• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Sunday, July 12, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home मनोरंजन

प्यार के अनोखे सफर पर चलने के लिए हो जाइए तैयार : वरुण धवन और जान्हवी कपूर आपकी स्क्रीन पर मचाएंगे ‘Bawaal’!

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
February 25, 2024
in मनोरंजन
0
Bawaal

Bawaal- जज़्बातों के जबर्दस्त उतार-चढ़ाव के लिए तैयार हो जाइए क्योंकि रविवार 25 फरवरी को रात 8 बजे एंड पिक्चर्स पर बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बवाल’ का प्रीमियर होने जा रहा है। हमारे सबसे पसंदीदा स्टूडेंट वरुण धवन, जो अब एक टीचर बन गए हैं, और हमारे दिल की धड़कन जान्हवी कपूर के शानदार अभिनय से सजी और जाने-माने निर्देशक नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित, यह लव स्टोरी एक बेमिसाल कहानी लेकर आएगी।

‘बवाल’ (Bawaal) सिर्फ एक आम लव स्टोरी नहीं है; यह परफेक्ट नहीं है, इसमें उलझनें हैं, गहरे जज़्बात हैं और मासूम भावनाएं हैं, लेकिन यह प्यार की खूबसूरत उथल-पुथल दिखाती है, जहां एक-दूसरे की खामियां ही दो दिलों को मिलाती हैं। असल ज़िंदगी में आने वाली परिस्थितियों पर आधारित, यह फिल्म रिश्तों की उलझनों को गहराई से उजागर करती है और प्यार को उसके सबसे सच्चे रूप में सामने लाती है – जिसमें कमियां है लेकिन फिर भी सुंदर है, ऐब हैं लेकिन उनमें भी आकर्षण है।

ये भी पड़े–अभिनेता अभय भार्गव ने बताया, शेमारू उमंग (Shemaroo Umang) के नए शो ‘चाहेंगे तुम्हें इतना’ शो में उनका किरदार समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सामर्थ्यपूर्ण है

यह फिल्म अजय (वरुण धवन) की कहानी है जो कि एक स्वार्थी और खुद की बड़ाई करने वाला इंसान है। उसके लिए उसकी ‘छवि’ किसी भी और चीज़ से ज्यादा मायने रखती है और इसे बनाए रखने के लिए, उसने अपने आसपास झूठ और धोखे की एक दुनिया बुनी है। जब निशा (जान्हवी कपूर) उसकी जिंदगी में आती है, तो वो उसे अपनी ‘परफेक्ट जिंदगी’ के लिए एक ‘परफेक्ट पत्नी’ के रूप में देखता है। लेकिन जब पता चलता है कि निशा को मिर्गी की बीमारी है, तो अजय उसे कहीं भी नहीं ले जाता। उसे डर रहता है कि कहीं ऐसा न हो कि निशा को दौरा पड़ जाए और उसे सबके सामने शर्मिंदा होना पड़े। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, दोनों अपने बीच मनमुटाव और गलतफहमियां दूर करते हैं और एक-दूसरे के भीतर सुकून की जगह बनाते हैं।

यह फिल्म बड़ी सहजता से भावनाओं और कॉमेडी का तालमेल बनाती है, जिससे यह सभी उम्र के दर्शकों के लिए एक मजेदार पल साबित होता है। इसका स्क्रीन प्ले बखूबी तैयार किया गया है, जो दर्शकों को शुरू से अंत तक बांधे रखता है। फिल्म में अरिजीत सिंह और मिथुन का गाया एक रोमांटिक चार्टबस्टर गाना ‘तुम्हें कितना प्यार करते’ भी है जो दर्शकों को बहुत पसंद आया।

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

वरुण धवन कहते हैं, “बवाल (Bawaal) एक बदलाव का सफर रहा, जो मुझे एक एक्टर के तौर अपनी सीमाएं बढ़ाने और नए मुकाम हासिल करने के लिए प्रेरित करती है। अपने किरदार की बारीकियों में उतरना, उन्हें उजागर करना एक मुकम्मल एहसास था, जिन्हें मैंने पहले नहीं आजमाया था। फिल्म भावनाओं के मंत्रमुग्ध कर देने वाले रोलरकोस्टर के रूप में सामने आती है। उम्मीद है एंड पिक्चर्स पर फिल्म के प्रीमियर में दर्शकों को रोमांच और मनोरंजन मिलेगा। यह प्रोजेक्ट मेरे अभिनय के सफर में एक खास पड़ाव है और मुझे उम्मीद है कि दर्शक अपनी स्क्रीन पर वो जज़्बात और उत्साह महसूस करेंगे।’’

“बवाल” में अपनी एक्टिंग से एक अलग पहचान बनाने वाली लीड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने कहा, “निशा दीक्षित के किरदार का पेचीदा सफर सामने लाना एक अनूठा एहसास था। इसने मुझे अपनी कला के कुछ अनछुए पहलुओं को आज़माने का मौका दिया, और मैं इस बात की तारीफ करुंगी कि मुझे इस दिलचस्प किरदार में जान डालने का अवसर मिला। ये कहानी मेरे दिल में एक खास जगह रखती है। अब एंड पिक्चर्स पर अपने प्रीमियर के जरिए इस फिल्म की कहानी ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचेगी। यह वाकई एक बेमिसाल अनुभव है जो निश्चित तौर पर रोमांच बढ़ाता है।”

‘विज्ञापन – जाने बेस्ट प्रोडक्शन हाउस इन इंडिया के बारे में | लाइन प्रोडूसर इन इंडिया की पूरी जानकारी |

बवाल (Bawaal) के निर्देशक नितेश तिवारी ने कहा, “बवाल का निर्देशन करना अविश्वसनीय रूप से एक संपूर्ण क्रिएटिव सफर रहा। इस कहानी को पेश करना, और अब एंड पिक्चर्स पर इसका प्रीमियर होना, मुझे गर्व से भर देता है। मैं यह सोचकर उत्साहित हूं कि अब ज्यादा से ज्यादा दर्शकों को इसके भावनात्मक उतार-चढ़ाव को महसूस करने का मौका मिलेगा। जान्हवी कपूर और वरुण धवन के शानदार टैलेंट को सामने लाती फिल्म ‘बवाल’ एक अलग फिल्म के दायरे से कहीं आगे है; यह एक कहानी कहने का अनुभव है जो ज़िंदगी की विचित्र चीजें सामने लाता है। यह सिनेमा में कड़ी मेहनत और प्यार का परिणाम है, जो इंसानी वजूद के उतार-चढ़ाव को दर्शाता है। एंड पिक्चर्स पर ‘बवाल’ के इस बेहद खास एहसास से रूबरू होने के लिए तैयार हो जाइए

Tags: &PicturesBawaalJanhvi Kapoorsilver screenVarun Dhawan
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Rules

जिला पंचकूला में ट्रैफिक नियमों की अवेहलना करनें वालें 1053 वाहन चालको के काटे चालन|

3 years ago
Barricades illegal with illegal advertising

स्मार्ट सिटी में अवैध विज्ञापन के साथ बैरिकेड्स ग़ैर क़ानूनी : आप चंडीगढ़

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Manipal University

Manipal University Jaipur and Rajasthan Agriculture Department Sign MoU to Promote AI-Driven Agricultural Innovation

July 12, 2026
Bansal Family

Bansal Family Crosses Rs 1.28 Lakh Crore GDV, Announces Rs 10,000 Crore FY27 Investment Roadmap

July 12, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)