• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Monday, July 6, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

बूथ स्तर के कार्यकर्ता का सम्मान भाजपा में ही संभव : निताशा (Nitasha)

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पहुंची सिरसा पत्रकारों से रू-ब-रू हुई

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
January 8, 2024
in हरियाणा
0
Nitasha

Nitasha- भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है, जिसमें बूथ स्तर के कार्यकर्ता को जिला प्रधान से लेकर प्रदेशाध्यक्ष, मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री तक बनाया जा सकता है। हाल ही में तीन प्रदेशों में मुख्यमंत्रियों का चयन भी ताजा उदाहरण है कि यहां बूथ स्तर का कार्यकर्ता कहीं भी पहुंच सकता है। इसलिए युवा व महिलाएं अधिक से अधिक संख्या में भाजपा के साथ जुडक़र संगठन को मजबूती प्रदान करें और विकसित भारत बनाने के संकल्प में अपना-अपना योगदान देवें। उक्त बातें नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष निताशा सिहाग ने सोमवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाऊस में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही।

 ये भी पड़े– अपने गांवो को ड्रग मुक्त (Drug Free) करने की दिशा में काम करना जागरूक ग्रामीणों व सशक्त पंचायतों का काम –एडीजीपी

पहली बार सिरसा पहुंचने पर रेस्ट हाऊस में तमाम जिला पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा फूल मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि आज तो वे पत्रकार वार्ता के साथ ही अपने भाजपा परिवार के सदस्यों से मिलने के लिए ही आई थी लेकिन सभी सदस्यों में उत्साह के चलते मेल-मिलाप का कार्यक्रम बड़ी सभा में तब्दील हो गया। ऐसे में यहां पहुंचकर सम्मान देने के लिए सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। सिहाग ने अपनी नियुक्ति के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी, प्रदेश प्रभारी विप्लव देव सहित तमाम पार्टी नेताओं का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

कहा कि इस जिम्मेदारी को वे पूरी कर्तव्यनिष्ठा से निभाएंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जिसमें अगर आपने मेहनत की तो उसका फल अवश्य मिलेगा। उन्होंने कहा कि देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए पार्टी के साथ आएं और संगठन को मजबूती प्रदान करें। सिहाग ने कहा कि भाजपा सरकार ने हर क्षेत्र में महिलाओं को आगे लाने के लिए लोकसभा व विधानसभा में भी आरक्षण स्थापित किया, जिससे महिलाएं राजनीति में बढ़चढक़र भागीदारी कर रही हैं। (Nitasha)

‘विज्ञापन – जाने बेस्ट प्रोडक्शन हाउस इन इंडिया के बारे में | लाइन प्रोडूसर इन इंडिया की पूरी जानकारी |

महिलाओं ने सरकार के निर्णय का स्वागत व इसे सहर्ष स्वीकार करते हुए अपनी प्रतिभा का जबरदस्त प्रदर्शन किया है। लोकसभा व विधानसभा चुनावों को लेकर निताशा ने कहा कि भाजपा संघर्ष कर लड़ने वाली पार्टी है और पार्टी पूरी ताकत के साथ चुनावों में उतरेगी और विजयश्री हासिल करेगी। सिरसा लोकसभा में फिर से और जिले की पांचों विधानसभाओं में इस बार जनसहयोग से कमल खिलाने काम करेंगे।

इस मौके पर मुख्यमंत्री के पूर्व राजनैतिक सलाहकार जगदीश चोपड़ा, पूर्व चेयरमैन गुरदेव सिंह राही, पूर्व युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष देव कुमार शर्मा, जिला महामंत्री अमन चोपड़ा, शीशपाल कंबोज, पूर्व जिला महामंत्री प्रदीप रातुसरिया व बलवान जांगड़ा, पूर्व विधायक मक्खन लाल सिंगला, सागर, रोहताश जांगड़ा, श्याम बजाज, जिला मीडिया प्रभारी कपिल सोनी एडवोकेट, जिला आईटी प्रमुख अभिमन्यु, सह आईटी प्रमुख अजय शेरपुरा, जिला उपाध्यक्ष भूपेश मेहता व भावना शर्मा, जिला सचिव सुनील बामनियां व मीरा देवी, पूर्व जिला पार्षद नच्छतर व अशोक कंबोज, नगर अध्यक्ष सुनील बहल, नारायण पाल, विजय सेठी, सिरसा ग्रामीण अध्यक्ष मुकेश लखलान, पूर्व जिला सचिव भोज राज गुज्जर, जिला कोषाध्यक्ष रितेश लंबोरिया , सह कोषाध्यक्ष बलवंत शैली, सुरेश पंवार, कृष्णा मेहता, सोनिया शर्मा वीरेंद्र गिरी सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। (Nitasha)

Tags: BJPBooth Level WorkersDeveloped IndiaGovernmentHaryanaNitashaRespect
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Aadhaar updation

उपायुक्त महावीर कौशिक ने आधार अपडेशन के संबंध में आयोजित बैठक की करी अध्यक्षता|

3 years ago
Ganpati Puja

Ganpati Puja: बुधवार के दिन करे ये अचूक उपाय विघ्नहर्ता होंगे प्रसन्न, घर में आएगी सुख-समृद्धि|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

DS Group

DS Group to Launch Marriott International W Hotels Brand In NCR

July 5, 2026
Tamchy

Tamchy Special Financial Investment Territory on Issyk-Kul Launched in Kyrgyzstan

July 5, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)