• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Tuesday, July 14, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

मालवा की टीम ने रचा इतिहास, 7वां Kabaddi कप किया अपने नाम!

संत बाबा प्रीतम सिंह की याद में कबड्डी चैंपियनशिप व कुश्ती दंगल आयोजित

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
March 26, 2025
in हरियाणा
0
Kabaddi

सिरसा। शहर के बरनाला रोड स्थित शहीद भगत सिंह स्टेडियम में संत बाबा प्रीतम सिंह की याद में 7वीं इंटरनैशनल कबड्डी (Kabaddi) चैंपियनशिप व स्व. स. बलकरण सिंह बिका गिल की याद में कुश्ती दंगल का आयोजन शहीद सरदार भगत सिंह सोशन आग्रेनाइजेशन ट्रस्ट (रजि.) द्वारा करवाया गया। सर्वप्रथम सभी ने शहीद स्मारक पर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। प्रधान स. दारा सिंह गिल वैदवाला ने बताया कि कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि महासचिव हरियाणा प्रदेश युवा कांग्रेस मोहित शर्मा ने शिरकत की। उन्होंने संस्था के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य हंै। युवाओं के बिना देश की तरक्की संभव नहीं है। वर्तमान में युवा नशे की ओर आकर्षित होकर अपने लक्ष्य से भटक रहा है, जिसे सही राह दिखाना जरूरी है। खेल न केवल हमें शारीरिक रूप से बल्कि मानसिक रूप से भी मजबूत बनाते हंै। उन्होंने संस्था को अपने निजी कोष से 5 लाख रुपए की राशि सहयोग स्वरूप प्रदान की। (Kabaddi)

ये भी पड़े –  अनीता कुंडू का नया मिशन: Nepal के माउंट अन्नपूर्णा (8,091m) की चढ़ाई शुरू!

प्रधान स. दारा सिंह गिल वैदवाला ने बताया कि संत बाबा प्रीतम सिंह की याद में लगातार ये 7वां कबड्डी (Kabaddi) कप करवाया गया है, जिसका मुख्य उदे्दश्य युवा पीढ़ी को नशे से हटाकर अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर करना है। उन्होंने बताया कि युवा पीढ़ी पाश्चात्य संस्कृति का शिकार होकर नशे जैसी सामाजिक बुराई का शिकार होकर अपने लक्ष्य से भटक गई है। उसे सही रास्ते पर लाने के लिए इस प्रकार के आयोजन लगातार किए जाने आवश्यक है, ताकि युवाओं का ध्यान नशे से हटाकर उन्हें समाज की मुख्यधारा में लाया जा सके। इस मौके पर स. मनमिंद्र सिंह एडवोकेट, स. अमनदीप सिंह खालसा, स. जसपाल सिंह वैद्य, संदीप कंबोज एडवोकेट, स. परमिंद्र सिंह गोल्डी पटवारी, सोनू बाठ सिकंदरपुर, स. अवतार सिंह कंवर, स. देवेंद्र टक्कर, स. जगदीप सिंह रंधावा, धीरा सिंह गिल, स. भगवान सिंह सरपंच वैदवाला, मलकीत सिंह सरपंच सिकंदरपुर, स. निहाल सिंह लाहौरिया, प्रवेश सालमखेड़ा, यशदीप कक्कड़ क्राऊन होल्डर, स. गुरचरण सिंह उपप्रधान सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे। (Kabaddi)

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अप ना नाम  बनाना चाहते है?
स. दारा सिंह गिल वैदवाला ने बताया कि कबड्डी चैंपियनशिप में आमंत्रित किए गए क्लबों माझा, मालवा, दोआबा व हरियाणा की टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला मालवा व माझा की टीमों के बीच हुआ। मालवा की टीम ने अपने खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजयी रही, जबकि माझा की टीम दूसरे स्थान पर रही। विजेता टीम को नगद पुरस्कार व दूसरे स्थान पर रही माझा की टीम को नगद पुरस्कार दिया गया। वहीं बैस्ट रेडर व स्टोपर को मोटरसाइकिल देकर सम्मानित किया गया। करीबन 50 हजार दर्शकों ने खेल का पूरा लुत्फ उठाया। इसके साथ ही स्व. स. बलकरण सिंह बिका गिल की याद में कुश्ती का आयोजन भी किया गया। कुश्ती दंगल में अजय केंथल व कालू बाढवाल का मुकाबला हुआ, जिसमें कालू बाढवाल ने अपने शानदार दांव-पेच से विजेता बनने का गौरव हासिल किया। विजेता कालू बाढवाल को भी एसोसिएशन की ओर से नगद पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया। (Kabaddi)

Tags: HistoryKabaddiKabaddi cupMalwaTeamwinning
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

शील वर्मा

‘बड़ी हवेली की छोटी ठकुराईन’ शो में शील वर्मा दिखे बबलू के नए अवतार में

1 year ago
Trident group

Trident Group Highlights Sustainable Paper Innovation at PaperEx 2025

7 months ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

CGH Earth Wellness Introduces The Metabolic Reset

CGH Earth Wellness Introduces The Metabolic Reset

July 13, 2026
For Kiro, Every Day is Clean Beauty Day

For Kiro, Every Day is Clean Beauty Day

July 13, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)