• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, June 18, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राष्ट्रिय

Himachal : सेब करोबारियों में अभी से नुकसान की आशंका

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 3, 2024
in राष्ट्रिय
0
Himachal

ख़राब मौसम की वजह से पिछले साल के आर्थिक नुकसानों के तले दबे हुए हिमाचल (Himachal) प्रदेश के सेब कारोबार से सम्बंधित लोगों में इस बार फिर से डर और अनिश्चिंता का माहौल बना हुआ है। चाहे वो सेब उगने वाले बाग़बान हों, मंडियों को संचालित करने वाले आढ़ती, सेब की आवागमन से जुड़े ट्रांसपोर्टर या फिर निज़ी सी. ऐ. स्टोर ऑपरेटर्स, ये सारे लोग मौसम में आये अचानक बदलाव से चिंतित हैं। इस साल के मुनाफे से ज्यादा बड़ी चिंता इस बात की है की पिछले साल के नुकसान और क़र्ज़ की भरपाई हो पायेगी की नहीं। लेकिन वर्तमान हालात ऐसे हो रखे हैं की प्रति बॉक्स पर 800 – 1000 रूपए तक का नुक्सान चल रहा है (40 – 50 रूपए प्रति किलो)।

साल 2023 की प्रकृतिक त्रासदी के चलते हिमाचल प्रदेश की आधी से ज्यादा सेब की फसल बर्बाद हो गयी थी। हालत ऐसे हो गए थे की किसानों की साल भर की मेहनत के बावजूद भी उनकी कमाई लागत से भी काम रही। शुरुआत के कुछ दिनों में हालाँकि सेब की कीमत में कुछ सुधार दिखा था, लेकिन क्वालिटी के आभाव के कारण वो भी ज्यादा दिन टिक नहीं सका। जिन लोगों ने सेब के भण्डारण के जरिये कुछ बेहतर कमाई की उम्मीद की थी, उचित मूल्यों के अभाव में उन्हें और भी ज्यादा नुक्सान उठाना पड़ा है।

ये भी पड़े– कल रात मैंने एक सपना देखा…मैं बना कांग्रेस अध्यक्ष! – Atul Malikram (राजनीतिक रणनीतिकार)

यहाँ गौर करने की बात ये है की सेब का भण्डारण और ट्रांसपोर्ट में अच्छी खासी लागत आती है और मुनाफे का मार्जिन हमेशा काफी कम होता है। इस परिस्थिति में उम्मीद बस इस बात पर टिकी होती है की क्वालिटी अच्छी हो और सेब की सप्लाई भी सुचारु रूप से हो। किन्तु 2023 के बाढ़ की वजह से ना तो सेबों की क्वालिटी अच्छी हो पायी, ना उचित मात्रा में मंडियों में माल पहुँच पाया। लोग नुक्सान के बावजूद इस उम्मीद पर कारोबार में ठीके रहे की अगले साल मौसम की मार नहीं पड़ेगी। (Himachal)

लेकिन हिमाचल में फिर से एक बार मौसम ने गलत समय पर करवट ली है और बेमौसम बरसात ने पेड़ों की फ्लॉवरिंग और सेटिंग को नष्ट करना शुरू कर दिया है। इस समय हिमाचल में जहाँ तापमान 24 डिग्री के आसपास और खिली धुप वाला होना चाहिए था, वहीँ करीब-करीब पुरे प्रदेश में फिर से हलकी ठण्ड और बदली का मौसम बना हुआ है।

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

इन दिनों सेब में फ्लावरिंग का दौर चल रहा है लेकिन लगातार भारी ओलावृष्टि होने से कुल्लू के लगभग एक दर्जन गांवों में सेब फसल पूरी तरह तबाह हो गई जबकि कई जगह सेब के पेड़ों से फूल झड़ गए, हेलनेट फट गए, वहीं जिन बगीचों में एंटी हेलनेट नहीं थी, उनसे फूलों के साथ पत्ते भी गिर गए और इससे सेब की टनहियां व पेड़ भी टूट गए। बारिश के साथ-साथ तापमान के घटने-बढ़ने से भी फसलों पर असर पड़ रहा है और मधुमक्खियां भी सही से परागण नहीं कर पा रही हैं। जाहिर है सही फ्लावरिंग न होने से उत्पादन पर भी गहरा असर पड़ेगा और ये न केवल बागबानों बल्कि प्रोक्योरमेंट सेंटर्स का संचालन करने वाली निजी कंपनियों के लिए भी चिंता का विषय बना हुआ है। यही वजह है कि मौसम विभाग के साथ-साथ यह कंपनियां भी बदलते मौसम की प्रत्येक अपडेट पर नजर गड़ाई हुईं हैं। (Himachal)

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए भी ख़राब मौसम का अनुमान लगाया है, और मैदानी व मध्यपर्वतीय इलाकों में आसमानी बिजली कड़कने व आधी चलने की आशंका जताई है, जबकि इस दौरान उच्चपर्वतीय इलाकों में लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू और चम्बा में बर्फ़बारी की सम्भावना जताई है. स्थिति यहाँ तक ख़राब बताई जा रही है की कुछ निजी स्टोर ऑपरेटर्स पिछले साल के रेट पर खरीदी करने की हालत में ही नहीं हैं। अब सरकारी मदद की आस लगाए किसान और बाकी व्यवसायी इसी उम्मीद में हैं की किसी तरह से बची खुची फसल सही समय पर बिना किसी नुक्सान के तैयार हो जाये।

‘विज्ञापन – जाने बेस्ट प्रोडक्शन हाउस इन इंडिया के बारे में | लाइन प्रोडूसर इन इंडिया की पूरी जानकारी |

Tags: Apple TradersHimachalProcurement CentersStore Operators
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Rashid Khan

टी-20 क्रिकेट में Rashid Khan ने बनाया अनचाहा रिकॉर्ड, याद भी नहीं रखना चाहेंगे

4 years ago
Indore

Indore में वर्ल्ड कॉन्क्लेव 2025 का भव्य आयोजन, ‘ट्रांसफॉर्म, इनोवेट, डिसरप्ट’ थीम ने बिखेरा ग्लोबल विज़न का रंग

1 year ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Saya Gold Avenue

How Saya Gold Avenue Became One of NCR Most Coveted Residential Addresses

June 18, 2026
Blue Dart

Blue Dart Marks 30 Years of Aviation Operations, Powering Speed, Reliability and Network Certainty

June 18, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)