हजारों लोगों को रोजगार दे रहा महाकुंभ
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Friday, September 19, 2025
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

हजारों लोगों को रोजगार दे रहा Mahakumbh

लाखों रुपए कमा रहे किसान

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
February 17, 2025
in उत्तर प्रदेश, धार्मिक, राज्य, राष्ट्रिय
0
Mahakumbh

17 फरवरी, 2025 : प्रयागराज महाकुंभ (Mahakumbh) स्थानीय किसानों के लिए किसी सुनहरे अवसर से कम नहीं है। श्रद्धालुओं के लिए हर दिन बनाई जा रही महाप्रसादी के लिए प्रयागराज और आसपास के इलाकों से बड़ी मात्रा में सब्जियाँ, अनाज, दूध और अन्य आवश्यक सामग्रियाँ खरीदी जा रही हैं। इससे किसानों को लाखों रुपए की आमदनी हो रही है, जो उनके आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है।

इस बार महाकुंभ (Mahakumbh) में अदाणी समूह और इस्कॉन के सहयोग से की जा रही नारायण सेवा ने न सिर्फ लाखों श्रद्धालुओं को भोजन उपलब्ध कराया है, बल्कि स्थानीय व्यापार और कृषि क्षेत्र को भी नई ऊँचाइयाँ दी हैं। सामान्य दिनों में प्रतिदिन 70,000 से 80,000 श्रद्धालु महाप्रसादी का आनंद लेते हैं, जबकि शाही स्नान के विशेष अवसरों पर यह संख्या 2.5 लाख से 3 लाख तक पहुँच जाती है। हर दिन 9,000 किलो सब्जियों का उपयोग किया जाता है, जो शाही स्नान के दिनों में 33,600 किलो तक बढ़ जाता है। इन सब्जियों की आपूर्ति स्थानीय किसानों से की जा रही है, जिससे वे सीधे तौर पर आर्थिक रूप से लाभान्वित हो रहे हैं। इसके लिए लाखों रुपए की सब्जियाँ खरीदी जाती हैं।

ये भी पड़े – कर्मचारियों के मसले हल करने की बजाए , संघर्ष को दबाने की ओर Aam Aadmi Party

इस विशाल सेवा को संचालित करने के लिए 3,000 से अधिक लोग प्रत्यक्ष रूप से कार्यरत हैं, जबकि हर दिन 1,000 से अधिक लोग भोजन परोसने की सेवा में जुटे हुए हैं। महाकुंभ (Mahakumbh) का प्रभाव सिर्फ श्रद्धालुओं तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसने 10,000 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोज़गार भी प्रदान किया है। स्थानीय किसान, दूध उत्पादक, सब्जी विक्रेता और छोटे व्यवसायी इस आयोजन से प्रत्यक्ष रूप से लाभ कमा रहे हैं। इससे न केवल उनके जीवन स्तर में सुधार हो रहा है, बल्कि आर्थिक समृद्धि भी बढ़ रही है।

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

नारायण सेवा के माध्यम से अदाणी समूह और इस्कॉन ने यह सिद्ध कर दिया है कि जब बड़े संगठन सामाजिक उत्तरदायित्व को समझकर कार्य करते हैं, तो उसका व्यापक और सकारात्मक प्रभाव पूरे समाज पर पड़ता है। महाकुंभ (Mahakumbh) में यह सेवा सिर्फ प्रसाद वितरण तक सीमित नहीं, बल्कि यह रोजगार सृजन और आर्थिक सशक्तिकरण का भी एक सशक्त माध्यम बन गई है।
इस ऐतिहासिक आयोजन ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया है कि जब आस्था, सेवा और रोजगार का संगम होता है, तो पूरे समाज को इसका लाभ मिलता है। प्रयागराज महाकुंभ (Mahakumbh) की यह पहल न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि हजारों परिवारों के जीवन में बदलाव लाने वाली मिसाल भी बन गई है।

Tags: employmentmahakumbhthousands of people
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Double Murder

Double Murder: घर में घुसकर प्रेमिका और उसके पिता की हत्या: बचाने आई मां पर भी किया हमला, हालत गंभीर; भाभी ने भागकर बचाई जान

3 years ago
Guddu Muslim

गुड्डू मुस्लिम ओर अतीक की पत्नी शाइस्ता जल्द ही होंगे गिरफ्तार- UP पुलिस

2 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

शेमारूमी

सबसे बड़ी गुजराती ब्लॉकबस्टर फिल्म झमकुड़ी अब हिंदी में, सिर्फ शेमारूमी पर

September 17, 2025
पैरालंपिक

पैरालंपिक मेडलिस्ट होकातो सेमा ने साधा इंडियनऑइल वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में 15 मीटर से आगे रहने का लक्ष्य

September 17, 2025

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2025 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2025 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)