• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Sunday, April 19, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home लाइफस्टाइल

बच्‍चों के बाल हो गए हैं रूखे और बेजान? ऐसे करें हेयर केयर

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
April 23, 2022
in लाइफस्टाइल
1
बाल

बाल

आमतौर पर ये देखा जाता है हम अपने बालों का तो बहुत ख्‍याल रखते हैं लेकिन जब बात बच्‍चों (Child) के हेयर केयर (Hair Care) की आती है तो इसे हम जरूरी नहीं समझते. लेकिन आपको बता दें कि  बड़ों की तरह ही बच्चों के बालों को भी पर्याप्त केयर की जरूरत होती है. सही देखभाल के अभाव में बच्‍चों के बाल डैमेज्ड और रूखे होकर टूट सकते हैं. यही नहीं, इसकी वजह से उनके बालों की ग्रोथ (Growth) भी रुक जाती है.

हालांकि, बच्‍चों के हेयर केयर के लिए छोटी-छोटी बातों को ध्‍यान में रखना पड़ता है. मसलन, माइल्‍ड शैंपू का इस्‍तेमाल, हेयर ऑयलिंग में इस्‍तेमाल होने वाला तेल नेचुरल हो, केमिकलयुक्‍त चीजों से दूरी आदि. तो आइए आज हम बात करते हैं कि बच्‍चों के बालों की देखभाल किस तरह करनी चाहिए.

बच्‍चों के हेयर केयर टिप्‍स

सही प्रोडक्ट का प्रयोग
बच्चों के बालों के लिए आप केमिकल वाली चीजों का इस्‍तेमाल ना करें. ध्‍यान रखें कि उच्च पीएच स्तर वाले शैंपू उनके बालों के टूटने और उनके डैमेज्ड होने का कारण बनते हैं. वैसे शैंपू का इस्‍तेमाल करें जिसका पीएच 4.5 से 5.5 के बीच हो. जहां तक हो सके बच्‍चों के लिए हर्बल प्रोडक्‍ट का इस्‍तेमाल करें.

ओवरवॉशिंग से बचें
ओवरवॉशिंग से बच्चे के बाल रूखे हो सकते हैं. इसलिए सप्‍ताह में 2 बार से ज्‍यादा बालों में शैंपू का इस्‍तेमाल ना करें. वॉशिंग के बाद बालों को अधिक रगड़कर ना सुखाएं. गीले बालों पर चौड़े दांतों वाली कंघी का इस्तेमाल करें.

ड्रायर का ना करें इस्‍तेमाल
बच्चे के गीले बालों पर सीधे हेयर ड्रायर का इस्तेमाल करने से बचें क्योंकि गर्मी बालों को रूखा बना सकती है. बेहतर होगा कि गीले बाल को नेचुरली सूखने दें और सूखने के बाद ही बाल बांधें.

ऑयलिंग जरूरी
बच्चे के बाल नियमित रूप से तेल लगाना जरूरी होता है. इससे आपके बच्चे के बाल अच्छे से बढ़ेंगे. हेयर मसाज से बच्चे की स्कैल्प को मालिश होती है और बालों की जड़ों तक रक्त के प्रवाह बढ़ता है. इससे बालों को पोषण मिलता है. बच्‍चों के लिए जैतून या नारियल के तेल का इस्तेमाल करें.

Tags: fashion beautyhair care tipsKids Hair Care TipslifestyleLifestyle and RelationshipLong Hairबच्‍चों के बाल का रखे ख्यालरुखे बेजान बालहेयर केयर टिप्स
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

YouVah

शहर में टीनएजर्स प्रेरित हों, इस उद्देश्य से युवाह (YouVah) आयोजित करने जा रहा एक विशेष स्क्रीनप्ले|

3 years ago
Today’s Horoscope 29th April 2023

Today’s Horoscope 29th April 2023 | आज का राशि फल दिनांक 29 अप्रैल 2023

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

PlumbexIndia 2026

Water Management takes Centre Stage at PlumbexIndia 2026 in Bengaluru

April 19, 2026
Ai+ Smartphone

Ai+ Smartphone Nova 2 Ultra’s Goes on Sale on FlipKart Starting April 17

April 18, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)