ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Friday, October 23, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home व्यापार

अदाणी इंटरनेशनल स्कूल ने खेल प्रतिभा निखारने के लिए इंटरनेशनल स्कूल्स स्पोर्ट्स ऑर्गनाइजेशन से मिलाया हाथ

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
August 16, 2025
in व्यापार
0
अदाणी इंटरनेशनल स्कूल

अहमदाबाद, अगस्त, 2025 : भारत के अंतर्राष्ट्रीय स्कूल खेल आंदोलन को बढ़ावा देने के लिए इंटरनेशनल स्कूल्स स्पोर्ट्स ऑर्गनाइजेशन (आईएसएसओ) अब अदाणी इंटरनेशनल स्कूल के साथ मिलकर देश के खेल शिक्षा फ्रेमवर्क को मजबूत कर रहा है, ताकि यह विश्वस्तरीय स्कूलों के अनुरूप हो सके। अदाणी इंटरनेशनल स्कूल की प्रमोटर नम्रता अदाणी, जो अब आईएसएसओ की एडवाइज़री बोर्ड का हिस्सा हैं, इस पहल को आगे बढ़ाते हुए इसके विज़न और लंबे समय के लक्ष्यों को आकार दे रही हैं।
2017 में स्थापित आईएसएसओ भारत का एकमात्र खेल संगठन है, जो अंतर्राष्ट्रीय पाठ्यक्रम वाले स्कूलों के लिए समर्पित है और इंटरनेशनल बैकालॉरिएट (आईबी), कैम्ब्रिज, एडएक्सल, अमेरिका-आधारित नेशनल स्कूल बोर्ड्स एसोसिएशन (एनएसबीए) जैसे वैश्विक मान्यता प्राप्त बोर्ड्स से संबद्ध है।

430 से अधिक स्कूलों, 22 खेल विधाओं और हर साल 300 से ज्यादा टूर्नामेंट्स आयोजित करने के साथ, आईएसएसओ अब तक 22,000 से अधिक छात्रों को प्रभावित कर चुका है, जिससे यह स्कूल-स्तर की खेल उत्कृष्टता का स्वर्ण मानक बन गया है।
इस सहयोग के माध्यम से, समग्र छात्र विकास के लिए प्रतिबद्ध एक प्रगतिशील संस्था- अदाणी इंटरनेशनल स्कूल आईएसएसओ को खेल सुविधाएँ बढ़ाने, एथलीट प्रशिक्षण को बेहतर बनाने और वैश्विक आयोजनों में भागीदारी को बढ़ावा देने में सहयोग करेगा। स्कूल का ध्यान पढ़ाई में उत्कृष्टता के साथ-साथ शारीरिक शिक्षा पर भी है, जो आईएसएसओ के उस मिशन के अनुरूप है, जिसमें संतुलित और सर्वांगीण छात्र-एथलीट तैयार करना शामिल है।

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम  बनाना चाहते है?

कार्यक्रम में बोलते हुए, आईएसएसओ की डायरेक्टर, आकांक्षा थापक ने कहा , “हम नम्रता अदाणी और अदाणी ग्रुप का स्वागत करते हैं, जो खेलों के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाने के हमारे साझा लक्ष्य का हिस्सा बने हैं। वर्षों से, आईएसएसओ ने अंतर्राष्ट्रीय स्कूलों के छात्रों के लिए एक व्यवस्थित मार्ग प्रशस्त किया है, जिससे वे प्रतियोगी खेलों के जरिए जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक आगे बढ़ सकें। श्रीमती अदाणी के नेतृत्व और दूरदर्शी सोच के साथ, यह सहयोग हमारे बनाए हुए इकोसिस्टम को और मजबूत करेगा। साथ मिलकर हम खेलों में और भी बड़े अवसर पैदा करेंगे और अंतर्राष्ट्रीय स्कूलों के हजारों युवा एथलीट्स को प्रेरित करेंगे।”
अदाणी ग्रुप से नम्रता अदाणी ने कहा, “हम भारत के शैक्षिक और खेल परिदृश्य में एक महत्वपूर्ण चरण में हैं।

इस सहयोग के माध्यम से, हमारा लक्ष्य ऐसे समावेशी और भविष्य के लिए तैयार संस्थान स्थापित करना है, जहाँ छात्र कक्षा और खेल के मैदान दोनों में उत्कृष्टता प्राप्त करने में सक्षम हों। भारत के अंतर्राष्ट्रीय स्कूलों में आईएसएसओ के माध्यम से संरचित और वैश्विक मानक वाले खेल संस्कृति को स्थापित करने में समर्थन देना हमारे लिए सम्मान की बात है।”आईएसएसओ का स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) और इंटरनेशनल स्कूल स्पोर्ट्स फेडरेशन (आईएसएफ) जैसे प्रमुख राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खेल संस्थानों के साथ सहयोग, भारतीय छात्रों को उच्चतम स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम बनाता है।

ये भी पड़े-बड़े शोकेस और नए सेग्मेंट्स के साथ नई दिल्ली लौट रहा गारटेक्स टेक्सप्रोसेस इंडिया का 13वां एडिशन

अपने विशेष विभाग, इंटरनेशनल बोर्ड स्कूल स्पोर्ट्स ऑर्गनाइजेशन (आईबीएसओ) के माध्यम से, आईएसएसओ ने हजारों छात्रों को एसजीएफआई नेशनल्स, खेलो इंडिया गेम्स, सुब्रोतो कप और आईएसएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप जैसी प्रमुख प्रतियोगिताओं तक पहुँचने में मदद की है।अदाणी इंटरनेशनल स्कूल और आईएसएसओ के इस सहयोग से संरचित, पारदर्शी और पेशेवर तरीके से आयोजित प्रतियोगिताओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जो मजबूत छात्र-एथलीट प्रोफाइलिंग के जरिए वैश्विक विश्वविद्यालयों में प्रवेश में भी मदद कर सकती हैं।यह सहयोग आईएसएसओ के अगले विकास चरण को गति प्रदान करेगा, जिससे अंतर्राष्ट्रीय स्कूलों के छात्रों की एक पीढ़ी पढ़ाई और खेल दोनों में उत्कृष्टता हासिल करने और सीमाओं से परे सपने देखने के लिए सशक्त होगी।

Tags: Adani International SchoolInternational Schools Sports Organisationnurture sporting talentअदाणी इंटरनेशनल स्कूल
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Medical checkup camp

पुलिस जवानों के स्वास्थय जांच के लिए लगा Medical checkup camp

3 years ago
Budget 2026

रील से राष्ट्र-निर्माण: युवा भविष्य को किस दिशा में ले जा रहा Budget 2026 ? – डॉ. अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)

9 months ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

No. 1 Acting School in Chandigarh

No. 1 Acting School in Chandigarh | MS Asian Film Academy

October 19, 2026
SmartKargo

SmartKargo Signs Strategic Agreement with Sun Phu Quoc Airways to Power Digital Transformation of Airline Cargo Operations

July 22, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In