• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Friday, May 15, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home व्यापार

हुंडई मोटर इंडिया और आईआईटी मद्रास ने मिलकर लॉन्च किया ‘हुंडई होप फॉर कैंसर’

भारत में जीनोमिक-आधारित शोध एवं विकास से बच्चों के कैंसर उपचार में क्राँति आएगी भारत सरकार के माननीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने अत्याधुनिक हुंडई कैंसर जीनोमिक्स केंद्र का उद्घाटन किया।

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
September 4, 2025
in व्यापार
0
हुंडई मोटर इंडिया

लखनऊ, सितंबर 2025: हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएफ) के कॉर्पारेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) प्रभाग, हुंडई मोटर इंडिया फाउंडेशन (एचएमआईएफ) ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (आईआईटी मद्रास) के साथ ‘हुंडई होप फॉर कैंसर’ नामक पहल की है। यह अग्रणी पहल विशेष कर भारतीय बच्चों के कैंसर उपचार में बड़े बदलाव के लिए की गई है। वर्षों से इसके लिए प्रतिबद्ध एचएमआईएफ ने सामाजिक लाभ के इस ऐतिहासिक अभियान के लिए 56 करोड़ रुपए के योगदान का संकल्प लिया है।

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम  बनाना चाहते है?

इस पहल के केंद्र में हुंडई सेंटर फॉर कैंसर जीनोमिक्स है, जो चेन्नई में आईआईटी मद्रास के मुख्य परिसर में है। इसका उद्घाटन भारत सरकार के माननीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने किया। यहां भारत का पहला समुदाय-आधारित कैंसर टिश्यू बायोबैंक है, जो बच्चों के ल्यूकेमिया और लिंफोमा संबंधी आधुनिक जीनोमिक अनुसंधान की सक्षमता विकसित करेगा।भारत सरकार के माननीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने लॉन्च के अवसर पर अतिथियों को संबोधित करते हुए कहा, “हुंडई होप फॉर कैंसर नामक इस पहल से राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के लक्ष्य पूरे होंगे, क्योंकि स्वास्थ्य सेवा और जीनोमिक्स जैसे अग्रणी क्षेत्रों में उद्योग-शिक्षा जगत की साझेदारी गहरी होगी, ट्रांसलेशनल रिसर्च बढ़ेंगी और प्रतिभाएँ विकसित होंगी।

विज्ञापन-Leading Production House for Ad shoot/Film Shoot

यह कार्यक्रम भारतीय बच्चों का कैंसर जीनोमिक डेटाबेस तैयार कर, कैंसर की जल्द पहचान और जाँच की मजबूत व्यवस्था कर और वंचित समुदायों को सेवा पहुँचाकर सही अर्थों में ‘सबका प्रयास’ सुनिश्चित करता है और सभी को एक समान, प्रौद्योगिकी से सक्षम स्वास्थ्य सेवा देने की हमारी प्रतिबद्धता को और मजबूत बनाता है। मैं आईआईटी मद्रास और हुंडई मोटर इंडिया फाउंडेशन को इस समयोचित, परिणाम पर केंद्रित प्रयास के लिए बधाई देता हूँ और पूरे देश के शोधकर्ताओं, चिकित्सकों और इनोवेटर्स से इस मंच पर एकजुट हो कर सहयोग देने की अपील करता हूँ, ताकि उपचार के जरूरतमंद हर एक बच्चे के लिए आशा की किरण, सटीक उपचार और जीवन रक्षा के बेहतर परिणाम सुनिश्चित हों।“

ये भी पड़े-प्योर ईवी ने बस्ती में की एंट्री; ईवी क्राँति को दी नई रफ्तार

यह केंद्र जीनोमिक सीक्वेंसिंग पर ध्यान केंद्रित रखते हुए जेनेटिक म्युटेशंस की पहचान करेगा। इससे राष्ट्र स्तर पर बच्चों के कैंसर का जीनोम डेटाबेस और व्यक्तिगत तौर पर उपचार के प्रोटोकॉल की बुनियादी पड़ेगी। यह क्लिनिशियन, शोधकर्ता, दवा वैज्ञानिक और वैश्विक साझेदार सभी के आपसी सहयोगी का गढ़ होगा, जो अंतर्राष्ट्रीय कैंसर जीनोम कंसोर्टियम (आईसीजीसी) और विश्व स्वास्थ्य संगठन की अंतर्राष्ट्रीय कैंसर अनुसंधान एजेंसी (आईएआरसी) जैसे अंतर्राष्ट्रीय अभियानों में योगदान देगा।

