Bandhan - बंधन लाइफ की बीमा सेवाएं अब उत्तर प्रदेश में बंधन बैंक
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Saturday, November 15, 2025
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home व्यापार

Bandhan लाइफ की बीमा सेवाएं अब उत्तर प्रदेश में बंधन बैंक की शाखाओं में उपलब्ध

बंधन लाइफ की नई बचत और संपत्ति निर्माण बीमा योजनाएं- आईगारंटी विश्वास, आईइन्वेस्ट-2 और शुभ समृद्धि पूरे उत्तर प्रदेश में बंधन बैंक की 102 शाखाओं पर उपलब्ध होंगी

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
December 26, 2024
in व्यापार
0
Bandhan

देश की अग्रणी जीवन बीमा कंपनी, बंधन (Bandhan) लाइफ ने आज बड़े उत्साह से बंधन बैंक के साथ उत्तर प्रदेश में अपनी रणनीतिक साझेदारी एवं विस्तार की घोषणा की। इस विस्तार का उद्देश्य उत्तर प्रदेश में परिवारों के लिए अभिनव और ग्राहक-केंद्रित बीमा योजनाएं प्रदान करना है। बंधन लाइफ के बचत और धन निर्माण प्लान्स, जैसे- आईगारंटी विश्वास, आईइन्वेस्ट-2 और शुभ समृद्धि अब राज्य भर में स्थित बंधन बैंक की 102 शाखाओं में उपलब्ध हैं। यह विस्तार बंधन लाइफ की उस व्यापक योजना का हिस्सा है, जहां वह 2024 के अंत तक देश भर में अपने जीवन बीमा प्लान्स की पेशकश का विस्तार करेगा। यह विस्तार विभिन्न समुदायों के लिए वित्तीय सुरक्षा और मानसिक शांति प्रदान करने की कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था और आकांक्षाओं के साथ उत्तर प्रदेश, सरल और किफायती जीवन बीमा के लिए एक आदर्श क्षेत्र है। राज्य की जनसंख्या में विविधता है, जिसमें नौकरीशुदा कर्मचारी, छोटे व्यवसायी, छात्र और रिटायर्ड लोग शामिल हैं। यह दर्शाता है कि लोग वित्तीय योजना और सुरक्षा पर अधिक ध्यान दे रहे हैं। बंधन लाइफ आई-गारंटी विश्वास: इस योजना के तहत, ग्राहक जीवन बीमा के साथ, बचत का लाभ भी उठा सकते हैं। यह योजना भुगतान किए गए प्रीमियम के 2.5 गुना तक रिटर्न प्राप्त करने की गारंटी तो देती ही है, और साथ ही में भुगतान किए गए प्रीमियम के 10 गुना के बराबर जीवन बीमा कवरेज भी देती है। बच्चों की पढ़ाई, घर खरीदने या छुट्टी मनाने जैसे महत्वपूर्ण लक्ष्यों को पूरा करने के लिए यह आदर्श प्लान है।

ये भी पड़े– BN ग्रुप ने असली नायकों को सलाम करते हुए सिम्‍पली फ्रेश टीवी विज्ञापन के साथ अपना नया कैम्पेन ‘रखो इरादे फ्रेश’ लॉन्‍च किया

बंधन (Bandhan) लाइफ आई-इन्वेस्ट टू (II): यह एक यूनिट-लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान (यूलिप) है, जो वार्षिक प्रीमियम के 20 गुना तक जीवन बीमा कवरेज और वित्तीय बाजार से जुड़ा रिटर्न प्रदान करता है। किफायती प्रीमियम के साथ, यह प्लान ग्राहकों को अपनी जरूरतों के अनुसार निवेश की योजना बनाने और पाँच साल बाद आंशिक धन निकासी (पार्शियल विदड्रॉल) की सुविधा देता है। इसमें 5-स्टार और 4-स्टार रेटिंग* वाले फंड्स शामिल हैं, जो लगातार बाजार के मानकों (बेंचमार्क्स) से बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।

