Poverty: स्थिति या मानसिक सोच? - अतुल मलिकराम (लेखक और राजनीतिक
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Saturday, July 5, 2025
NavTimes न्यूज़
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राष्ट्रिय

Poverty: स्थिति या मानसिक सोच? – अतुल मलिकराम (लेखक और राजनीतिक रणनीतिकार)

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
February 14, 2025
in राष्ट्रिय
0
poverty

Poverty, हमारे देश में एक ऐसी समस्या है, जिसे खत्म करने के लिए सबसे ज्यादा प्रयास किए गए। इसके लिए हर प्रकार की योजनाएँ, कार्यक्रम और अभियान चलाए गए, फिर भी इस समस्या से छुटकारा नहीं पाया जा सका। इसका एक कारण यह है कि इस समस्या को केवल एक आर्थिक स्थिति मानकर ही इसका हल खोजा जाता रहा, जबकि यह समस्या केवल आर्थिक अभाव की स्थिति नहीं है, बल्कि इससे बढ़कर यह एक मानसिक स्थिति भी है। जब इस समस्या की जड़ आर्थिकता से कहीं अधिक है, तो केवल ऊपरी समाधान करने से इस समस्या को हल कैसे किया जा सकता है? यही कारण है कि सरकार आज तक गरीबी से निकलने का कोई सार्थक तरीका खोज नहीं पाई है।

यह एक ऐसा जटिल विषय है, जो हमारे समाज में गहराई तक जड़ें जमाए हुए है। गरीब होना केवल पैसों की कमी का नाम नहीं है, बल्कि यह उस सोच का भी परिणाम है, जो किसी को गरीबी के जाल से बाहर निकलने से रोकती है। कई बार लोग गरीबी को केवल आर्थिक दृष्टिकोण से देखते हैं। उनके अनुसार, गरीबी मिटाने का समाधान केवल धन है। लेकिन, क्या सचमुच ऐसा है? यदि केवल आर्थिक मदद से गरीबी दूर हो सकती, तो अब तक दुनिया से गरीबी का नामो-निशान मिट चुका होता। लेकिन ऐसा नहीं है।
आर्थिक स्थिति के साथ-साथ गरीबी उस मानसिकता का परिणाम है, जिसमें इंसान अपने आप को परिस्थितियों का गुलाम मान लेता है। ऐसी सोच वाले लोग अपनी स्थिति को बदलने का प्रयास ही नहीं कर पाते। उन्हें लगता है कि उनका जीवन हमेशा ऐसा ही रहेगा। इस सोच के कारण वे अपनी संभावनाओं को तलाशने और खुद को बेहतर बनाने की कोशिश तक करने की पहल नहीं करते।

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

आपने कई बार देखा और सुना होगा कि कुछ परिवार पीढ़ी-दर-पीढ़ी गरीब रहते हैं। इसका कारण केवल आर्थिक संसाधनों की कमी नहीं है, बल्कि वह मानसिकता है, जो उनकी हर पीढ़ी को विरासत में मिलती है। बच्चे अपने परिवार के वातावरण और सोच को आत्मसात कर लेते हैं। जब वे अपने माता-पिता को यह कहते सुनते हैं, “हम तो हमेशा से गरीब हैं”, या “गरीबी के साए में पलना-बढ़ना ही हमारी किस्मत में है”, तो उनके मन ही नहीं, बल्कि जीवन में भी यही विश्वास घर कर जाता है। और यही विश्वास फिर धीरे-धीरे उनकी सोच और व्यवहार का हिस्सा बन जाता है। इस प्रकार, एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक यह मानसिकता हस्तांतरित होती रहती है और गरीबी नाम का यह साया और भी काला होता चला जाता है।

ये भी पड़े-Asyad Group ने ब्रेकबल्क मिडल ईस्ट 2025 में वैश्विक व्यापार व लॉजिस्टिक्स को आकार दिया

