• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, June 3, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home मनोरंजन

Film Maker डेनिस वेल्नव की ‘ड्यून: पार्ट टू’ के लिए मुख्य कलाकारों- टिमथी शालमे और ज़ैंडाया के साथ काम करने के बारे में खास बातचीत

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
February 21, 2024
in मनोरंजन
0
Film Maker

पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता (Film Maker) डेनिस वेल्नव की फिल्म ‘ड्यून: पार्ट टू’ शुरुआत से ही बहुप्रतीक्षित बनी हुई है। यह फ्रैंक हर्बर्ट के प्रसिद्ध नॉवेल ड्यून का अगला अध्याय है, जिसमें विस्तारित रूप से ऑल-स्टार इंटरनेशनल कलाकारों की दमदार टोली अभिनय कर रही है। वार्नर ब्रदर्स पिक्चर्स और लेजेंडरी पिक्चर्स की यह फिल्म 2021 की छह बार अकादमी पुरस्कार विजेता ‘ड्यून’ की आगे की कहानी बयाँ करती है, जिसकी दर्शक लम्बे समय से प्रतीक्षा कर रहे हैं।

बड़ी स्क्रीन के इस महाकाव्य में पुराने कलाकारों की वापसी और नए सितारों के साथ फ्रैंक हर्बर्ट के प्रशंसित बेस्टसेलर ड्यून के रूपांतरण को जारी रखा गया है, जिसमें ऑस्कर नॉमिनी टिमथी शालमे, ज़ैंडाया, रेबेका फर्ग्यूसन, ऑस्कर नॉमिनी जोश ब्रोलिन, ऑस्कर नॉमिनी ऑस्टिन बटलर, ऑस्कर नॉमिनी फ्लोरेंस प्यू, डेव बटिस्टा, ऑस्कर विजेता क्रिस्टोफर वॉकेन, ली सेयडॉक्स, स्टेलान स्कार्सगार्ड, सौहेला याकूब, ऑस्कर नॉमिनी शार्लेट रैम्पलिंग और ऑस्कर विजेता हावियर बार्डेम शामिल हैं।

ये भी पड़े–टिमथी शालमे की ‘ड्यून (Dune): पार्ट टू’ में दमदार वापसी को लेकर खास बातचीत

जब डेनिस वेल्नव से प्रमुख अभिनेता टिमथी शालमे के साथ दोबारा काम करने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, “एक निर्देशक के रूप में मेरे जीवन का यह पहला अनुभव है कि मैंने एक ऐसे अभिनेता के साथ काम किया है, जो कैमरे के सामने बड़ा हो रहा है, विकसित हो रहा है और जीवन के पहलुओं के बारे में सीख रहा है। मेरे लिए टिमथी के साथ दोबारा काम करना वास्तव में काफी प्रेरणा देने वाला रहा, क्योंकि इस दफा मैंने उन्हें काफी अधिक आश्वस्त पाया। ‘पार्ट वन’ में, टिमथी वास्तव में यह सीख रहे थे कि इतने बड़े प्रोडक्शन में एक प्रमुख व्यक्ति के रूप में अपना ध्यान कैसे केंद्रित किया जाए। और दूसरे पार्ट में वे सेट पर इस भावना को मजबूती से लाने में कामयाब रहे हैं। जो शक्तिशाली परिवर्तन इस बार वे कैमरे के सामने लाए हैं, मुझे उस पर बहुत गर्व है। मेरे लिए यह देखना बहुत भावुक कर देने वाला क्षण था कि ‘पार्ट टू’ में कैसे उन्होंने पॉल एटराइड्स के विकास का ताना-बाना बुना है, जो एक लड़के को एक बुरे व्यक्तित्व तक ले जाता है।” (Film Maker)

ये भी पड़े–कुछ ही दिनों में दर्शकों की दुनिया (World) बन गई ‘मृदुल की दुनिया’

