से  जोड़ने के लिए जिला स्तर पर वॉलीबॉल, हैंडबॉल, कबड्डी  बास्केटबॉल इत्यादि टीमों का गठन किया गया है, और पुलिस जवान लगातार गांव दर गांव जाकर युवाओं के साथ खेल गतिविधियों में भाग लेकर उन्हें नशे से दूर रहने का संदेश दे रहे हैं, जो काफी सार्थक साबित हो रहा है।

उन्होंने बताया कि जिला पुलिस नशे के खिलाफ लगातार विशेष अभियान चलाए हुए हैं और ओर इसी मुहिम के तहत युवाओं तथा आम लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करने के लिए लगातार सेमिनार व गोष्ठियों तथा खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि इस अभियान के तहत पुलिस जिला सिरसा की ओर से सभी गांवो में ग्राम पंचायतो के सहयोग से खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जा रहा है, ताकि युवा पथ भ्रष्ट होकर नशे की और अग्रसर  ना हो सके।

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण  ने कहा कि नशा समाज के लिए गंभीर चुनौती है, और इस चुनौती से निपटने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को आगे आकर अग्रणी भूमिका निभानी होगी । पुलिस अधीक्षक ने इस अवसर पर युवाओं तथा ग्रामीणों को संबोधित करता हुए कहा कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे सामाजिक आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग ले। उन्होंने कहा कि नशा बेचने वालों की असली जगह जेल में है  इसलिए नशे का कारोबार करने वालों की सूचना  निःसंकोच होकर पुलिस को दें, पुलिस प्रशासन की ओर से कड़ी कार्रवाई की जाएगी । (Handball Competition)

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मां-बाप अपने बच्चों की दैनिक गतिविधियों पर पैनी नजर रखें तथा अपने बच्चों को नशे से दूर रहकर शिक्षा तथा खेलकूद की गतिविधियों में निरंतर  आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें । पुलिस अधीक्षक ने इस अवसर पर कहा कि अगर कोई युवा गलत संगत का शिकार होकर नशे की दलदल में फस गया है  तो इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दें, ताकि स्थानीय प्रशासन के सहयोग से उक्त युवा का इलाज करवा कर उसे फिर से समाज की मुख्य धारा में शामिल किया जा सके।

‘विज्ञापन – जाने बेस्ट प्रोडक्शन हाउस इन इंडिया के बारे में | लाइन प्रोडूसर इन इंडिया की पूरी जानकारी |

आज  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण की मौजूदगी में वेस्टर्न आर्मी के जवानों तथा भरोखा गांव के बीच हैंडबॉल मैच का आयोजन करवाया गया। पुलिस अधीक्षक ने इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों से कहा कि नशा के खिलाफ चलाई जा रही  मुहिम में सराहनीय करने वाले युवाओं तथा ग्रामीणों को सम्मानित भी किया जाएगा ।  इस अवसर पर  डीएसपी जगत सिंह मोर, हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष महेंद्र कंबोज, सुरक्षा शाखा प्रभारी प्रेम कुमार, गांव के सरपंच सुमन, क्लब प्रधान नवजोत, हैंडबॉल कोच संदीप कुमार ,राजकुमार तथा लवप्रीत सहित अनेक युवा तथा ग्रामीण मौजूद रहे। (Handball Competition)

Tags: awareDrugsHandball CompetitionHaryanaKhairekanOrganizeSuperintendent of Policevillageyouth
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

अपना दल (एस)

सदस्यता अभियान को गति देने मध्य प्रदेश के चार दिवसीय दौरे पर रहेंगे अपना दल (एस) प्रदेश प्रभारी आर. बी. सिंह पटेल

1 year ago
Police

पंजाब के डेराबस्सी पुलिस (Police) अमानवीय चेहरा सामने आया ! डेराबस्सी में चेकिंग के दौरान हुई बहस: एसआई ने मार दी गोली?

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Project Management Institute

Project Management Institute (PMI) Industry Roundtable Highlights Construction Talent Gap in South Asia to Nearly Double by 2035

June 12, 2026
Crompton

Crompton Enters House Wires

June 12, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)