• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Saturday, June 13, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home मनोरंजन

“एक अभिनेत्री के रूप में, मेरे लिए कुसुम के किरदार को परख पाना कठिन था”: Anangsha Biswas

बिस्वास ज़ी थिएटर के लोकप्रिय टेलीप्ले 'कुसुम मनोहर लेले' में मुख्य किरदार निभा रही हैं

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 20, 2024
in मनोरंजन
0
Anangsha Biswas

Anangsha Biswas– नाटककार अशोक समेल का प्रसिद्ध टेलीप्ले ‘कुसुम मनोहर लेले’ 1986 में पुणे में हुए क्रूर धोखे की सच्ची कहानी पर आधारित है। पिछले कुछ वर्षों में, इस नाटक का मंचन बेहद सफलता के साथ किया गया है, जो अपनी शक्तिशाली कहानी और मनोरंजक कथा के साथ दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रहा है। ज़ी थिएटर के टेलीप्ले के रूप में भी इसे बहुत प्रशंसा मिली है। जानी-मानी अभिनेत्री अनंग्शा बिस्वास, जिन्होंने ‘मिर्जापुर’ और ‘होस्टेजेस’ जैसे वेब शोज़ में अपने अभिनय के लिए प्रशंसा बटोरी है, टेलीप्ले में मुख्य भूमिका निभा रही हैं। इस भूमिका को लेकर वे बेहद उत्साहित थीं, क्योंकि इसमें उन्हें एक बहुत ही जटिल चरित्र को दर्शाने का मौका मिला। कहानी एक महिला के बारे में है, जो एक झूठी शादी में फंस जाती है और एक बच्चे को जन्म देती है, जिसे धोखे से उससे छीन लिया जाता है।

ये भी पड़े–Furiosa : ए मैड मैक्स सागा में डिमेंटस का किरदार निभाना अब तक का सबसे अलग अनुभव”: क्रिस हेम्सवर्थ

अपने किरदार के बारे में बात करते हुए, अभिनेत्री कहती हैं, “अशोक सामले के प्रशंसित नाटक में काम करना सचमुच बहुत अनोखा था और इस भूमिका में बहुत-से जटिल विरोधाभास भी थे। जब मैंने पहली बार नाटक पढ़ा, तो मुझे लगा कि मैं कुसुम से बहुत अलग हूँ। उसकी मातृत्व भावना इतनी तीव्र है कि वह सही और गलत के बीच का अंतर भूल जाती है। वह एक मासूम लड़की को धोखा देती है और उसकी शादी अपने ही पति से करवा देती है। लेकिन, जैसे ही एक अभिनेत्री के रूप में, मैंने इस भूमिका को देखना शुरू किया, तो कुसुम के चरित्र को आंकना मेरे लिए कठिन हो गया। एक कलाकार के रूप में जब आप अपने पात्र को बुरा समझने लगते हैं, तो उसके साथ न्याय नहीं कर सकते।”

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

अनंग्शा को अपनी भूमिका को व्यापक दृष्टिकोण से देखने में मदद मिली और वे कहती हैं, “कुसुम की भूमिका निभाने से मुझे वास्तव में बहुत कुछ सीखने को मिला। हमारे निर्देशक भी बहुत ही शांत और धैर्यवान थे। उन्होंने हमारे प्रदर्शन को निखारा और हम सभी को एक एकजुट टीम में बदल दिया। हमने एक परिवार की तरह काम किया, क्योंकि थिएटर में कोई भी नायक या नायिका नहीं होता है। यह एक सहयोगी कला है और किसी को भी एक अभिनेता के रूप में किसी से आगे नहीं बढ़ना चाहिए।”डिश टीवी रंगमंच एक्टिव, डी2एच रंगमंच एक्टिव और एयरटेल स्पॉटलाइट पर ‘कुसुम मनोहर लेले’ देखें। राजन तम्हाणे द्वारा मंच के लिए निर्देशित और स्वप्ना वाघमारे जोशी द्वारा फिल्माए गए इस नाटक में गगन रियार, सविता प्रभुणे, श्वेता बसु प्रसाद, स्नेहा चव्हाण और सुनील पुष्करणा भी हैं। (Anangsha Biswas)

‘विज्ञापन – जाने बेस्ट प्रोडक्शन हाउस इन इंडिया के बारे में | लाइन प्रोडूसर इन इंडिया की पूरी जानकारी |

Tags: ActressAnangsha Biswaskusummarathi actress
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

RITES

RITES Ltd. is now a Navratna company

3 years ago
Muzquiz Municipality

मेक्सिको के Múzquiz Municipality में एक घर के आंगन में देखा गया विशाल काला भालू, तस्वीरें हुई सोशल मीडिया पर वायरल |

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Parimatch Sports

Parimatch Sports Welcomes Cricketer Nikhil Chaudhary as Brand Ambassador

June 13, 2026
Jarvis Invest

Jarvis Invest- Why India’s Wealthiest Investors Are Diversifying Beyond Indian Markets

June 13, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)