Shah Satnam Ji College - शाह सतनाम जी कॉलेज ऑफ एजुकेशन
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, March 11, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

Shah Satnam Ji College ऑफ एजुकेशन में अंतर महाविद्यालय महिला उत्सव का आयोजन

विभिन्न महाविद्यालयों की छात्राओं ने रैंप पर कैटवॉक कर बिखेरा फैशन का जलवा

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
March 23, 2024
in हरियाणा
0
Shah Satnam Ji College

शाह सतनाम जी कॉलेज (Shah Satnam Ji College) ऑफ एजुकेशन में बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में अंतर महाविद्यालय महिला उत्सव 2024 का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में हिमानी ग्रेवाल उपस्थित रही। कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत मुख्य अतिथि हिमानी ग्रेवाल, कॉलेज प्रशासिका डॉ.चरणप्रीत कौर, प्राचार्या डॉ. रजनी बाला व अन्य महाविद्यालयों से आए हुए प्राचार्य व मेहमानों ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर और पुष्प चढ़ाकर किया गया। मंच का संचालन सुबह के सत्र में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मीनाक्षी और सांयकालीन सत्र में बी.एड.द्वितीय वर्ष की रेणु और गीतांजलि ने किया गया।

कार्यक्रम में निर्णायक मंडल की भूमिका शाह सतनाम जी महिला महाविद्यालय से अंग्रेजी के विभागाध्यक्ष डॉ. मोनिका, चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के फैशन डिजाइनिंग एंड लाइफस्टाइल टेक्नोलॉजी से डॉ. गुरप्रीत कौर और यूनिवर्सिटी कॉलेज चौ.देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा से सहायक प्रो.डॉ. टिमसी मेहता रहे। अंतर महाविद्यालय महिला उत्सव में विभिन्न कॉलेजों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिसमें गवर्नमेंट कॉलेज फॉर वूमेन सिरसा से मुस्कान, मोनालिका,मोनिका, शाह सतनाम जी महिला महाविद्यालय से खुशप्रीत,जशनदीप, जैशमीन, मनोहर मेमोरियल कॉलेज ऑफ एजुकेशन फतेहाबाद से नैनी शर्मा, पूजा, महक, जे.जी.कॉलेज ऑफ एजुकेशन से मनीषा और आंचल और गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय हिसार से करिश्मा ने भाग लिया

ये भी पड़े– एडिशनल एसपी दीप्ति गर्ग ने जेसीडी विद्यापीठ की छात्राओं तथा स्टाफ सदस्यों को साइबर क्राइम (Cyber Crime) बारे जागरूक किया।

कैट वॉक में शाह सतनाम जी कॉलेज (Shah Satnam Ji College) ऑफ एजुकेशन सिरसा की नीरू विजेता बनी, जिसे मिस कॉन्फिडेंट अवॉर्ड से नवाजा गया। जबकि शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज सिरसा की जशनदीप रनरअप रही। वहीं शाह सतनाम जी गल्र्स कॉलेज सिरसा की ही खुशप्रीत कौर को मिस स्माइल चुना गया। मुख्य अतिथि ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिला इक्कीसवीं सदी में प्रगति के पथ पर अग्रसर हो रही है। राष्ट्र के विकास के लिए महिलाओं का शिक्षित होना अत्यंत अनिवार्य है। भारतीय संस्कृति में महिलाओं के सम्मान को हमेशा से ही महत्व दिया जाता हैं।

कॉलेज प्रशासिका डॉ. चरणप्रीत कौर ने महिला उत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा की महिलाओं को आत्मविश्वास, सकारात्मक और स्वावलंबन बनने की जरूरत है। महिला को अपने सपनों को पूरा करने के लिए कभी हार नहीं माननी चाहिए और अपने अंदर आत्मविश्वास को बनाए रखना चाहिए। समापन समारोह पर प्राचार्या डॉ.रजनी बाला ने मुख्य अतिथि व सभी मेहमानों का स्वागत और धन्यवाद किया। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए महिलाओं का शिक्षित होना अत्यंत अनिवार्य है। हर क्षेत्र में महिलाओं की उपलब्धियां बढ़ती जा रही है। उनकी इन्हीं उपलब्धियां को और अधिक सशक्त बनाने और नारी के महत्व के लिए महिला उत्सव मनाया जा रहा है।

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

– छात्राओं ने इनमें भी दिखाई प्रतिभा – इस अवसर पर छात्रों के द्वारा कुकिंग,सौंदर्य प्रसाधन, प्राचीन धरोहर से संबंधित प्रदर्शनी, हस्तशिल्प सामान,पेंटिंग और क्रिएटिव आर्ट प्रदर्शनी भी लगाई गई। उत्सव का आगाज कैटवॉक से किया गया। कैटवॉक में चार राउंड रखें गये। छात्राओं ने कैट वॉक के माध्यम से अपनी कला का प्रदर्शन किया। हरियाणवी, राजस्थानी, हिंदी गीतों और पंजाबी नृत्य पर छात्रों ने नृत्य करके सम्मा बांध दिया। महिला सशक्तिकरण पर लघु नाटिका के माध्यम से महिला के उत्थान और सशक्त नारी को दर्शाया गया। (Shah Satnam Ji College)

रश्मि ने हरियाणवी नृत्य मैं हरियाणे की छोरी…, पंजाबी नृत्य महक मेरा तेरे नाल होणा नी मुकाबला…, राजस्थानी नृत्य करिश्मा छनका रे छनका…, नीरू ने शरमा गई मै हाय हाय घबरा गई री मै… हिंदी गीत पर नृत्य के माध्यम से अपनी शानदार प्रस्तुति दी। जूडो कोच डॉ. निर्मल नैन ने अपने व्याख्यान के द्वारा छात्राओं को आत्मरक्षा और मार्शल आर्ट के माध्यम से छात्राओं को सशक्त बनाया जा सकता है, के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिला को सशक्त घर परिवार से बनाया जा सकता है और इसमें पुरुष का सहयोग बहुत ही आवश्यक है। – यह रहे मौजूद – इस मौके पर मनोहर मेमोरियल कॉलेज ऑफ एजुकेशन से प्राचार्या डॉ. जनक रानी, शाह सतनाम जी महिला महाविद्यालय से प्राचार्या डॉ.गीता मोंगा, राजकीय महिला महाविद्यालय सिरसा से निर्मला, जे.जी. कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन सिरसा से डॉ. सपना, शाह सतनाम गर्ल्स स्कूल बुधनी( मध्य प्रदेश) से प्राचार्या अमनदीप कौर और महाविद्यालय का समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

‘विज्ञापन – जाने बेस्ट प्रोडक्शन हाउस इन इंडिया के बारे में | लाइन प्रोडूसर इन इंडिया की पूरी जानकारी |

Tags: HaryanaInter-CollegeMartial ArtsSelf DefenseShah Satnam Ji College
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Ola

Ola Uber Merger: ओला के संस्थापक भाविश अग्रवाल बोले- ये बिल्कुल बकवास है, हम कभी विलय नहीं करेंगे

4 years ago
Maulana

कानपूर में छात्रा से दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर संबंध बनाने के आरोप में मौलाना गिरफ्तार|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Himalaya Food

Himalaya Food International Expands Global Presence with UK Product Launch and US Foods Vendor Approval

March 10, 2026
Apollo Hospitals

Indraprastha Apollo Hospitals Performs India's First Leadless Pacemaker Implantation Through a Metallic Prosthetic Tricuspid Valve

March 10, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)