विज्ञापन– Men’s Grroming Products by Janaab

एचएमआईएल के प्रबंध निदेशक श्री उन्सू किम ने प्रोजेक्ट का महत्व बताते हुए कहा, “ ‘मानवता के लिए प्रगति’ के हमारे वैश्विक दृष्टिकोण से प्रेरित हुंडई मोटर इंडिया ने बड़े बदलाव की इस पहल में आईआईटी मद्रास से साझेदारी की है, जिसका हमें गर्व है। ‘हुंडई होप फॉर कैंसर’ सिर्फ बुनियादी ढाँचे का विकास करना नहीं है, बल्कि उपचार, सुदृढ़ता प्रदान करना और आशा जगाना भी है। हमारा मानना है कि हर एक बच्चा स्वस्थ जीवन, उज्जवल भविष्य का हकदार है।“

विज्ञापन-Photoshoot and Wedding Photography by– CK फोटोग्राफी

इस सहयोग से उत्साहित आईआईटी मद्रास के निदेशक प्रो. वी. कामकोटि ने कहा, “राष्ट्रीय महत्व की इस परियोजना के लिए हुंडई मोटर इंडिया से साझेदारी कर हम बहुत प्रसन्न हैं। इस शोध केंद्र के माध्यम से बच्चों के कैंसर संबंधी अध्ययन में अभूतपूर्व तेजी आएगी, जिसके परिणामस्वरूप बेहतर निदान और लक्षित उपचार संभव होंगे। हुंडई ने इस मिशन के मार्गदर्शन के लिए हम पर भरोसा किया। हम हुंडई के आभारी हैं।“

विज्ञापन- Get PCD Pharma Franchise by MGEE !

उद्घाटन समारोह में शोभायमान भारत सरकार के माननीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ केंद्रीय कॉर्पारेट कार्य और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा; राज्यसभा के माननीय संसद सदस्य डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी; एचएमआईएल के प्रबंध निदेशक श्री उन्सू किम; एचएमआईएफ के ट्रस्टी श्री गोपालकृष्णन सीएस; एचएमआईएल के कॉर्पारेट मामलों के कार्य प्रमुख श्री जियोंगिक ली; एचएमआईएल के कॉर्पारेट मामले, कॉर्पारेट संचार और सोशल के एवीपी और वर्टिकल हेड श्री पुनीत आनंद; आईआईटी मद्रास के निदेशक प्रो. वी. कामकोटि; आईआईटी मद्रास के जैव प्रौद्योगिकी विभाग के प्रोफेसर और प्रमुख अन्वेषक प्रो. एस. महालिंगम सहित कई अन्य गणमान्य भागीदार शामिल थे।

विज्ञापन-North India’s No1 Brand -Health Mark Food (Besan and Spices Manufacturer)

एचएमआईएफ ने इस पहल को सफल बनाने के लिए कुल 56 करोड़ रुपए की प्रतिबद्धता जताई है। साथ ही, आर्थिक रूप से कमजोर रोगियों को भी बराबर उपचार सुलभ कराने के लिए 3 करोड़ रुपए का एक विशेष कैंसर केयर फंड तैयार किया है। यह केंद्र अगले चार वर्षों में तमिलनाडु, हरियाणा और महाराष्ट्र में 225 से अधिक कैंसर जागरूकता और जाँच शिविर लगाएगा। इस तरह 1.27 लाख लोगों तक यह लाभ पहुँचाएगा और 5,000 से अधिक बालिकाओं के लिए एचपीवी का टीकाकरण सुनिश्चित करेगा।

विज्ञापन–Most reliable Business GST accounting software

केंद्र के कई अन्य कार्य:
शोध के लिए 1,600 से अधिक सैम्पल संग्रह और सीक्वेंस करना
30-50 बच्चों के लिए निःशुल्क उपचार सुनिश्चित करना
100 से अधिक टेकनीशियंस के जीनोमिक्स कौशल का विकास
स्वास्थ्य सेवा से वंचित क्षेत्रों में सेवा विस्तार के लिए मोबाइल मेडिकल यूनिट का प्रावधान करना
यह पहल हुंडई के विश्वव्यापी ‘होप ऑन व्हील्स’ कार्यक्रम के अनुसार की गई है। इससे दुनिया भर में कैंसर से जूझ रहे बच्चों के उपचार में मदद के लिए ब्रांड की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता और मजबूत होगी।

विज्ञापन-Arushyam –Your Complete Ayurvedic Solution

Tags: Hyundai Motor IndiaIIT Madraslaunched 'Hyundai Hope for Cancerहुंडई मोटर इंडिया
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

गंजे

बार-बार उबासी आने से हैं परेशान, गंभीर हो सकती है यह समस्या

4 years ago
Nothing Phone 2

भारत में फ्लिपकार्ट के जरिए बिकेगा नथिंग फोन 2, 11 जुलाई को होगा भारत में लॉन्च|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Hong Kong

2026 Sun Life Hong Kong International Dragon Boat Races Celebrates 50 Years with Hong Kong's Biggest-Ever 13-Day Dragon Boat Festival in June

May 15, 2026
Alta School of Technology

Alta School of Technology Appoints Navdeep Sandhu as Head of Academics

May 15, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)