• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, May 14, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

बुनियादी सुविधाएं देने में असफल हुई सरकार (Government) : केडिया

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 11, 2024
in हरियाणा
0
Government

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और प्रदेश प्रतिनिधि नवीन केडिया ने हरियाणा सरकार (Government) पर आम नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं न दिए जाने पर हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले एसेंबली चुनावों में कांग्रेस एकतरफा चुनाव जीतेगी और उसके बाद प्रदेश के नागरिकों को हर तरह की बुनियादी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। यहां जारी बयान में नवीन केडिया ने कहा कि प्रदेश के लोग भयंकर गर्मी में स्वच्छ और पर्याप्त पानी को लेकर त्राहिमाम कर रहे हैं। बिजली के अघोषित कटों से लोगों का बुरा हाल है वहीं स्वच्छ एवं शुद्ध पानी आज हरियाणा के लोगों के लिए दूर की कौड़ी बन गया है।

 ये भी पड़े– साहिल इन्सां व अंशदीप ने जेईई (JEE) एडवांस की परीक्षा की पास

उन्होंने कहा कि नलकूप आधारित पानी गहरा होने के कारण भयानक स्तर के टीडीएस से युक्त है। इस पानी को पीने से लोगों को तरह-तरह की बीमारियां लग रही हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि लोगों को नलकूप आधारित पानी की जगह सदानीरा नदियों की धारा से निकलने वाली नहरों का पानी मुहैया करवाया जाना चाहिए ताकि उनके स्वास्थ्य को नुकसान न हो लेकिन सबका साथ, सबका विकास का नारा देने वाली सरकार यह भूल गई है कि विकास केवल कंक्रीट के जंगल खड़े करने से नहीं अपितु नागरिक सुविधाओं से होता है।केडिया ने कहा कि खेतों को सिंचाई के लिए पूरा पानी नहीं मिल रहा।

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

इसकी वजह से हमारे कृषि प्रधान प्रदेश की खेती की हालत बदतर होती जा रही है। किसान इस सरकार (Government) के रवैये से परेशान हैं। टेल तक पानी पहुंचाने में भी सरकार असमर्थ साबित हुई है। उन्होंने कहा कि इसी तरह प्रदेशभर में आंतरिक सड़कें टूटी पड़ी हैं। पिछले दस साल की भाजपा सरकार ने एक भी सड़क का निर्माण नहीं करवाया और न ही उनकी मुरम्मत की गई। इसी वजह से लोगों को हर रोज चोटिल होना पड़ता है और वाहनों का भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

‘विज्ञापन – जाने बेस्ट प्रोडक्शन हाउस इन इंडिया के बारे में | लाइन प्रोडूसर इन इंडिया की पूरी जानकारी |

उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता ने भाजपा से पांच लोकसभा सीटें छीनकर उसकी नीतियों के खिलाफ फतवा दे दिया है। आने वाले चुनावों में प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की बहुमत से सरकार बनेगी और उसके बाद जनता के लिए मूलभूत सुविधाओं के दरवाजे खोले जाएंगे। इस सरकार ने शिक्षा और स्वास्थ्य की तरफ बिल्कुल ध्यान नहीं दिया।

यही कारण है कि प्रदेश के अस्पतालों में डॉक्टर नहीं हैं और स्कूलों में शिक्षक नहीं हैं। केडिया ने कहा कि प्रदेश की जनता आवारा पशुओं के आतंक से बुरी तरह परेशान है। गाय, गांव, गरीब, गीता और गंगा की सौगंध खाने वाली सरकार ने इस तमाम चीजों को पीछे छोड़ रखा है। कांग्रेस की सरकार (Government) बनने पर प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, सिंचाई, बिजली, पानी जैसी बुनियादी चीजों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा और प्रदेश के लोगों को खुशहाल जिंदगी देने का काम किया जाएगा ताकि हरित प्रदेश अपनी आभा को फिर से प्राप्त कर सके।

Tags: B J PGovernmentHaryanakedia
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

awareness campaign by Kadam Foundation

Kadam Foundation द्वारा नेत्रदान जागरूकता अभियान

4 years ago
Bajrang Garg

सरकार की गलत नीतियों के कारण प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति व बेरोजगारी अव्वल स्थान पर है – बजरंग गर्ग|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

ELCOMA

Lighting World Home Tech Expoby ELCOMA and Ace Exhibitions is Set to Illuminate the Future of Smart Lighting and Home Technology in India

May 14, 2026
TVS Motor

TVS Motor Records 30% Growth in Revenue and 40% Growth in Operating PBT in FY 2025-26

May 14, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)