• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, May 14, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तराखंड

बुलडोजर कार्रवाई पर बोले सीएम धामी: जहां लोगों ने अतिक्रमण और गड़बड़ी की है, उन्हीं स्थानों पर हो रही कार्रवाई

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
April 22, 2022
in उत्तराखंड
0
बुलडोजर

बुलडोजर

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में बुलडोजर के माध्यम से कार्रवाई सिर्फ अवैध कब्जे या अतिक्रमण हटाने के लिए हो रही है। बुलडोजर का प्रयोग किसी के विरुद्ध बलपूर्वक नहीं किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री आवास के मुख्य सेवक सदन में गुरुवार को ई-गवर्नेंस में इंटरनेट मीडिया की भूमिका विषय पर आयोजित कार्यक्रम में पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जहां भी अतिक्रमण पाया जाएगा, बुलडोजर का उपयोग होगा। अवैध कब्जे हटाने की प्रक्रिया कानूनी तौर पर पूरी की जा रही है। अभी तक तीन स्थानों हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और हल्द्वानी में बुलडोजर का प्रयोग किया गया है। उन्होंने कहा कि हमारी विचारधारा सदैव राष्ट्रवादी रही है। प्रत्येक परिस्थिति में केवल राष्ट्र प्रथम है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ई-गवर्नेंस के माध्यम से सभी सरकारी कार्यों को आनलाइन सर्विस के माध्यम से जनता तक आसानी से पहुंचाना है। इससे सरकारी कार्यालयों और जनता, दोनों के पैसे और समय की बचत हो सकेगी। सभी सरकारी कामकाज को आनलाइन किया गया है। इससे जनता घर बैठे विभिन्न कार्यों को कर सकती है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति के भीतर जिज्ञासा होनी चाहिए। स्वाध्याय के माध्यम से हमेशा अपने ज्ञान में वृद्धि करनी चाहिए। व्यक्ति ज्ञान में कभी पूर्ण नहीं होता। हर व्यक्ति को जीवनभर विद्यार्थी रहना चाहिए। वह आज भी स्वयं को विद्यार्थी मानते हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प से सिद्धि के मंत्र के माध्यम से निरंतर प्रदेश को विकास के पथ पर ले जाने का कार्य किया जा रहा है। व्यक्ति को अपने मिशन में कोई विकल्प नहीं रखना चाहिए। इससे पहले भाजपा इंटरनेट मीडिया प्रभारी शेखर वर्मा ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद उपस्थित थे।

सीएम ने किया सेनिटरी पैड वितरण मशीन का उद्घाटन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को अपने आवास पर प्रदेश के विद्यालयों और अन्य दुर्गम क्षेत्रों में निश्शुल्क सेनिटरी पैड वितरण को लगाई जाने वाली मशीन का उद्घाटन किया। यूनियन बैंक एवं मानव सेवा समाज सीएसआर के अंतर्गत ये मशीनें उपलब्ध करा रहे हैं।

मानव सेवा समाज के आशीष गिरी ने मुख्यमंत्री को बताया कि पैड मशीन के अंतर्गत दूरस्थ क्षेत्रों की 1000 स्कूली छात्राओं को करीब एक वर्ष के लिए निश्शुल्क सेनिटरी पैड वितरण और 20 स्कूलों में सेनिटरी पैड वितरण मशीन लगाई जाएगी। संस्था का लक्ष्य अगले पांच सालों में अधिक संख्या में स्कूलों को इस मिशन के अंतर्गत जोड़ा जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संस्था के इस कार्यक्रम को सराहा। उन्होंने कहा कि सरकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई योजनाएं चला रही है। वर्तमान में सभी को आगे आकर समाज को जागरूक करना होगा, तभी सफलता मिल सकेगी। इस अवसर पर आरजे काव्य, यूनियन बैंक के गिरीश चंद्र जोशी और विपिन यादव उपस्थित थे।

Tags: bulldozerCM Dhamidehradun-city-common-man-issuesencroachmentnewsstateUttarakhand CommonManIssuesअतिक्रमणअवैध कब्‍जेपुष्‍कर सिंह धामीबुलडोजरमुख्‍यमंत्री
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Sirsa

हंैड-टू-हंैड फाइटिंग स्पोट्र्स चैंपियनशिप में सिरसा (Sirsa) की टीम रही प्रथम

2 years ago
Wrestler

सेल्फी को लेकर बृजभूषण शरण सिंह के समर्थकों में मारपीट, कांग्रेस समर्थकों का दावा- पहलवानों के आरोपों पर बृजभूषण शरण सिंह पर हमला|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

ELCOMA

Lighting World Home Tech Expoby ELCOMA and Ace Exhibitions is Set to Illuminate the Future of Smart Lighting and Home Technology in India

May 14, 2026
TVS Motor

TVS Motor Records 30% Growth in Revenue and 40% Growth in Operating PBT in FY 2025-26

May 14, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)