• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Tuesday, May 19, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home व्यापार

HerHealthFirst कैंपेन के साथ एमवे इंडिया (Amway India) ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस किया महिलाओं की खुशहाली के लिए समर्पित

स्वस्थ समुदायों का विकास करने के लिए स्वास्थ्य और खुशहाली के क्षेत्र में महिलाओं को काम करने का अवसर देने को दिया बढ़ावा

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
March 13, 2024
in व्यापार
0
Amway India

एमवे इंडिया (Amway India) , स्वास्थ्य और खुशहाली बढ़ाने के लिए काम करने वाली प्रमुख कंपनियों में से एक है। #InspireInclusion के ज़बरदस्त वैश्विक आह्वान के बीच, यह #HerHealthFirst के मजबूत दृष्टिकोण के माध्यम से महिलाओं के स्वास्थ्य को सबसे ज्यादा प्राथमिकता देने के लिए अटूट प्रतिबद्धता के साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सबसे आगे रही। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य के बारे में महत्वपूर्ण बातचीत को प्रोत्साहित करना और ज़ोरदार बनाना था। इसके अंतर्गत कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में अपना विकास करने की इच्छा रखने वाली सभी महिलाओं को अपने स्वास्थ्य और खुशहाली के लक्ष्य और अपने सपने पूरे करने के लिए अपनी क्षमताओं को ज्यादा से ज्यादा बढ़ाने का प्रयास करने में लगे रहने का शक्तिशाली संदेश दिया गया।

इस अवसर पर बोलते हुए, रजनीश चोपड़ा, प्रमुख, एमवे इंडिया ने जोर देकर कहा, “एमवे में, हम मानते हैं कि महिलाएं ही हैं, जो बड़े बदलाव लाती हैं। स्वस्थ भारत के निर्माण के लिए कमर कसकर काम करते हुए, हम यह अच्छी तरह जानते हैं कि अपने परिवारों को खुशहाल रखने में महिलाओं की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका होती है। जब महिलाओं को महत्वपूर्ण निर्णय लेने की शक्ति मिलती है, तो जीवन के हर चरण में बेहतर स्वास्थ्य परिणाम मिलते हैं। साथ ही, विविधता और महिलाओं के लिए समावेशन को बढ़ावा देने से ऐसे सकारात्मक प्रभावों की लहरें पैदा की जाती हैं, जो फिर धीरे-धीरे सारे समाज को बेहतर बनाती चली जाती हैं।”

ये भी पड़े– ‘बेटर कॉल सॉल ‘ का ज़ी कैफ़े (Zee Café) पर लगेगा देसी तड़का

उन्होंने आगे कहा, “इस साल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की थीम, #InspireInclusion है। महिलाओं की समग्र खुशहाली का समर्थन और सम्मान करने के एमवे के वादे से यह पूरी तरह मेल खाती है। हम महिलाओं को उनके स्वास्थ्य और उनके परिवार के स्वास्थ्य के बारे में स्मार्ट निर्णय लेने में मदद करते हैं। हम चाहते हैं कि महिलाएं अपना ख्याल रखें, स्वस्थ जीवन शैली और खुशहाल रखने वाली गतिविधियों को अपनाएं। एमवे ऐसा माहौल तैयार करना चाहता है, जहां महिलाओं का शारीरिक और भावनात्मक विकास हो, साथ ही वे प्रोफेशनल विकास भी कर सकें, जिससे सभी को खुशहाल होने के अवसर मिलें और दुनिया बेहतर बने। (Amway India)

महिलाओं को अपने स्वास्थ्य लक्ष्यों को पूरा करने में अग्रणी भूमिका निभाते हुए देखना वास्तव में प्रेरणादायक है। एमवे व्यवसाय मालिकों में 60% से अधिक महिलाएं हैं, इससे एक शक्तिशाली उदाहरण स्थापित होता है, जो स्वास्थ्य और खुशहाली को बढ़ावा देने की हमारी प्रतिबद्धता को स्पष्ट करता है। #HerHealthFirst कैंपेन के तहत, हम एक ऐसी दुनिया बनाने के लिए मिलकर काम करने के लिए जुटे हैं, जहां महिलाओं के स्वास्थ्य का विशेष महत्व समझा जाएगा और उस पर जोर दिया जाएगा, क्योंकि उनके समृद्ध होने और खुशहाल रहने से समाज में सभी के लिए अधिक समावेशी, आशाजनक और स्वस्थ भविष्य का मार्ग प्रशस्त होता है।”

