• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Saturday, May 9, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

Lok Sabha चुनाव-2024: सौ प्रतिशत मतदान का संकल्प लें मतदाता : जिला निर्वाचन अधिकारी

सभी सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं से मतदान के प्रचार-प्रसार की अपील करें अधिकारी

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
March 23, 2024
in हरियाणा
0
Lok Sabha

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त आर के सिंह ने कहा कि लोकसभा (Lok Sabha) चुनाव-2024 के मद्देनजर अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वे मतदान प्रतिशत बढ़ाने की दिशा में सघन अभियान चलाएं। वीरवार को सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम (स्वीप) के तहत आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि मतदाता शिक्षा एवं जागरूकता किसी भी चुनाव के लिए एक प्रमुख कार्यक्रम है। इसमें सभी एनजीओ व अन्य विभागाध्यक्ष अपनी अहम भूमिका निभाते हुए अपने दायित्व को निभाएं।

वे वीरवार को स्थानीय लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में व्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं चुनावी भागीदारी (स्वीप) कार्यक्रम के तहत आयोजित अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उपायुक्त ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को शत प्रतिशत मतदान की शपथ भी दिलवाई। जिला निर्वाचन अधिकारी आर के सिंह ने निर्देश दिए कि सिरसा लोकसभा क्षेत्र के सभी मुख्य सार्वजनिक केंद्रों पर मतदान जागरूकता के बैनर लगवाए जाएं। पेट्रोल पंप के प्रधान तथा गैस एजेंसियों की मीटिंग कर उन्हें बैनर लगवाना तथा गैस सिलेंडर व पेट्रोल पंप पर आने वाले वाहनों पर स्टीकर चस्पा करवाना सुनिश्चित किया जाए।

ये भी पड़े– नव नियुक्त उप पुलिस अधीक्षक द्वारा मैडीकल (Medical) स्टोर सचांलको के साथ बैठक

इसके अलावा एफएम रेडियो व ओएचएम सिनेमा में ऑडियो व वीडियो चलाने बारे (मतदाता जागरूकता संबंधी) निर्देश दें। इसके अलावा रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर लगातार मतदान से संबंधित संदेश लगातार चलवाए जाए ताकि आने-जाने वाले यात्रियों को चुनाव संबंधी तिथि जागरूक संदेश प्राप्त हो सके।विभिन्न पार्कों में सेल्फी प्वाइंट बनवाए जाएं तथा गावों व शहरों के मुख्य दीवारों पर मतदान जागरूकता वॉल पेंटिंग में नारों व मतदाता जागरूकता संबंधी संदेशों को लिखवाना सुनिश्चित करें। (Lok Sabha)

उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए एडीसी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। उन्होंने आमजन से आह्वïान किया कि मतदान के प्रत्येक मतदाता को जागरूक करने के लिए विभिन्न प्रचार माध्यमों की सहायता ली जाएगी। उन्होंने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व होता है। हम अपने मत से अपने मनसंपद प्रत्याशी का चुनाव करते हैं। ऐसे में 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में अपने मत का प्रयोग करें और लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व का हिस्सा बनें।

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

उन्होंने कहा कि अबकी बार लोकसभा (Lok Sabha) चुनाव में निर्वाचन आयोग ने नागरिकों को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से चुनाव का पर्व- देश का गर्व मुख्य स्लोगन दिया है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला में नए वोट बनवाने का अभियान चलाया जा रहा है, जो अभी भी जारी है। उन्होंने कहा कि इस बात को युवाओं को समझना होगा कि चुनाव में भागीदारी से लोकतंत्र मजबूत बनता है।

चुनाव में एक-एक वोट कीमती होता है। जितनी बड़ी संख्या में मतदान होता है, उतना ही लोकतंत्र मजबूत होता है। भारत दुनिया का सबसे मजबूत प्रजातांत्रिक देश है। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त डा. विवेक भारती, एसडीएम ऐलनाबाद डा. वेद प्रकाश बेनीवाल, एसडीएम सिरसा राजेंद्र कुमार, एसडीएम डबवाली अभय सिंह, एसडीएम कालांवाली सुरेश रावेश सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

‘विज्ञापन – जाने बेस्ट प्रोडक्शन हाउस इन इंडिया के बारे में | लाइन प्रोडूसर इन इंडिया की पूरी जानकारी |

Tags: District Election OfficerHaryanaLok SabhaVoters
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Jail

Jail और कैदियों के मुद्दों को गंभीरता से लेने की जरुरत – अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)

2 years ago
पेड़ से लटकता

दोपहर में पेड़ से लटकता मिला पति का शव, रात में मरी पाई गई पत्‍नी और बेटा

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Mothers

Habuild Survey Reveals 6 in 10 Mothers Need Structured Support, Prioritise Health Only After 45

May 8, 2026
Tupperware

Tupperware Partners with Instamart, Bringing the OG of Indian Kitchens to Your Doorsteps This Mother’s Day

May 8, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)