ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, October 7, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

अपने घर का सपना साकार होने की दिशा में कारगर सिद्ध हो रही है मुख्यमंत्री (Chief Minister) शहरी आवास योजना : डा. कमल गुप्ता

स्वास्थ्य मंत्री डा. कमल गुप्ता ने बतौर मुख्यातिथि की शिरकत, लाभार्थियों को वितरित किए प्लॉट प्रमाण पत्र

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 27, 2024
in हरियाणा
0
Chief Minister

मुख्यमंत्री (Chief Minister) शहरी आवास योजना के अंतर्गत बुधवार को चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय के मल्टीपर्पज हॉल में आयोजित एक भव्य समारोह में जिला के अनुसूचित जाति से संबंधित, विधवा महिलाओं व घुमंतू जाति से संबंधित गरीब परिवारों के लाभार्थियों को 30-30 वर्ग गज के प्लॉट के प्रमाण पत्र वितरित किए गए। समारोह में हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री डॉ कमल गुप्ता ने बतौर मुख्यअतिथि शिरकत की। इस अवसर पर रोहतक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का वर्चुअल माध्यम से लाइव प्रसारण किया गया।

 ये भी पड़े– 9वीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थी पढ़ाई के साथ साथ सीख रहे हैं मूर्तिकला (Sculpture) का हुनर

ये प्रमाण पत्र जिला सिरसा के 853 व फतेहाबाद जिला के 195 लाभार्थियों को दिए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री डा. कमल गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के स्वप्न की ओर महत्वपूर्ण कदम है। केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा अंत्योदय की भावना से कार्य करते हुए गरीब परिवारों को हर संभव सहायता मुहैया करवाई जा रही है। सभी को मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा, बिना भेदभाव के विकास कार्य, हर पात्र व्यक्ति को योजना का सीधा लाभ, पेयजल, बिजली आदि की दिशा में सरकार महत्वपूर्ण कदम उठा रही है।

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

उन्होंने कहा कि हरियाणा हाउसिंग फॉर ऑल विभाग द्वारा शहरी क्षेत्रों में रहने वाले अंत्योदय परिवारों के लोगों के लिए मुख्यमंत्री (Chief Minister) शहरी आवास योजना लागू की गई है। इस योजना के तहत एक लाख 80 हजार रुपये से कम वार्षिक आय वाले अंत्योदय परिवारों को शहरी क्षेत्र में 30-30 वर्ग गज के प्लॉट दिए जा रहे है। इससे अब हर गरीब व्यक्ति का अपने घर का सपना साकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा आज प्रदेश के 14 शहरों में 15 हजार 200 प्लॉट आवंटित किए जा रहे हैं। हाल ही में हरियाणा सरकार द्वारा गरीब परिवारों को हेप्पी कार्ड वितरित किए गए हैं ताकि उन्हें एक हजार किलोमीटर तक की मुफ्त यात्रा का लाभ मिल सके। किसान सम्मान निधि योजना के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19वीं किश्त के 20 हजार करोड़ रूपये की राशि सीधे किसानों के खाते में भिजवाई है।

‘विज्ञापन – जाने बेस्ट प्रोडक्शन हाउस इन इंडिया के बारे में | लाइन प्रोडूसर इन इंडिया की पूरी जानकारी |

भाजपा सरकार गरीबों की सरकार है और अनेकों योजनाएं धरातल स्तर पर काम कर रही है। देश के 10 करोड़ से अधिक परिवारों को उज्जवला योजना के तहत गैस सिलेंडर दिए गए हैं, जिससे माताओं – बहनों को धूएं व बीमारियों से मुक्ति मिली है। ये सभी कदम अंत्योदय के उत्थान की दिशा में कारगर साबित हो रहे हैं। कार्यक्रम में उपायुक्त आर.के. सिंह ने बताया कि गत 24 जून को मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत एक मरला के प्लॉट ड्रा के माध्यम से अलॉट किए गए थे। सिरसा जिला के 853 परिवारों को आज ड्रा के माध्यम से पहले चरण में एक मरला के प्लॉट अलॉट किए जा रहे हैं जिनमें 53 परिवार घुमंतू जाति, 71 विधवा, 276 अनुसूचित जाति व 453 अन्य जाति के गरीब परिवार शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि यह योजना सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है जिसके तहत पहले चरण में सिरसा जिला के 853 परिवारों योजना का लाभ मिला है। इस अवसर पर उपायुक्त ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत उपस्थित जनों को नशा न करने व दूसरों को भी न करने देने की शपथ भी दिलवाई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा निताशा सिहाग, वरिष्ठï भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद डा. अशोक तंवर, मुख्यमंत्री के पूर्व राजनीतिक सलाहकार जगदीश चोपड़ा, डीएमसी सुरेंद्र बेनीवाल, एसडीएम राजेंद्र कुमार, प्रदेश महामंत्री भाजपा सुरेंद्र आर्य, प्रदीप रातुसरिया, अमन चोपड़ा, मुकेश मेहता, एमआईएस इंचार्ज दिव्या बतरा, विरेंद्र तिन्ना, ईओ एमसी अतर सिंह, गोपाल, पूजा यादव सहित योजना के लाभार्थी मौजूद रहे। (Chief Minister)

Tags: chief ministerDr. Kamal GuptaDreamHaryanaUrban Housing Scheme
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

HDFC

HDFC के ग्राहकों को झटका! देनी होगी ज्यादा ईएमआई, कंपनी ने महंगा किया होम लोन

4 years ago
Raksha Bandhan Gift

Raksha Bandhan Gift Ideas for your Siblings: The Ultimate Gadgets Gift-Guide

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Group 108

Group 108 Showcases Next-Generation Retail Destinations at MAPIC India 2026

October 1, 2026
Ai+ Smartphones

BBD 2026 Smartphone Buying Guide: Ai+ Smartphones to Consider This Festive Season

October 1, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In