ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, October 8, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home व्यापार

IDFC फर्स्ट प्राइवेट बैंकिंग और हुरुन इंडिया की तरफ से इंडियाज़ टॉप 200 सेल्फ-मेड आंत्रप्रेन्योर्स ऑफ द मिलेनिया 2024 की सूची जारी

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
December 18, 2024
in व्यापार
0
IDFC

आईडीएफसी (IDFC) फर्स्ट प्राइवेट बैंकिंग और हुरुन इंडिया ने ‘आईडीएफसी फर्स्ट प्राइवेट एंड हुरुन इंडियाज़ टॉप 200 सेल्फ-मेड आंत्रप्रेन्योर्स ऑफ द मिलेनिया 2024’ का दूसरा संस्करण जारी किया है। यह सूची 200 सबसे मूल्यवान भारतीय कंपनियों की है, जिनकी स्थापना वर्ष 2000 के बाद हुई है। इन कंपनियों की रैंकिंग उनके मूल्यांकन के आधार पर की गई है, जिसमें सूचीबद्ध कंपनियों के लिए बाजार पूँजीकरण और गैर-सूचीबद्ध कंपनियों के लिए मूल्यांकन शामिल हैं। सूची को पूरा करने की आखिरी तारीख 25 सितंबर, 2024 थी। इस सूची में सिर्फ भारत में मुख्यालय वाली कंपनियों को ही शामिल किया गया है, यानि इसमें राज्य के स्वामित्व वाली कंपनियाँ और विदेशी कंपनियों की सहायक कंपनियाँ शामिल नहीं हैं।

इस सूची में सभी कंपनियों का कुल मूल्य 36 लाख करोड़ रुपए है। ‘इंडियाज़ टॉप 200 सेल्फ-मेड आंत्रप्रेन्योर्स ऑफ द मिलेनिया 2024’ में देशभर के 46 शहरों के उद्यमियों को शामिल किया गया है। बेंगलुरु इस सूची में 98 उद्यमियों के साथ सबसे आगे है, इसके बाद मुंबई में 73 और नई दिल्ली में 51 उद्यमी शामिल हैं। ये तीनों शहर सूची में शामिल उद्यमियों का आधे से अधिक हिस्सा बनाते हैं। सूची में वित्तीय सेवाओं की 50 कंपनियों का प्रभुत्व है, जबकि स्वास्थ्य सेवा और खुदरा क्षेत्र में 25-25 कंपनियाँ शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि सूची की 94% यानी 188 कंपनियों में बाहरी निवेशक शामिल हैं, जबकि बाकी बूटस्ट्रैप्ड हैं।

ये भी पड़े– RoyalOak फर्नीचर ने साल के अंत में बड़ी सेल का किया ऐलान, इंटरनेशनल फर्नीचर और डेकोर पर 70 प्रतिशत तक की छूट

विकास शर्मा, हेड- वेल्थ मैनेजमेंट एंड प्राइवेट बैंकिंग, आईडीएफसी (IDFC) फर्स्ट बैंक, ने कहा, “हमें ‘आईडीएफसी फर्स्ट प्राइवेट एंड हुरुन इंडियाज़ 200 सेल्फ-मेड आंत्रप्रेन्योर्स ऑफ द मिलेनिया 2024’ का दूसरा संस्करण जारी करने पर गर्व है। यह रिपोर्ट उन दूरदर्शी उद्यमियों की अविश्वसनीय यात्राओं को उजागर करती है, जो भारत के आर्थिक परिदृश्य को बदल रहे हैं। ये बिज़नेस लीडर्स की दृढ़ता, नवाचार और उत्कृष्टता की निरंतर खोज का प्रतीक हैं।

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में हम इस मूल्य को प्रखर रखते हैं। इस प्रकाशन के माध्यम से, हम उनकी उपलब्धियों का जश्न मनाने के साथ ही उद्यमशीलता की भावना को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहरा रहे हैं, जो भारत के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देती है। इन अग्रणियों की पहचान को उजागर करना और उनकी सफलता तथा नेतृत्व को दुनिया के साथ साझा करना हमारे लिए सम्मान की बात है।