गरीबी की कैद से बाहर निकलने के लिए केवल धन की आवश्यकता नहीं होती। इसकी असली चाबी है सकारात्मक सोच और दृढ़ संकल्प। वे ही लोग गरीबी से बाहर निकल सके हैं, जिन्होंने सबसे पहले अपनी सोच और मानसिकता बदली। उन्होंने यह समझा कि गरीब होना स्थायी स्थिति नहीं है। वे समझते हैं कि यदि वे मेहनत करें, अपने हुनर को पहचाने और अवसरों का लाभ उठाएं, तो वे अपनी स्थिति को बदल सकते हैं।

सोच के समृद्ध होने का मतलब केवल बड़े सपने देखना नहीं है। इसका मतलब है हर चुनौती को अवसर के रूप में देखना और लगातार प्रयास करते रहना, और यह ठान लेना कि इस स्थिति से बाहर निकलना ही है। जब तक यह विश्वास नहीं होगा कि आप अपनी स्थिति बदल सकते हैं, तब तक कोई भी आपकी मदद नहीं कर पाएगा। इसलिए गरीबी से बाहर निकलने के लिए सबसे पहले मानसिकता बदलने की जरुरत है।

खुद पर विश्वास करना गरीबी से बाहर निकलने की पहली सीढ़ी है। जब आप यह मानेंगे कि आप बदलाव ला सकते हैं, तभी आप प्रयास करेंगे। ज्ञान और कौशल वह हथियार हैं, जिनसे आप किसी भी स्थिति से बाहर निकल सकते हैं। नई चीजें सीखें, नए कौशल विकसित करें और अपने आप को बेहतर बनाने की दिशा में काम करें। अपनी सोच को सकारात्मक बनाएं। नकारात्मक विचारों को त्यागें और हर समस्या में समाधान ढूंढने की आदत डालें।

गरीबी केवल एक आर्थिक स्थिति नहीं है, यह एक मानसिकता है। जब तक हम अपनी सोच नहीं बदलते, तब तक गरीबी का जाल तोड़ना मुश्किल है। गरीबी को केवल आर्थिक समस्या के रूप में देखना पर्याप्त नहीं है। हमें यह समझना होगा कि यह समस्या मानसिकता से भी जुड़ी है।यदि हम अपनी सोच को सकारात्मक बनाएँ, अपने आप पर विश्वास रखें और अवसरों का लाभ उठाएँ, तो हम गरीबी से बाहर निकल सकते हैं। इसी के साथ, समाज को भी अपनी भूमिका निभानी होगी। हमें मिलकर यह सुनिश्चित करना होगा कि कोई भी व्यक्ति अपनी मानसिकता के कारण गरीबी के जाल में न फंसे। गरीबी से बाहर निकलना आसान नहीं है, लेकिन यह असंभव भी नहीं है। दृढ़ संकल्प, सकारात्मक सोच और समाज के सहयोग से इस समस्या का समाधान किया जा सकता है। गरीबी से लड़ाई केवल आर्थिक सुधार की नहीं, बल्कि मानसिकता बदलने की भी है। जब हम इस मानसिकता में थोड़ा भी बदलाव ला पाएँगे, तब ही सही मायनों में गरीबी से जीत पाना संभव हो पाएगा

Tags: Atul MalikramAtul Malikram (Author and Political Strategist)Author and Political StrategistCondition or Mental Thinkingpoverty
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

संवासिनी

दिव्यांग महिला संवासिनी की संदिग्ध हालात में मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हेड एंजरी और शरीर पर गंभीर चोटें

3 years ago
Taliban

Taliban ने जारी किया फरमान, रेस्त्रां में साथ नहीं बैठ सकते पति-पत्नी, पार्क में भी अलग-अलग दिन जाएंगे महिला-पुरुष

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

वनप्लस का नया धमाका

वनप्लस का नया धमाका: नॉर्ड 5, नॉर्ड सीई 5 और बड्स 4 की भव्य एंट्री 8 जुलाई को

July 5, 2025
पंचकूला सेक्टर-16 लेबर चौक

विश्वास फाउंडेशन ने लगाई जों के सत्तू की छबील

July 5, 2025

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2025 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2025 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)