• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Monday, July 6, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

Rani सब डिवीजन बनाने को लेकर संघर्ष किया जाएगा तेज : एडवोकेट रिंकल बांगा

आचार संहिता से पूर्व मुद्दे को हल करवाने का रहेगा प्रयास

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
July 25, 2024
in हरियाणा
0
Rani

रानियां (Rani) हलका सब डिवीजन के लिए सभी शर्तें पूरी करता है। विधायकों, मंत्रियों से लेकर मुख्यमंत्री तक को समय-समय पर इस बाबत लिखित रूप में अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन बावजूद इसके रानियां को सब डिवीजन की प्रक्रिया को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा। इसी के विरोध में आज नो वर्क रखा गया है। अगर सरकार ने जल्द इस पर संज्ञान नहीं लिया तो जिला बार एसोसिएशन भूख हड़ताल पर बैठेगी। उक्त बातें रानियां बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट रिंकल बांगा ने कोर्ट परिसर के कांफ्रेंस हाल में मीडिया से रू-ब-रू होते हुए कही। प्रधान ने बताया कि 2022 में उन्होंने सब डिवीजन की मांग को लेकर रानियां में हड़ताल की थी। 13 दिनों तक चली हड़ताल के बाद हलके के विधायक व मंत्री रणजीत सिंह ने आश्वासन दिया कि 3 माह में सब डिवीजन मंजूर करवा देंगे।

उन्होंने बताया कि दो साल का समय बीतने के बाद भी मंत्री जी सब डिवीजन बनवाना तो दूर उसकी बात तक नहीं कर पाए। जिला उपायुक्त की ओर से भी सब डिवीजन संबंधी तमाम कागजी कार्रवाई कर सरकार के पास भेजी जा चुकी है। यही नहीं कालांवाली के विधायक शीशपाल केहरवाला ने भी विधानसभा में इस मुद्दे को जोर शोर से उठाया था, लेकिन उनकी आवाज को भी सरकार ने अनसुना कर दिया।

ये भी पड़े– नई शिक्षा नीति की चौथी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में निपुण दिवस पर संगोष्ठी (Seminar) आयोजित

प्रधान बांगा ने बताया कि मजे की बात तो ये है कि डिप्टी सीएम रहे दुष्यंत चौटाला ने तो इस विषय को लेकर यहां तक कह दिया कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं आया। जबकि लिखित रूप में वे अनेक बार इस संबंधी मांग पत्र देकर आए थे। ऐसे में इनसे सब डिवीजन की उम्मीद भी क्या की जा सकती है। उन्होंने बताया कि 26 जुलाई को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा सिरसा आ रहे हंै, उन्हें भी इस बाबत मांग पत्र दिया जाएगा और सरकार पर दबाव बनाकर जल्द से जल्द रानियां (Rani) को सब डिवीजन बनाने की मांग की जाएगी।

जिला बार एसोसिएशन के प्रधान आदित्य राठौर ने कहा कि रानियां बार एसोसिएशन की ओर से रानियां को सब डिवीजन बनाने के मुद्दे पर उनसे सहयोग मांगा गया था, जिसपर तुरंत संज्ञान लेते हुए आज बुधवार को कोर्ट में नो वर्क डे रखा गया है। इस कारण 1200 से अधिक केसों की सुनवाई प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि वे इस मुद्दे को लेकर रानियां बार एसोसिएशन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हंै।

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

राठौर ने बताया कि जब जिला उपायुक्त की ओर से रिपोर्ट ओके कर भेजी गई है तो सरकार उस पर संज्ञान क्यों नहीं ले रही है, ये सोचने वाली बात है। इस मामले को लेकर वे कमेटी के चेयरमैन कृष्णपाल गुर्जर से भी मिले थे, लेकिन उन्होंने भी यह कहकर अपने कर्तव्य की इतिश्रि कर ली कि इस मुद्दे पर विचार करेंगे। ऐसे में उन्हें नहीं लगता कि इस सरकार में यह मसला हल होने वाला है, क्योंकि कुछ समय बाद चुनाव है और आचार संहिता भी लग जाएगी। (Rani)

उनका प्रयास है कि आचार संहिता से पूर्व सब डिवीजन का मसला हल करवाया जाए। 26 जुलाई को इस संबंधी जिला बार एसोसिएशन की बैठक बुलाई गई है, जिसमें आगामी संघर्ष संबंधी निर्णय लिया जाएगा। इस मौके पर जिला बार एसोसिएशन के उपप्रधान लक्की दुग्गल, सचिव जसविंद्र सिधु, सहसचिव राखी मौर्या, प्रेस प्रवक्ता जिला बार संघ सिरसा मोहनलाल अरोड़ा, रानियां बार एसोसिएशन के उपप्रधान भूपिंद्र सिंह विर्क, गुरदेव सिंह सिधु, सचिव रणजीत सिंह विर्क, कोषाध्यक्ष कृष्ण सहारण बालासर उपस्थित थे।

‘विज्ञापन – जाने बेस्ट प्रोडक्शन हाउस इन इंडिया के बारे में | लाइन प्रोडूसर इन इंडिया की पूरी जानकारी |

 

Tags: Advocate Rinkle BangaHaryanaRaniStruggle
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

BSF

Rajasthan: BSF ने भारत-पाक सीमा पर दो पाकिस्तानियों को किया ढेर, मादक पदार्थ की कर रहे थे तस्करी|

3 years ago
T20

BCCI ने कर दिया ऐलान, इन 5 शहरों में खेले जाएंगे IND vs SA के बीच T20 I मैच

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

DS Group

DS Group to Launch Marriott International W Hotels Brand In NCR

July 5, 2026
Tamchy

Tamchy Special Financial Investment Territory on Issyk-Kul Launched in Kyrgyzstan

July 5, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)