ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Monday, October 12, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राष्ट्रिय

आशीष पटेल पर बेबुनियाद इल्जामों से बढ़ी यूपी (UP) की सियासी सरगर्मी – अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
December 31, 2024
in राष्ट्रिय
0
UP

उत्तर प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा विभाग में डिप्लोमा सेक्टर में विभागध्यक्ष के पदों पर पदोन्नति में गड़बड़ी के आरोपों ने सर्दी के मौसम में यूपी (UP) की सियासत को गरमा दिया है। प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा मंत्री और अपना दल (एस) के कार्यकारी अध्यक्ष आशीष पटेल पर विभागध्यक्ष के पदों पर पदोन्नति में अनियमितता का दोष लगाया गया है। हालांकि आरोप लगाने के लिए जिस समय का चुनाव किया गया है वह कई तरह के सवाल पैदा करता है। उत्तर प्रदेश के सियासी गलियारे में यह चर्चा आम है कि अपना दल के दो भागों में बंटने का सारा ठीकरा आशीष पटेल पर फोड़ा जाता है, और विरोधी दल के इन इल्जामों के पीछे की राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं के असफल रह जाने का मलाल भी साफ़ नजर आता है।

ये भी पड़े– राजनीतिक रणनीतिकार अतुल मलिकराम (Atul Malikram) को कैलिफोर्निया पब्लिक यूनिवर्सिटी, यूएसए से मिली डॉक्टरेट की मानद उपाधि

आशीष पटेल भी साफ़ कर चुके हैं कि जब स्वास्थ्य कारणों से वह अस्पताल में भर्ती थे, ऐसे समय में उनकी छवि को धूमिल करने और उनकी लोकप्रियता को प्रभावित करने की साजिश रची गई है। यहाँ तक कि साजिशकर्ताओं को खुली चुनौती देते हुए उन्होंने सीबीआई जांच कराये जाने की सिफारिश भी की है, और तो और पीएम मोदी के आदेश पर पद से इस्तीफा देने तक की बात कह दी है। शायद योगी सरकार और एनडीए हाई कमान में भी यह स्थिति पूरी तरफ साफ़ है कि उपरोक्त आरोप उनकी असमर्थता का लाभ उठाने और राजनीतिक फायदा लेने की कोशिश मात्र है। शायद इसीलिए मीडिया से अधिक इस मामले में केंद्रीय या राजकीय संगठन ने अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। पूरी घटना को महज निम्न स्तर की राजनीतिक साजिश के रूप में आँका गया है।

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

उत्तर प्रदेश की सियासत में आशीष पटेल को एक ईमानदार और कर्मठ नेता के रूप में पहचाना जाता है। उनके अब तक के कार्यकाल में विभाग के अंदर कई सुधार लागू हुए हैं, जिसका विभागीय कार्यप्रणाली पर सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला है। जो यह भी दर्शाता है कि उनका उद्देश्य हमेशा से प्राविधिक शिक्षा विभाग को सशक्त और पारदर्शी बनाना रहा है। हालांकि सब कुछ पानी की तरह साफ होने के बाद भी इस विवाद के पीछे की सच्चाई को जनता के समक्ष लाने की जरूरत है। (UP)

‘विज्ञापन – जाने बेस्ट प्रोडक्शन हाउस इन इंडिया के बारे में | लाइन प्रोडूसर इन इंडिया की पूरी जानकारी |

ऐसा इसलिए भी क्योंकि यह केवल एक मंत्री पर लगाए गए आरोप नहीं हैं बल्कि उत्तर प्रदेश की राजनीति में पारदर्शिता और ईमानदारी पर भी बड़ा प्रश्नचिन्ह हैं। ऐसे समय में जब देश और प्रदेश को समर्पित व युवा नेताओं की जरूरत है, इस तरह की राजनीतिक साजिशें न केवल लोकतंत्र को कमजोर करती हैं, बल्कि जनता के विश्वास को भी चोट पहुंचाती हैं, साथ ही साथ, स्वच्छ राजनीति की राह पर चल रहे राजनेताओं की राह भी बाधित करती हैं। हालांकि ऐसे मामलों में जनता की जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है, कि वह तथाकथित आरोपों के पीछे के असल मकसद को भी समझें और निराधार आरोपों को आँख मूंदकर मानाने और उसी आधार पर नई अवधारणा बनाने से बचें।

Tags: Ashish PatelAtul Malikrampolitical strategistup
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

E-learning

ई-अधिगम पर डाइट में जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर किया गया आयोजित|

3 years ago
Zilla Parishad

हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली ने जिला परिषद व पंचायत समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों, सरपंचों व पंचों को दिलाई स्वच्छता शपथ|

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Crompton

Crompton Brings Style and Durability Outdoors with its New WallSmile Outdoor Deco Wall Light Range

September 13, 2026
PayU

PayU Unveils AI-Powered Fraud Liability Protect; Enabling Safer, Higher-Conversion International Card Payments for Indian Merchants

September 13, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In