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

उत्तरी क्षेत्र में, एमवे इंडिया (Amway India) द्वारा महिलाओं की समग्र खुशहाली पर केंद्रित कई तरह के ऑनलाइन कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें ‘सशक्त महिलाएं, महिलाओं को सशक्त बनाएं’ बैनर के तहत एक मेगा पैनल चर्चा आयोजित की गई, जिसमें उन महिला उद्यमियों की उपलब्धियों पर बातें की गईं, जिन्होंने सभी के लिए स्वस्थ भविष्य का निर्माण करने के लिए किए गए अपने प्रयासों में आने वाली बाधाओं को पार किया और स्वास्थ्य और खुशहाली बढ़ाने में योगदान करने में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कीं। महिलाओं की स्वास्थ्य से संबंधित आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए, एक प्रतिष्ठित स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा एक विशेषज्ञ वक्ता सत्र आयोजित किया गया, जिसमें समग्र शारीरिक और मानसिक खुशहाली के दृष्टिकोण से ‘महिलाओं के स्वास्थ्य को सशक्त बनाने’ पर बात की गई। महिला होने के नाते विशेष महसूस कराने वाले और खासकर महिलाओं से जुड़े ग्रूमिंग और स्किनकेयर सेशन तथा सामाजिक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन भी किया गया।

एमवे इंडिया अच्छे से अच्छे के लिए कोशिश करने वाले स्वास्थ्य के प्रति जागरूक व्यक्तियों के प्रमुख समर्थकों में से एक रहा है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में, एमवे इंडिया ने ऐसे मजबूत भाव को व्यक्त किया, जिससे महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के बारे में खुद निर्णय लेने का आत्मविश्वास जगाने के लिए प्रोत्साहन मिला। हमारी कंपनी केवल कहने ही में नहीं, बल्कि वास्तव में महिलाओं की मदद करने में विश्वास करती है, और यह भाव हमारी कंपनी के मूल उद्देश्य में समाया हुआ है। नारी शक्ति- महिलाओं का आजीविका कार्यक्रम और प्रोजेक्ट पहल जैसी पहलों के माध्यम से, हमारी कंपनी महिलाओं को हर संभव सहयोग और प्रशिक्षण देकर उनके विकास के लिए अपनी लगन को जताती है। इन प्रयासों का उद्देश्य वंचित समुदायों की महिलाओं को सशक्त बनाना है, जिससे संपूर्ण समाज की प्रगति में और समाज को समृद्ध बनाने में योगदान दिया जा सके।

‘विज्ञापन – जाने बेस्ट प्रोडक्शन हाउस इन इंडिया के बारे में | लाइन प्रोडूसर इन इंडिया की पूरी जानकारी |

Tags: Amway indiaHerHealthFirst CampaignInspireInclusionInternational Women's Day
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Red Cross Bhavan

Red Cross Bhavan: रेडक्रॉस भवन सेक्टर 15 पंचकूला में किया 31 युवायों ने रक्तदान

3 years ago
74th Republic Day

निफ्ट पंचकुला परिसर सेक्टर-23 में 74वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोंल्लास से मनाया गया|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Superdry Sport Takes the Court at Sip & Serve — A Padel Evening with Brand Ambassador Lakshya

Superdry Sport Takes the Court at Sip & Serve — A Padel Evening with Brand Ambassador Lakshya

May 18, 2026
The Benefits Making Electric Vehicles Increasingly Popular in India

The Benefits Making Electric Vehicles Increasingly Popular in India

May 18, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)