बंधन लाइफ शुभ समृद्धि: यह एक नॉन-लिंक्ड, सहभागी (पार्टिसिपेटिंग) जीवन बीमा बचत योजना है, जो लंबे समय के लिए बचत के साथ-साथ जीवन बीमा कवरेज प्रदान करती है। इसमें पॉलिसी के पहले साल से ही नकद बोनस जमा करने या प्राप्त करने का सुविधाजनक विकल्प मिलता है। इससे पॉलिसीधारकों को बच्चों की पढ़ाई या सेवानिवृत्ति जैसे वित्तीय लक्ष्यों को पूरा करने में मदद मिलती है। इस प्लान के मुख्य फायदों में मैच्योरिटी पर एकमुश्त रकम प्राप्त करना, 100 साल की उम्र तक जीवन बीमा कवर और अपनी जरूरतों के अनुरूप नकद बोनस प्राप्त करने की सुविधा शामिल हैं।

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

पॉलिसीधारक की मृत्यु पर, नॉमिनी को एकमुश्त डेथ बेनिफिट मिलता है, जिसमें बीमित राशि और टर्मिनल बोनस (यदि घोषित हो) शामिल होता है। यह प्लान सिर्फ 2,175 रुपए प्रति माह से शुरू होता है, जो परिवार को किफायती वित्तीय सुरक्षा प्रदान करता है। उत्तर प्रदेश में बंधन बैंक के ग्राहक अब बंधन (Bandhan) लाइफ की उन्नत तकनीक आधारित समाधानों की बदौलत कुछ ही मिनटों में इन जीवन बीमा पॉलिसियों को प्राप्त कर सकते हैं। बंधन लाइफ के चीफ बिजनेस ऑफिसर- बैंकएश्योरेंस, इंद्रनील दत्ता ने कहा, “उत्तर प्रदेश में सेवाओं का विस्तार हमारे लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उत्तर प्रदेश की सामाजिक-आर्थिक प्रगति, इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास और बढ़ती आय से वित्तीय समाधानों की माँग बढ़ी है।

राज्य की उद्यमशीलता की भावना और छोटे व्यवसायों के माध्यम से जीवन बीमा प्लान्स की आवश्यकता और भी स्पष्ट होती है, जो वित्तीय स्थिरता प्रदान करते हैं। हमारे प्लान्स को डिज़ाइन करने का उद्देश्य इस क्षेत्र के ग्राहकों को उनके जीवन के हर चरण में वित्तीय सुरक्षा और मानसिक शांति प्रदान करना है। तकनीक और सहजता को प्राथमिकता देते हुए, हम बीमा प्रक्रिया को तेज और सुविधाजनक बना रहे हैं। लखनऊ उत्तर प्रदेश का एक आर्थिक केंद्र और युवा आबादी वाला शहर है, इस प्रकार यह एक ऐसा माध्यम है, जिसकी सहायता से हम धन-संचय और वित्तीय सुरक्षा पर केंद्रित, बढ़ते मध्यम-आय वर्ग से जुड़ सकते हैं। बंधन बैंक के साथ साझेदारी में यह विस्तार हमारे मिशन का एक प्रमुख कदम है, जिससे हम हर घर तक बीमा की पहुँच स्थापित करने का प्रयास कर रहे हैं।”

‘विज्ञापन – जाने बेस्ट प्रोडक्शन हाउस इन इंडिया के बारे में | लाइन प्रोडूसर इन इंडिया की पूरी जानकारी |

Tags: BandhanBusiness OfficerLife's InsuranceUttar Pradesh
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

प्रेमी युगल

हरदोई में ट्रेन आगे कूदकर प्रेमी युगल ने दी जान

4 years ago
Aaj ka Rashifal 17 July 2025

Today’s Horoscope 17 July 2025 | Aaj ka Rashifal 17 July 2025

4 months ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

वाहन लोन

वाहन लोन लेने वालों की अपेक्षाओं में शीर्ष पाँच बदलाव

November 15, 2025
Best Spices & Besan Sellers in Tricity

Best Spices & Besan Sellers in Tricity (Chandigarh, Mohali, Panchkula)

November 15, 2025

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2025 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2025 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)