टिमथी के बाद, उनसे अगला प्रश्न प्रतिभाशाली ज़ैंडाया के बारे में किया गया। उनके साथ फिर से जुड़ने और उन्हें चानी की भूमिका निभाते हुए देखने के बारे में बात करते हुए, वेल्नव कहते हैं, “ज़ैंडाया के साथ काम करना उन पहलुओं में से एक था, जिसकी मैं ‘पार्ट टू’ में बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहा था, क्योंकि मैंने ‘पार्ट वन’ में ही ज़ैंडाया के किरदार को शानदार झलक के रूप में पेश करने के बारे में विचार कर लिया था। इसलिए, मैं चानी को गहराई से जानने और उसके किरदार को और भी अधिक जीवंत बनाने के लिए और अधिक समय बिताने की उम्मीद कर रहा था, और यह मुझ पर सचमुच आशीर्वाद ही था कि मैं इस पर बारीकी से काम कर पाया। मुझे ज़ैंडाया के साथ काम करना बहुत पसंद आया। वे एक आश्चर्यजनक, तेजस्वी और अविश्वसनीय अभिनेत्री हैं, जो बहुत कम प्रयास से ही भावनाओं का सैलाब लाने का हुनर रखती हैं। उनका अभिनय बहुत सटीक है, जो उन्हें कुदरत से मिला सबसे शानदार उपहार है।”

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

जब उनसे पूछा गया कि दर्शक ‘ड्यून: पार्ट टू’ से क्या उम्मीद कर सकते हैं, तो इसके बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, “मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को पॉल और चानी का रिश्ता खूब प्रभावित करेगा। ‘पार्ट टू’ मूल रूप से एक प्रेम कहानी है। और मुझे उम्मीद है कि सैंडवर्म (विशाल काल्पनिक जीव, जो रेगिस्तानी ग्रह अराकिस पर रहते हैं) के सामने इस यात्रा में दर्शकों को आनंददायक और खतरनाक अनुभव होंगे। पॉल और फ्रीमेन, तथा हार्कोनेन्स और इम्पेरियम के बीच यह शतरंज का खेल एक कट्टर जंग और दिमाग से खेला जाने वाला खेल बन जाता है। फिल्म में लड़ाई के दृश्य काफी अद्भुत हैं। इसके साथ ही, ‘ड्यून: पार्ट टू’ में एक-एक चीज़ को इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि यह दर्शकों को बड़ी स्क्रीन और शानदार ध्वनि के साथ सिनेमा का सबसे अनूठा अनुभव प्रदान करेगी। मैं मानता हूँ कि यह फिल्मों का आनंद लेने का सबसे बेमिसाल तरीका है।” (Film Maker)

‘विज्ञापन – जाने बेस्ट प्रोडक्शन हाउस इन इंडिया के बारे में | लाइन प्रोडूसर इन इंडिया की पूरी जानकारी |

‘ड्यून: पार्ट टू’ पॉल एटराइड्स की पौराणिक यात्रा को उजागर करेगी, जिसमें वह चानी और फ्रीमैन के साथ मिलकर अपने परिवार को नष्ट करने वाले षड्यंत्रकारियों से बदला लेने की राह पर आगे बढ़ता है। उसके सामने एक ऐसी परिस्थिति आती है, जिसमें उसे अपने प्यार और भाग्य में से किसी एक को चुनना होता है। ऐसे में, वह एक भयानक भविष्य को रोकने के प्रयास की ओर चल पड़ता है, जिसकी वह सिर्फ कल्पना ही कर सकता है।’ड्यून: पार्ट टू’ 1 मार्च, 2024 को अंग्रेजी और हिंदी भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह तैयार है। वहीं, आईमैक्स सिनेमाज़ में इसे एक दिन पहले यानि 29 फरवरी को रिलीज़ किया जाएगा। (Film Maker)

Tags: Dennis VelenveFilmm Makerhollywood movielatest hollywood movieTimothee chalameyzendaya
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Elections

सावधान ! कस्टम ड्यूटी अधिकारी बनकर साइबर (Cyber) ठग लोगों को लगा रहे हैं, चूना :- पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ।*

2 years ago
Convergence India

33rd Convergence India & 11th Smart Future Cities India Expo Set to Accelerate AI, 6G, and Next-Generation Urban Innovation

3 months ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

profine

Leadership Transition at profine India: Farid Khan Elevated to Chairman cum Managing Director and Kamal Bajaj Appointed Chief Executive Officer

June 2, 2026
Manipal Tata Medical College

Manipal Tata Medical College Marks a Historic Milestone with Its First Graduation Ceremony

June 2, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)