• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Friday, July 10, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

मुआवजा न देने को षड्यंत्र रच रही सरकार (Government) : कुमारी सैलजा

हरियाणा की मंडियों में सिर्फ प्रदेश का नहीं, पड़ोसी राज्यों से भी गेहूं पहुंच रहा

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
April 25, 2024
in हरियाणा
0
Government

सिरसा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, हरियाणा कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, उत्तराखंड की प्रभारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य कुमारी सैलजा ने कहा कि बारिश व ओलावृष्टि से फसल को हुए नुकसान का मुआवजा न देने के लिए भाजपा सरकार (Government) ने षड्यंत्र रचना शुरू कर दिया है। प्रदेश सरकार की मंशा मंडियों में अधिक आवक बताकर खराबे का मुआवजा देने की अपनी ही घोषणा से दूरी बनाने की है। जबकि, सच तो यह है कि हरियाणा की मंडियों में सिर्फ प्रदेश ही नहीं, बल्कि भाजपाइयों की मिलीभगत से पड़ोसी राज्यों का भी गेहूं पहुंचा है।

ये भी पड़े– डॉक्टर अशोक तंवर के समर्थन में भाजयुमो (BJYM) ने निकाली भव्य बाइक रैलीमीडिया को जारी बयान में कुमारी सैलजा ने कहा कि मार्च में बर्बाद हुई फसलों का तुरंत मुआवजा देने के बजाए प्रदेश सरकार ने सोची-समझी साजिश के तहत अभी तक मुआवजा देने की कोई समय सीमा तय नहीं की। अप्रैल के मौजूदा महीने में कई जगह गिरदावरी फसल की कटाई के बाद हुई है। यानी, जिन किसानों ने फसल काट ली, उनके खेतों में नुकसान के बारे में सही रिपोर्ट सरकार तक नहीं पहुंचेगी। कितनी ही जगह की तो अभी तक रिपोर्ट भी तैयार नहीं की गई। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं कि मंडी में बेचे गए गेहूं का मिलान नुकसान के ब्यौरे के साथ किया जाएगा, जबकि इस तरह का मिलान सही मायनों में हो ही नहीं सकता। कितने ही मामले ऐसे हैं, जब पोर्टल पर किसानों ने फसल को दर्ज नहीं कराया और वे भी मंडी में बेचने आए हैं। यही नहीं कितने ही किसान ऐसे हैं, जिन्होंने पोर्टल पर कम फसल चढ़वाई हो और बुआई अधिक की हो। ऐसे में मंडी में पहुंचे गेहूं के आधार पर नुकसान का आंकलन करना गलत है।

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

कुमारी सैलजा ने कहा कि सूचना तो यहां तक मिल रही है कि उत्तर प्रदेश के साथ लगते जिलों की मंडियों में पड़ोसी राज्यों का गेहूं भी खूब पहुंचा है। इसमें भाजपाइयों की मिलीभगत बताई जा रही है, ताकि एमएसपी पर बेचकर मुनाफा कमाया जा सके। ऐसे में इस गेहूं को प्रदेश के किसानों की आवक में जोड़ा जा रहा है, जबकि यह सरासर गलत है। किसानों को खराबे का मुआवजा कम से कम देना पड़े, इसलिए आवक बढ़ाने के उद्देश्य से भाजपा सरकार के इशारे पर ही हरियाणा की मंडियों में अन्य राज्यों से फसल पहुंची है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बीमा कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार (Government) हमेशा तत्पर रहती है। किसानों को उनके नुकसान की भरपाई की एवज में बीमा कंपनियों को अधिक राशि न जारी करनी पड़े, इसलिए तरह-तरह के हथकंडे गठबंधन सरकार अपना रही है। प्रदेश सरकार वास्तव में किसान हितैषी है तो किसानों ने फसल खराब होने को लेकर जो भी दावे किए हैं, उसके मुताबिक ही उनके नुकसान की भरपाई करवाए।

‘विज्ञापन – जाने बेस्ट प्रोडक्शन हाउस इन इंडिया के बारे में | लाइन प्रोडूसर इन इंडिया की पूरी जानकारी |

Tags: CompensationGovernmentHaryanaKumari Selja
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

ONLINE GAMING

AN AVERAGE USER SPENDS LESS THAN AN HOUR A DAY & LESS THAN INR 100 A MONTH ON ONLINE GAMING: REPORT

3 years ago
New Zealand

नीशम के छक्के से New Zealand पहली बार वेस्टइंडीज में जीता वनडे सीरीज, 4 बल्लेबाजों ने ठोकी फिफ्टी

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Unwired Connect Sets New Benchmark for Indian Building Automation with DALI-2 Certification

Unwired Connect Sets New Benchmark for Indian Building Automation with DALI-2 Certification

July 9, 2026
Allianz's CSR Project, Plastic Waste-Free Rivers in Thiruvananthapuram Crosses 1,000-Ton Recovery Milestone

Allianz's CSR Project, Plastic Waste-Free Rivers in Thiruvananthapuram Crosses 1,000-Ton Recovery Milestone

July 9, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)