नाबालिग पत्नी से संबंध बनाना है दुष्कर्म, पति को कोर्ट से नहीं मिली अग्रिम जमानत, जानिए पूरा मामला
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Tuesday, March 31, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राष्ट्रिय

नाबालिग पत्नी से संबंध बनाना है दुष्कर्म, पति को कोर्ट से नहीं मिली अग्रिम जमानत, जानिए पूरा मामला

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 10, 2022
in राष्ट्रिय
1
नाबालिग

नाबालिग

नई दिल्ली: नाबालिग पत्नी से संबंध बनाना दुष्कर्म है। 18 वर्ष से कम आयु की पत्नी से संबंध बनाने पर पति को न सिर्फ दुष्कर्म बल्कि बाल यौन उत्पीड़न रोक कानून (पाक्सो) और बाल विवाह निरोधक कानून के तहत भी मुकदमे का सामना करना पड़ सकता है। ऐसा मामला महाराष्ट्र में हुआ है जिसमें नाबालिग पत्नी से दुष्कर्म का आरोपित जमानत के लिए चक्कर लगा रहा है, लेकिन बांबे हाई कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला देते हुए उसे अग्रिम जमानत देने से इन्कार कर दिया। 2017 में आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद यह संभवत: पहला ऐसा मामला है।

कानून में अपवाद को लेकर छूट

आइपीसी की धारा-375 का अपवाद (2) पत्नी से दुष्कर्म के अपराध से छूट देता है। इसके मुताबिक यदि कोई अपनी पत्नी से संबंध बनाता है और पत्नी की आयु 15 वर्ष से कम नहीं है तो वह दुष्कर्म नहीं माना जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने 11 अक्टूबर, 2017 को इंडिपेंडेंट थाट बनाम भारत सरकार मामले में दिए फैसले में बाल विवाह पर चिंता जताते हुए इस अपवाद को पुनर्परिभाषित किया था। आइपीसी के इस उपबंध की अन्य कानूनों जैसे बाल विवाह रोक कानून और पाक्सो के साथ विसंगतियों को देखते हुए इसे उनके समरूप करते हुए नई व्यवस्था दी थी।

सुप्रीम कोर्ट ने तीन साल बढ़ाया उम्र का दायरा

सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से दुष्कर्म में अपवाद के प्रविधान में दी गई पत्नी की उम्र 15 वर्ष के बजाय 18 वर्ष कर दी थी। बांबे हाई कोर्ट ने 12 अप्रैल को दिए आदेश में कहा कि कानून को अब उसी तरह लिया जाना चाहिए जैसी सुप्रीम कोर्ट ने व्यवस्था दी है। हाई कोर्ट ने पति की अर्जी खारिज करते हुए कहा कि वह यह नहीं कह सकता कि उसकी शिकायतकर्ता (पत्नी) से शादी हुई है और उसने संबंध बनाने का विरोध नहीं किया था। हाई कोर्ट ने बाल विवाह पर चिंता जताते हुए कहा कि शादी तय करते समय कुछ जानकारियां जरूर ली जानी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने 2017 के फैसले में कहा था कि 18 वर्ष से कम उम्र की लड़की से संबंध बनाना दुष्कर्म है, इससे फर्क नहीं पड़ता कि वह विवाहित है या अविवाहित। आइपीसी की धारा-375 के अपवाद (2) में विवाहित और अविवाहित लड़की के बीच अनावश्यक बनावटी भेद पैदा किया गया है। ये भेद मनमाना व भेदभावपूर्ण है और निश्चित तौर पर बालिकाओं के हित में नहीं है।

क्या है मामला

यह मामला तब सामने आया जब नाबालिग लड़की ने बच्चे को जन्म दिया। अस्पताल में लड़की ने अपनी उम्र 17 वर्ष बताई, तब एफआइआर दर्ज हुई। एफआइआर में पत्नी ही सूचनाकर्ता है। पति पर आइपीसी की धारा-376 में दुष्कर्म के अलावा बाल विवाह निरोधक कानून और पाक्सो में आरोप हैं। पति की ओर से दलील थी कि उसे पत्नी के नाबालिग होने की जानकारी नहीं थी। पत्नी के साथ उसके अच्छे संबंध है और कभी उसे प्रताड़ित नहीं किया गया। पत्नी ने कहा कि अगर पति को अग्रिम जमानत दी जाती है तो उसे आपत्ति नहीं होगी। लेकिन सरकारी वकील ने भी सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला देकर जमानत का जोरदार विरोध किया था।

Tags: anticipatory bailchild marriagechild marriage in Indiacourt hearingminor wifenews # national # supreme court
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

PFI Banned

PFI पर पाबंदी : योगी बोले- देश की सुरक्षा के लिए खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

4 years ago
District Level Lega Literacy Competition

Govt. P.G College Sector 1,PKL: सेक्टर -1 कॉलेज में जिला स्तरीय कानूनी साक्षरता प्रतियगिताओं का आयोजन|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Bajaj Finserv Personal Loan Calculator

Plan Your Finances and EMIs Easily with a Bajaj Finserv Personal Loan Calculator in 2026

March 31, 2026
Ghaziabad

Ghaziabad- Tallest Residential Development Saya Gold Avenue Fully Sold Out

March 30, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)