Bundelkhand - बुंदेलखंड को पृथक राज्य बनाये जाने की मुहीम से
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Tuesday, March 24, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home Uncategorized

Bundelkhand को पृथक राज्य बनाये जाने की मुहीम से जुड़े लाखों स्थानीय निवासी, केंद्र के सामने फिर रखी अलग राज्य की मांग

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
August 5, 2024
in Uncategorized, राष्ट्रिय
0
Bundelkhand

लगभग 70 सालों से बुंदेलखंड (Bundelkhand) को पृथक राज्य बनाये जाने की मुहीम चल रही है। समय-समय पर अलग-अलग सामाजिक संगठनों व व्यक्ति विशेषों द्वारा भारतीय मानचित्र पर बुंदेलखंड को पुनः अस्तित्व में लाने की मांग जोर पकड़ती रही है, लेकिन अब तक इस पर कोई सकारात्मक हल नहीं निकला है। बुंदेलखंड के लोकप्रिय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफार्म बुंदेलखंड 24×7 ने लगभग एक माह पूर्व बुंदेलखंड को अलग राज्य बनाये जाने के संघर्ष को फिर से जीवित करने का कार्य किया, और 5 लाख हस्ताक्षर अभियान के तहत बुंदेलखंड वासियों की आवाज को केंद्र सरकार तक पहुँचाने का प्रयास किया। अभियान का समापन देश के पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर किया गया, जिसके तहत 5 लाख से अधिक लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम से बुंदेलखंड को पृथक राज्य बनाने के पक्ष में अपने हस्ताक्षर दर्ज किए।

 ये भी पड़े– First अपने गिरेबान में झाँकना सीख लीजिए

अभियान के तहत उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के पिछले हिस्सों में फैले बुंदेलखंड क्षेत्र के सभी जिलों में जमीनी स्तर पर स्थानीय लोगों से पृथक राज्य को लेकर उनकी सहमति दर्ज की गई। इसमें बुंदेलखंड को पृथक किए जाने की मुखर आवाज रहे बुंदेलखंड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष व अभिनेता राजा बुंदेला, बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष हरिमोहन विश्वकर्मा, बुंदेली सेना के संयोजक आश्रय सिंह जैसे अन्य सामाजिक सदस्यों व आम जनता ने अपनी सहमति जाहिर की। अभियान को लेकर छतरपुर निवासी सुरेश तिवारी ने कहा, “हम उत्तराखंड, झारखण्ड व छत्तीसगढ़ की तरह बुंदेलखंड को आत्मनिर्भर राज्य बनाने के लिए सालों से संघर्षरत हैं। चैनल की मुहीम से जुड़कर हमने एक बार फिर अपनी आवाज सत्तापक्ष तक पहुँचाने की कोशिश की है। हमें उम्मीद है कि केंद्र व राज्य सरकारें इस दिशा में अवश्य जल्द ही फैसला लेंगी।

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

अभियान की सफलता पर बोलते हुए बुंदेलखंड (Bundelkhand) 24×7 के फाउंडर अतुल मलिकराम ने कहा, “हमारा प्रमुख उद्देश्य केंद्र सरकार के समक्ष दशकों से चली आ रही पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग को मजबूती से पेश करना तथा इस महत्वपूर्ण विषय पर गंभीरता से विचार करने के लिए प्रेरित करना था। यह साफ है कि बुंदेलखंड के लोग एक अलग राज्य चाहते हैं, और एक स्वतंत्र, सफल व समृद्ध बुंदेलखंड के स्वप्न को साकार होते देखने के लिए उत्साहित हैं। हर वर्ग विशेष से मिले समर्थन ने हमें और सकारात्मक ढंग से इस पहल को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया है। हम पलायन मुक्त और संस्कृतियुक्त बुंदेलखंड बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

‘विज्ञापन – जाने बेस्ट प्रोडक्शन हाउस इन इंडिया के बारे में | लाइन प्रोडूसर इन इंडिया की पूरी जानकारी |

5 लाख हस्ताक्षर अभियान के समापन पर चैनल हेड आसिफ पटेल ने कहा, “इस अभियान में लोगों का जो जबरदस्त समर्थन मिला है, वह हमारे लिए प्रेरणादायी है। हमें विश्वास है कि बुंदेलखंड राज्य बनने के साथ ही क्षेत्र का विकास होगा और लोगों के जीवनस्तर में अभूतपूर्व सुधार देखने को मिलेगा।” जिस उत्साह और समर्थन के साथ लोगों ने इस अभियान में हिस्सा लिया है, वह दर्शाता है कि बुंदेलखंड के लोग अपने क्षेत्र के विकास और उन्नति के लिए किस हद तक जागरूरक हैं। चैनल ने पूर्व में बुंदेली संस्कृति, लोकगीत व लोक कलाकारों को लेकर विभिन्न अभियानों का सञ्चालन किया है तथा बुंदेलखंड के हितों की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास जारी रखने की प्रतिबद्धता भी जाहिर की है।

Tags: 5 Lakh Signature CampaignBundelkhandcampaignMadhya Pradesh
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Policybazaar

Policybazaar का आईटी सिस्टम हुआ हैक, कंपनी ने कहा- ग्राहकों का डेटा लीक नहीं हुआ

4 years ago
CM

लिपिकीय कर्मचारी 7 जुलाई को करेंगे सीएम (CM) आवास का घेराव

2 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

National School Leaders Convene in Varanasi at ARISE Members' Meeting to Shape Future of K-12 Education

National School Leaders Convene in Varanasi at ARISE Members' Meeting to Shape Future of K-12 Education

March 23, 2026
Fortis Institute of Minimally Invasive Brain & Spine Surgery Inaugurated at The First Annual Neurosciences Conclave in Mumbai

Fortis Institute of Minimally Invasive Brain & Spine Surgery Inaugurated at The First Annual Neurosciences Conclave in Mumbai

March 23, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)