अनीता कुंडू का नया मिशन: नेपाल के माउंट अन्नपूर्णा (8,091m) की चढ़ाई शुर
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Monday, March 30, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

अनीता कुंडू का नया मिशन: Nepal के माउंट अन्नपूर्णा (8,091m) की चढ़ाई शुरू!

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
March 26, 2025
in हरियाणा
0
Nepal

भारत की प्रतिष्ठित पर्वतारोही और मोटिवेशनल स्पीकर अनीता कुंडू आगामी 25 मार्च 2025 को नेपाल (Nepal) स्थित अन्नपूर्णा पर्वत (8,091 मीटर) पर चढ़ाई के लिए रवाना होंगी। यह चुनौतीपूर्ण अभियान लगभग एक माह तक चलेगा, जहां वे कठोर परिस्थितियों का सामना करते हुए इस दुर्गम शिखर पर भारत का तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखती हैं। (Nepal)

अभियान का उद्देश्य – “नशा मुक्त हरियाणा” : अनीता कुंडू का यह अभियान केवल एक पर्वतारोहण मिशन नहीं, बल्कि एक सामाजिक जागरूकता पहल भी है। इस वर्ष उनके अभियान की थीम “नशा मुक्त हरियाणा” रखी गई है, जिसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे की लत से बचने और एक स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना है। उनका संदेश स्पष्ट है – “स्वस्थ शरीर और मजबूत मन से ही ऊंचाइयों को छुआ जा सकता है। नशा केवल व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे समाज को कमजोर करता है।”वे युवाओं को खेलों, एडवेंचर स्पोर्ट्स और फिटनेस से जोड़कर उनकी ऊर्जा को सही दिशा में लगाने का आह्वान करती हैं। (Nepal)

ये भी पड़े – मुख्यमंत्री ने पेश किया ऐतिहासिक Budget, हर वर्ग को मिलेगा लाभ: विधायक देवेंद्र अत्री

अनीता कुंडू की उपलब्धियां और सम्मान, पर्वतारोहण में ऐतिहासिक उपलब्धियां, माउंट एवरेस्ट (8,848 मीटर) पर तीन बार विजय 2013 में नेपाल (Nepal) मार्ग से एवरेस्ट फतह करने वाली हरियाणा की पहली महिला बनीं। 2017 में तिब्बत (चीन) मार्ग से चढ़ाई करके नेपाल और तिब्बत दोनों तरफ से एवरेस्ट फतह करने वाली भारत की पहली महिला बनीं। 2019 में पूरे विश्व के पर्वतारोहियों का नेतृत्व करते हुए माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराया सात महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों (Seven Summits) को सफलतापूर्वक पूरा करने वाली भारत की अग्रणी पर्वतारोही: माउंट एवरेस्ट (8,848 मीटर) – एशिया माउंट एकोनकागुआ (6,961 मीटर) – दक्षिण अमेरिका माउंट किलिमंजारो (5,895 मीटर) – अफ्रीका माउंट एल्ब्रस (5,642 मीटर) – यूरोप माउंट विंसन (4,892 मीटर) – अंटार्कटिका माउंट कोज़ीयसको (2,228 मीटर) – ऑस्ट्रेलिया अन्य प्रतिष्ठित पर्वत शिखरों पर विजय: माउंट मकालू (8,485 मीटर) – विश्व का पांचवां सबसे ऊंचा पर्वत माउंट मनास्लु (8163 मीटर ) दुनिया का आठवां सबसे ऊंचा पर्वत भारत की पहली महिला पर्वतारोही जिन्होंने चीन के तिब्बत क्षेत्र से एवरेस्ट को सफलतापूर्वक फतह किया। (Nepal)

सम्मान और पुरस्कार

  • “तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार” (Tenzing Norgay National Adventure Award) – 2020 यह भारत का सर्वोच्च पुरस्कार है जो पर्वतारोहण, साहसिक खेलों और अन्वेषण में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है। यह पुरस्कार आमतौर पर सेना, नौसेना या वायुसेना के पूरे दल को दिया जाता है, लेकिन अनीता कुंडू को व्यक्तिगत रूप से यह सम्मान प्राप्त हुआ। (Nepal)

“बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान की ब्रांड एंबेसडर – हरियाणा सरकार

हरियाणा सरकार द्वारा “राज्य स्तरीय खेल पुरस्कार”भारतीय सेना, ITBP और BSF द्वारा विशेष सम्मान भारतीय सेना, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) और सीमा सुरक्षा बल (BSF) द्वारा पर्वतारोहण और राष्ट्र निर्माण में योगदान के लिए कई विशेष पुरस्कारों से सम्मानित। हरियाणा सरकार द्वारा कल्पना चावला, नारी शक्ति, सर्वोत्तम महिला मुख्यमंत्री अवार्ड से भी सम्मानित। अनीता कुंडू फाउंडेशन – समाज के लिए एक प्रतिबद्ध पहल अनीता कुंडू न केवल पर्वतारोहण के माध्यम से देश का गौरव बढ़ा रही हैं, बल्कि उनके नेतृत्व में “अनीता कुंडू फाउंडेशन” भी सामाजिक बदलाव लाने के लिए सक्रिय रूप से कार्यरत है। युवाओं के लिए प्रेरणादायक संदेश “अगर मैं एक छोटे से गांव से निकलकर एवरेस्ट फतह कर सकती हूं, तो हर युवा अपने जीवन में असंभव को संभव बना सकता है। बस जरूरत है सही दिशा, मेहनत और अनुशासन की।” – अनीता कुंडू वे युवाओं से आग्रह करती हैं कि वे “नशा मुक्त हरियाणा” के संकल्प में भागीदार बनें और अपने जीवन को खेल, एडवेंचर और फिटनेस के माध्यम से नई ऊंचाइयों तक ले जाएं। “यदि आप अपने जीवन को सफल बनाना चाहते हैं, तो नशे जैसी बुरी आदतों से दूरी बनाएं और अपने शरीर तथा दिमाग को मजबूत बनाएं। नशा नहीं, फिटनेस अपनाएं!” (Nepal)

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अप ना नाम  बनाना चाहते है?

मीडिया से अनुरोध: कृपया इस अभियान को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं, ताकि युवाओं को प्रेरणा मिले और वे अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सकें। नशा मुक्त हरियाणा” सिर्फ एक सपना नहीं, बल्कि एक संकल्प है। इसे साकार करने के लिए हर युवा को अपनी क्षमता को पहचानकर सही दिशा में आगे बढ़ना होगा। (Nepal)

संपर्क करें:

अनीता कुंडू

(पर्वतारोही, मोटिवेशनल स्पीकर एवम् नेशनल एडवेंचर अवॉर्डी)

📧 ईमेल: everesteranitakundu@gmail.com

📞 फोन: 9991099989

Tags: Anita KunduMount AnnapurnaNepal's Mount Annapurnanew mission
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Deh Vyapaar

देह व्यापार में फसी लड़की ने किया अपना दर्द बया कहा- मेरा शरीर बेचकर उन्होंने करोडो कमाए, अब मैं टूट चुकी हूँ, लड़की ने सरकार से लगाई इंसाफ की गुहार|

3 years ago
Adani Vidya Mandir

Adani Vidya Mandir को 7वें एनवाईसी ग्रीन स्कूल कॉन्फ्रेंस में मिला सम्मान

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Ghaziabad

Ghaziabad- Tallest Residential Development Saya Gold Avenue Fully Sold Out

March 30, 2026
Students

Rising Number of Students Staying Back in India Calls for Urgent Rethink in Higher Education: Sushma Bharath

March 30, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)