ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Saturday, October 17, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home Filmi Gossips

देखिए साहस और हौंसले की बेमिसाल कहानी, कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘Chandu Champion’, सिर्फ एंड पिक्चर्स पर

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
February 17, 2025
in Filmi Gossips, चमकते सितारे, मनोरंजन, लाइफस्टाइल
0
Chandu Champion

मुंबई, फरवरी, 2025 : एक सच्चा चैंपियन सिर्फ जीत से नहीं, बल्कि हर बार गिरकर उठने की हिम्मत से पहचाना जाता है। जब हौंसला हो फुल ऑन, तब रुकने का कोई सवाल ही नहीं उठता। इसी जोश और जज़्बे को अपने दर्शकों तक पहुंचाने के लिए एंड पिक्चर्स लेकर आ रहा है ‘चंदू चैंपियन’ (Chandu Champion) का चैनल प्रीमियर, मंगलवार, 18 फरवरी, रात 8 बजे। कार्तिक आर्यन की यह प्रेरणादायक फिल्म भारत के पहले पैरा ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट मुरलीकांत पेटकर की सच्ची कहानी पर आधारित है, जिनकी ज़िंदगी में तमाम मुश्किलें आईं, लेकिन उनके हौंसले और मेहनत ने हर चुनौती को मात दी।

‘चंदू चैंपियन’ (Chandu Champion) इसी जज़्बे को दर्शाती है कि अगर इरादे पक्के हों, तो कोई भी मुश्किल रास्ते में रुकावट नहीं बन सकती। मशहूर निर्देशक कबीर खान के निर्देशन में बनी यह फिल्म सिर्फ मुरलीकांत पेटकर की जीत का जश्न नहीं मनाती, बल्कि यह दिखाती है कि इंसानी हौंसला और मेहनत किस तरह नामुमकिन को भी मुमकिन बना सकते हैं।

ये भी पड़े – हजारों लोगों को रोजगार दे रहा Mahakumbh

फिल्म के चैनल प्रीमियर के मौके पर निर्देशक कबीर खान ने कहा, “मुरलीकांत पेटकर की कहानी बहुत अहम् है, क्योंकि यह इंसानी जज़्बे की जीत को दर्शाती है। मैं इस फिल्म को ऐसा बनाना चाहता था, जो दर्शकों के दिल को छू जाए। जब मैंने चंदू का किरदार लिखा, तो मेरे मन में उसकी एक खास छवि थी उसकी उम्र, उसकी शख्सियत और उसका जज़्बा। कार्तिक आर्यन ने इस किरदार में वह सब कुछ बखूबी उतार दिया। इस रोल के लिए उन्होंने डेढ़ साल में अपने शरीर में जबर्दस्त बदलाव किया और 39% बॉडी फैट से सिर्फ 7% तक आ गए। यह वही कर सकता है, जिसे अपने काम से बेइंतेहा प्यार हो। पूरी टीम की मेहनत और जुनून से हमने एक ऐसी फिल्म बनाई है, जो हर किसी की ज़िंदगी से जुड़ती है।”

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

कार्तिक आर्यन ने अपना उत्साह ज़ाहिर करते हुए कहा, “इस किरदार ने मुझे असली जज़्बे और मेहनत का मतलब सिखाया। हर चुनौती हमें कुछ नया सिखाती है और हमारे व्यक्तित्व को गढ़ती है। मुझे उम्मीद है कि यह फिल्म लोगों को अपने सपनों के लिए मेहनत करने और कभी हार न मानने का हौंसला देगी। यह मेरे करियर की सबसे मुश्किल फिल्म रही है। मुझे बॉक्सिंग से लेकर गहरे पानी में तैराकी तक, सब कुछ नए सिरे से सीखना पड़ा। मुझे गहरे पानी से डर लगता था, लेकिन इस सफर ने मुझे अपनी हर कमजोरी को हराने की ताकत दी। मैं चाहता हूँ कि हर कोई इस कहानी को देखे और इसका जज़्बा महसूस करे!”

विजय राज ने कहा, “हर किरदार के साथ मैं खुद को थोड़ा और खोजता हूँ। ‘चंदू चैंपियन’ (Chandu Champion) में मैं एक ऐसा खास किरदार निभा रहा हूँ, जो चंदू के सफर में उसे राह दिखाता है और हर मुश्किल घड़ी में उसका सहारा बनता है। कबीर खान की बारीकी, उनकी कहानी कहने की कला और दर्शकों से गहराई से जुड़ने की खूबी ने उन्हें बेहतरीन निर्देशकों में शामिल कर दिया है। कार्तिक आर्यन ने इस फिल्म में जो मेहनत की है, वो न सिर्फ ऑफ-स्क्रीन दिखी, बल्कि ऑन-स्क्रीन भी दर्शकों को नज़र आएगी। यह फिल्म हम सबके लिए खास है और इसका हिस्सा बनकर मुझे बेहद गर्व है।”

यह हिम्मत, मेहनत और जीत की असली कहानी है। देखना न भूलें ’चंदू चैंपियन’ का चैनल प्रीमियर, मंगलवार, 18 फरवरी, रात 8 बजे, सिर्फ एंड पिक्चर्स पर।

Tags: -kartik-aryans&PicturesChandu Champion
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Government

Government को कर्मचारियों की अनदेखी पड़ेगी भारी: मनमोहन समोरा

2 years ago
Today’s Horoscope 17th October 2022

Today’s Horoscope 17th October 2022 | आज का राशि फल दिनांक 17 अक्टूबर 2022

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

SmartKargo

SmartKargo Signs Strategic Agreement with Sun Phu Quoc Airways to Power Digital Transformation of Airline Cargo Operations

July 22, 2026
VinFast

Easy Ways to Love Your VinFast Battery: 5 Simple Habits for Peace of Mind

July 22, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In