ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Saturday, October 3, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home Filmi Gossips

शेमारू उमंग के शो ‘Jamuniya’ का टीज़र जारी, आलिया घोष ने तोड़ी सुंदरता की पारंपरिक धारणाएँ

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
February 18, 2025
in Filmi Gossips, मनोरंजन, लाइफस्टाइल
0
Jamuniya

मुंबई, फरवरी 2025: समाज में एक ओर जहाँ सुंदरता को अक्सर त्वचा के रंग से आंका जाता है, वहीं शेमारू उमंग अपनी नई पेशकश ‘जमुनीया’ (Jamuniya) के साथ ऐसी रूढ़िवादी मान्यताओं को चुनौती देने के लिए पूरी तरह तैयार है। शो की पहली झलक हमें जमुनीया (Jamuniya) से मिलवाती है, जिसे प्रतिभाशाली अभिनेत्री आलिया घोष निभा रही हैं जो एक निडर लड़की हैं। जमुनिया (Jamuniya) की कोशिश है कि वह समाज को यह तय नहीं करने देगी कि सुंदरता को केवल रंग पर आँका जाए।

यूपी के एक गांव की पृष्ठभूमि पर आधारित इस शो के टीजर में एक मेले की चहल-पहल के बीच कुछ छोटी बच्चियाँ बड़े उत्साह के साथ गुड़ियों की दुकान पर जाती हैं और अपनी जैसी दिखने वाली गुड़िया खोजती हैं। उसी भीड़ की हलचल के बीच से एक बच्ची का चेहरा सामने आता है, जिसे अपनी त्वचा के रंग की कोई गुड़िया नहीं मिलती। जब वह दुकानदार से ऐसी गुड़िया मांगती है, तो उसका जवाब चुभने वाला होता है कि “काले रंग की गुड़िया कौन खरीदता है?” ऐसे शब्द सदियों से समाज में रंगभेद की आवाज बनते नज़र आते हैं।

ये भी पड़े – एशिया की दमदार Comedian शारुल चन्ना इस फरवरी हँसी के धमाके के साथ लौट रही हैं अपने शहर चंडीगढ़

लेकिन जब खामोशी इस मुद्दे को निगलने वाली होती है तब जमुनीया सामने आती है जो एक मजबूत, अडिग और आत्मविश्वास से भरी लड़की है। वह बच्ची को उत्साह बढ़ाते हुए कहती है कि असली सुंदरता दुनिया की सोच में नहीं, बल्कि उसके आत्मविश्वास में है। सुंदरता बाज़ार में बिकने वाली चीज़ नहीं, यह तो भीतर से चमकती नज़र आती है, बिल्कुल रात के आसमान की तरह।टीज़र का अंत एक सशक्त सवाल छोड़ जाता है।”रंग के चश्मे से देखती है दुनिया… क्या दुनिया का नज़रिया बदल पाएगी, जमुनीया? (Jamuniya) ” ऐसे में देखना है कि क्या एक लड़की पीढ़ियों से चले आ रही इस सोच को बदल सकती है?

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

अपने किरदार के बारे में बात करते हुए, आलिया घोष ने कहा,”अब तक हमने देखा है कि समाज गोरे रंग को सुंदरता का मानक मानता आया है और इस पर कई कहानियाँ भी बनी हैं। लेकिन इस शो की खासियत इसकी अलग सोच है। आमतौर पर समाज ही यह भेदभाव करता है, लेकिन जमुनीया (Jamuniya) के मामले में उसका अपना ही परिवार उसके अंदर की खूबी को नहीं पहचान पाता। प्रोमो में उस बच्ची का दर्द वही दर्द है जो कई लड़कियाँ झेलती हैं और जमुनीया अब उनकी आवाज़ बनेगी। एक छोटे से गाँव की लड़की कैसे इन रूढ़ियों को तोड़कर अपनी पहचान बनाएगी, यह देखने लायक होगा! तो तैयार हो जाइए, हौसले और आत्मविश्वास को बढ़ाती ‘जमुनीया’ (Jamuniya) की इस प्रेरणादायक कहानी को देखने के लिए सिर्फ शेमारू उमंग पर!

Tags: alia-ghoshbeautyjamuniyaShemaroo
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Jacob Hoggard

Canada के गायक जैकब हॉगर्ड (Jacob Hoggard) को यौन उत्पीड़न का दोषी पाया गया

4 years ago
Historic

हरियाणा विधानसभा ने दशम सिख गुरु, गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती के अवसर पर पंचकूला के ऐतिहासिक नाडा साहिब गुरुद्वारा में शीश नवा लिया आशीर्वाद|

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Bisleri International Receives Mahatma Award 2026 for CSR Excellence

Bisleri International Receives Mahatma Award 2026 for CSR Excellence

October 1, 2026
A Global Milestone: SRM University-AP Debuts in THE World University Rankings 2027, Ranks 1st in AP

A Global Milestone: SRM University-AP Debuts in THE World University Rankings 2027, Ranks 1st in AP

October 1, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In