गऊशाला (Gaushala) प्रेमी संघ परिवार की ओर से हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में सिरसा शहर में निकाली गई शोभा यात्रा के दौरान भगवान परशुराम चौक पर शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए ठंडे दूध की सेवा की गई। संघ की ओर से ज्ञान जिंदल, संजय गोयल, विनय शर्मा, सतीश गोयल, संजय फडिय़ा, सुरेश फडिय़ा, रमेश बंसल, संजीव जिंदल ने संयुक्त रूप से बताया कि जय श्री राम का जयकारा लगाकर शोभा यात्रा को शुरू किया गया।
ये भी पड़े– शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल में मनाया अर्थ डे (Earth Day)
संघ की ओर से शोभा यात्रा में चल रहे श्रद्धालुओं के लिए गर्मी के मौसम को देखते हुए ठंडे दूध की स्टाल लगाई गई। उन्होंने बताया कि संघ की ओर से शहर में समय-समय पर होने वाले धार्मिक आयोजनों में इस प्रकार की सेवा लगातार की जाती है। इस मौके पर अजय गर्ग, संजय शर्मा, राकेश ग्रोवर, श्याम कसेरा, विनित मेहता, राजेंद्र गोयल, महेश रिलन, रमन शर्मा, कपिल हिसरिया, विनय हिसारिया, संजीव मैहता, प्रेम बंसल, अंजनी गोयल, आशीष टुटेजा, गुन्नी रावड़ा, अमित साहुवाला, सुनील तायल, विकास कोचारी, विनोद शेरपुर, दीपक गोयल सहित अन्य संघ सदस्य उपस्थित थे। (Gaushala)