ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, October 22, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home Filmi Gossips

Ram नवमी विशेष: अभिनेत्री स्वाति शाह, ईशा पाठक और सिद्धि शर्मा ने साझा की श्रीराम के प्रति अपनी आस्था और जीवन से जुड़ी प्रेरणाएं

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
April 7, 2025
in Filmi Gossips, राष्ट्रिय, लाइफस्टाइल
0
Ram

उत्तर प्रदेश, अप्रैल 2025: राम (Ram) नवमी सिर्फ़ एक त्यौहार नहीं, बल्कि आस्था, मर्यादा और आदर्शों का प्रतीक है। यह दिन न केवल भगवान श्रीराम के जन्म का उत्सव है, बल्कि उनके जीवन से मिलने वाली सीखों को याद करने का अवसर भी है। ‘रिश्तों से बंधी गौरी’ शो की लोकप्रिय अभिनेत्री स्वाति शाह, ईशा पाठक और सिद्धि शर्मा ने इस पावन अवसर पर अपने अनुभव और विचार साझा किए। ‘रिश्तों से बंधी गौरी’ शो में जगदंबा देवी की भूमिका निभा रही अभिनेत्री स्वाति शाह बचपन से ही राम (Ram) नवमी को विशेष महत्व देती आई हैं। उन्होंने कहा, “इस दिन व्रत रखना हमारी पारिवारिक परंपरा है और मैं आज भी इसे पूरी श्रद्धा से निभाती हूँ। मंदिर जाकर दर्शन करना मेरे लिए आवश्यक है। काम की व्यस्तता के बावजूद मैं अपनी परंपराओं का पालन करने का पूरा प्रयास करती हूँ। राम (Ram) जी से मैंने सबसे महत्वपूर्ण जो सीखा है वह है धैर्य और सहनशीलता। जीवन में कितनी भी कठिनाइयाँ आए, हार नहीं माननी चाहिए। हमें अपने कर्तव्यों को पूरी निष्ठा से निभाना चाहिए।” (Ram)

ये भी पड़े – सांसद कुमारी सैलजा ने Loksabha में उठाया सिरसा थेहड का मामला 35 एकड़ खाली करवाई गई भूमि पर बनाया जाए संग्रहालय

परिवार और माता-पिता के सम्मान पर बात करते हुए उन्होंने जोड़ा, “आज के समय में लोग अपने काम में इतने व्यस्त हैं कि माता-पिता को समय नहीं दे पाते। लेकिन हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि उन्होंने अपना जीवन हमारे लिए समर्पित किया है। राम (Ram) जी की तरह हमें भी अपने माता-पिता का सम्मान और देखभाल करनी चाहिए।”‘रिश्तों से बंधी गौरी’ शो में गौरी के किरदार से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाली ईशा पाठक ने राम नवमी को लेकर अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा,”मैं ब्राह्मण परिवार से हूँ, इसलिए राम (Ram) नवमी हमारे घर में बड़ी श्रद्धा और नियमों के साथ मनाई जाती है। उस दिन व्रत रखती हूँ और बिना पूजा किए कुछ नहीं खाती। राम जी की मर्यादा, संयम और शांति की भावना मुझे बहुत प्रेरित करती है।” (Ram)

ये भी पड़े – Zirakpur में हुआ 48 यूनिट्स रक्त एकत्र

उन्होंने आगे कहा, “आज की पीढ़ी को अगर कोई असली हीरो चाहिए तो वो श्रीराम हैं। आधुनिकता की दौड़ में लोग अपने माता-पिता और संस्कारों को भूलते जा रहे हैं। लेकिन मम्मी-पापा का अनुभव हमें गलत राहों से बचा सकता है। मैं चाहती हूँ कि हर कोई अपने घर के संस्कारों को समझे, बड़ों का सम्मान करे और संयमित जीवन जीने की कोशिश करे।”‘इश्क़ जबरिया’ शो में गुल्की का किरदार निभा रहीं सिद्धि शर्मा ने राम नवमी पर अपनी भावनाएं साझा करते हुए कहा, “राम नवमी हमेशा से मेरे दिल के बहुत करीब रही है। मुझे आज भी याद है कि हम किस तरह भजन सुनते थे, मंदिर सजाते थे और पूरे घर में शांति और भक्ति का माहौल होता था।  हालांकि इस बार मैं ‘इश्क़ जबरिया’ शो की शूटिंग में व्यस्त हूं, फिर भी इस दिन पर आत्मा से जुड़ना मेरे लिए आवश्यक है। इस पर्व पर एक पल निकालकर रुकना, सोचना और प्रभु श्रीराम (Ram) की याद में मन को शांत करना मेरी प्राथमिकता होती है। यह दिन हमें हमारी जड़ों से जोड़ता है और दया, आस्था और आभार के साथ आगे बढ़ने की शक्ति देता है।” (Ram)

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अप ना नाम  बनाना चाहते है?

‘रिश्तों से बंधी गौरी’ गौरी (ईशा पाठक द्वारा अभिनीत) के विश्वास, सहनशीलता और अटूट प्रेम की कहानी है। यह शो दिखाता है कि कैसे वह माता पार्वती की भक्ति से शक्ति पाकर जीवन की कठिनाइयों का सामना करती है। ‘इश्क़ जबरिया’ में सिद्धि शर्मा द्वारा निभाया गया किरदार गुल्की, अपने सपनों को पूरा करने के लिए संघर्ष करती है और अपने आत्मसम्मान को बनाए रखते हुए आगे बढ़ती है।देखिए ‘रिश्तों से बंधी गौरी’ हर रोज़ रात 8:30 बजे और ‘इश्क़ जबरिया’, हर रात 10 बजे,सिर्फ़ सन नियो पर। (Ram)

Tags: Actress Swati ShahEsha PathakinspirationsLord RamaRam NavamiSiddhi Sharma
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Medical checkup camp

पुलिस जवानों के स्वास्थय जांच के लिए लगा Medical checkup camp

3 years ago
Budget 2026

रील से राष्ट्र-निर्माण: युवा भविष्य को किस दिशा में ले जा रहा Budget 2026 ? – डॉ. अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)

9 months ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

No. 1 Acting School in Chandigarh

No. 1 Acting School in Chandigarh | MS Asian Film Academy

October 19, 2026
SmartKargo

SmartKargo Signs Strategic Agreement with Sun Phu Quoc Airways to Power Digital Transformation of Airline Cargo Operations

July 22, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In