• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, July 22, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

डबल इंजन की सरकार (Government) ले रही ऐतिहासिक निर्णय : मुख्यमंत्री नायब सिंह

गरीबों को मजबूत करने में लगी सरकार

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
July 4, 2024
in हरियाणा
0
Government

मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि डबल इंजन की सरकार लगातार ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए समान विकास के कार्य कर रही है। यह सरकार (Government) गरीब को मजबूत करने का काम कर रही है। हाल ही में इस दिशा में अनेकों निर्णय लिए गए हैं, जिससे गरीब परिवारों को योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचा है। गरीबों को प्लॉट के कागज और कब्जा दोनों दिए: मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार गरीबों की मजबूत करने वाली सरकार है। इसी कड़ी में गरीब पात्र परिवारों को न केवल 100 गज के प्लाट दिए बल्कि उनको कागज(रजिस्ट्री) और कब्जा दोनों चीजें दी हैं।

ये भी पड़े– श्रीमद् भागवत महापुराण कथा में श्री कृष्ण (Shri Krishna) जन्मोत्सव पर झूमा कथा पंडाल

इसके साथ ही नए पात्र परिवारों के लिए भी पोर्टल लांच किया गया है, ताकि जो परिवार योजना से वंचित है वो भी इसका लाभ उठा सकें। नए पात्र परिवार पोर्टल पर अपना रनिस्ट्रेशन करवा लें। इसके अलावा जिन गांव में पंचायत जमीन नहीं है, उन लोगों को एक-एक लाख रुपए सीधे उनमे खाते में भेजने का काम किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे पूर्व में जब श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री रहे उस दौरान श्रमिकों के हित में अनेक कार्यक्रमों के माध्यम से लाभ पहुंचाने का काम किया था। अब जब उन्होंने श्रमिकों के लंबित पड़े बेनिफिट की सूची मांगी, तो पता चला कि 1 लाख 4 हजार 462 श्रमिकों के योजनाओं के लाभ लंबित हैं।

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

उन्होंने इसे तुरंत स्वीकृत कर एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम में एक क्लिक से 80 करोड़ की राशि इन गरीब परिवारों के खाते में भेजने का काम किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत गरीब परिवारों के घर पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे। इसके लिए अधिकारियों को तेजी कार्य करने बारे निर्देशित किया गया है। उन्होंने कहा कि इसे नेट मीटर से जोड़ा जाएगा। इससे खपत के बाद जो बिजली बचती है और वह विभाग को जाती है उसका चार्ज विभाग को देना पड़ेगा। इस योजना से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। (Government)

‘विज्ञापन – जाने बेस्ट प्रोडक्शन हाउस इन इंडिया के बारे में | लाइन प्रोडूसर इन इंडिया की पूरी जानकारी |

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संविधान के अनुरूप आगे बढ़ रहा है। जो लोग संविधान को हाथ मे लेकर बात करते है, उनकी पीढ़ियों ने सदा ही संविधान की मूल भावना के साथ खिलवाड़ करने का काम किया है। संविधान को लेकर झूठ फैलाया गया। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा आगामी विधानसभा सभा चुनाव के दृष्टिगत अगले दो माह बहुत ही महत्वपूर्ण है। कार्यकर्ता मजबूती के साथ पूरी ताकत के साथ सरकार के प्रचार में जुट जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यकर्ता हमेशां अधिकारियों के पास सही काम लेकर ही जाते हैं।

अधिकारियों को हिदायत दी गई है कि कार्यकर्ता के काम को प्राथमिकता से करना है। उन्होंने कहा कि जो अधिकारी चक्कर कटवाएगा, तो उसको मैं चक्कर कटवा दूंगा।  अच्छा काम करने वाले अधिकारी को सम्मानित भी किया जाएगा।इस अवसर पर बिजली मंत्री रणजीत सिंह, पूर्व राज्यपाल प्रो. गणेशीलाल, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, सुरेंद्र आर्य, जिलाध्यक्ष भाजपा निताशा सिहाग, चेयरमैन वेद फुला, चेयरमैन आदित्य देवीलाल, चेयरमैन देव कुमार शर्मा, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, वरिष्ठï भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद डा. अशोक तंवर, पूर्व विधायक रामचंद्र कंबोज, पूर्व विधायक बलकोर सिंह, यतिंद्र सिंह एडवोकेट, रोहताश जांगड़ा, गोविंद कांडा, भूपेश मेहता, सतीश जग्गा, अमन चोपड़ा, प्रमोद कंबोज, राजेंद्र सिंह देसूजोधा सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। (Government)

Tags: chief ministerDouble EngineGovernmentHaryanaHistoric DecisionsNayab Singh
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Haryana Day

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रदेशवासियों को हरियाणा दिवस की दी शुभकामनाएं, साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का किया धन्यवाद|

4 years ago
Pakistan

इमरान खान पर मामला दर्ज होने से Pakistan में बढ़ा राजनीतिक संकट, जानें क्या होगा आगे

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

RAG Holdings

RAG Holdings Earns Great Place to Work Certification, Reinforcing Its Commitment to Building Great Businesses Through People First Approach

July 22, 2026
Kauvery Hospital

Kauvery Hospital -Chennai World-Class Healthcare Infrastructure – A Great Boon and Lifesaver for Patients Worldwide

July 22, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)