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

“अनस रहमान जुनैद, एमडी और चीफ रिसर्चर, हुरुन इंडिया, ने कहा, “आईडीएफसी (IDFC) फर्स्ट प्राइवेट एंड हुरुन इंडियाज़ टॉप 200 सेल्फ-मेड आंत्रप्रेन्योर्स ऑफ द मिलेनिया 2024 रिपोर्ट सेल्फ-मेड उद्यमियों के भारत की अर्थव्यवस्था पर महत्वपूर्ण प्रभाव को दर्शाती है। इनका कुल व्यावसायिक मूल्य 431 अरब अमेरिकी डॉलर है, जो भारत के 200 सबसे मूल्यवान पारिवारिक व्यवसायों के मूल्य के एक चौथाई के बराबर है। हालाँकि, इन व्यवसायों की स्थापना पिछले 24 वर्षों में हुई है, जबकि पारिवारिक व्यवसायों की औसत आयु 69 वर्ष है। चार कंपनियाँ जो 2020 के बाद स्थापित हुईं, अब सामूहिक रूप से 69,400 करोड़ रुपए के मूल्य वाली हैं। ये उद्यमी विकास को प्रोत्साहित कर रहे हैं और राष्ट्र निर्माण में योगदान दे रहे हैं। इस वर्ष कर्मचारी लाभ 49,000 करोड़ रुपए से बढ़कर 54,000 करोड़ रुपए हो गया है, जो लोगों में उनके निवेश को दर्शाता है।”

विधि

‘आईडीएफसी फर्स्ट प्राइवेट एंड हुरुन इंडियाज़ टॉप 200 सेल्फ-मेड आंत्रप्रेन्योर्स ऑफ द मिलेनिया 2024’ एक प्रतिष्ठित सूची है, जो भारत में स्थित उन 200 सबसे मूल्यवान कंपनियों को मान्यता देती है, जिनकी स्थापना वर्ष 2000 के बाद हुई है। यह सूची उन आत्मनिर्भर भारतीय उद्यमियों की अविश्वसनीय उपलब्धियों पर केंद्रित है, जिन्होंने इस सहस्त्राब्दी के दौरान सबसे मूल्यवान कंपनियों की स्थापना की और उन्हें आगे बढ़ाया। इस सूची का क्रम संस्थापकों द्वारा बनाए गए उद्यमों के मूल्य के आधार पर है, न कि संस्थापकों की व्यक्तिगत संपत्ति के आधार पर।

‘विज्ञापन – जाने बेस्ट प्रोडक्शन हाउस इन इंडिया के बारे में | लाइन प्रोडूसर इन इंडिया की पूरी जानकारी |

हुरुन रिपोर्ट की शोध टीम ने देश भर का दौरा किया, और उद्यमियों, उद्योग विशेषज्ञों, पत्रकारों, बैंकर्स और अन्य सार्वजनिक डेटा स्रोतों से जानकारी की जाँच की। सूचीबद्ध कंपनियों के लिए, बाजार पूँजीकरण अंतिम तिथि के अनुसार संबंधित कंपनियों के मूल्य पर आधारित है। गैर-सूचीबद्ध कंपनियों के लिए, हुरुन रिसर्च का मूल्यांकन उनके सूचीबद्ध समकक्षों के साथ तुलना पर आधारित है, जिसमें मौजूदा उद्योग गुणांक, जैसे कि प्राइस टू अर्निंग्स, प्राइस टू सेल्स, ईवी टू सेल्स और ईवी टू ईबीआईटीडीए शामिल हैं। (IDFC)

अन्य विधियाँ, जैसे कि डिस्काउंटेड कैश फ्लो और टोबिन्स क्यू का उपयोग भी किया गया है। वित्तीय जानकारी नवीनतम वार्षिक रिपोर्ट्स या ऑडिट किए गए वित्तीय विवरणों से ली गई है। हुरुन की शोध टीम मूल्यांकन में निरंतरता बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण फंडिंग राउंड्स पर आधारित सबसे हाल के मूल्यांकन पर निर्भर है। इसके अतिरिक्त, कुछ मामलों में, निवेशक द्वारा रिपोर्ट किए गए मूल्य निर्धारण में गिरावट का मूल्यांकन भी किया गया है, ताकि एक व्यापक विश्लेषण प्रस्तुत किया जा सके।

Tags: EntrepreneursHurun IndiaIDFCMillennium 2024
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

haryana roadways

हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों के साथ स्थानांतरण के नाम से किया गया धोखा: कर्मचारी सांझा मोर्चा|

3 years ago
CDLU

पर्यावरण शुद्धता के लिए सीडीएलयू (CDLU) में किया पौधारोपण

2 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Group 108

Group 108 Showcases Next-Generation Retail Destinations at MAPIC India 2026

October 1, 2026
Ai+ Smartphones

BBD 2026 Smartphone Buying Guide: Ai+ Smartphones to Consider This Festive Season

October 1, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In