ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Friday, November 6, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home व्यापार

भारत और भूटान के बीच ‘पावरफुल’ प्रोजेक्ट पर समझौता अदाणी पावर और भूटान सरकार मिलकर बनाएंगे हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
September 8, 2025
in व्यापार
0
अदाणी पावर

नई दिल्ली,अदाणी पावर और भूटान की सरकारी स्वामित्व वाली बिजली उत्पादन कंपनी ड्रुक ग्रीन पावर कॉर्प लिमिटेड (डीजीपीसी) ने शनिवार, 5 सितंबर को भूटान में 570 मेगावाट की वांगछू हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट स्थापित करने के लिए शेयरहोल्डर्स एग्रीमेंट (एसएचए) पर हस्ताक्षर किए। इस मौके पर पावर परचेस एग्रीमेंट (पीपीए) पर सैद्धांतिक सहमति भी बनी और डेवलपर्स ने भूटान की शाही सरकार के साथ प्रोजेक्ट के लिए रियायत समझौते (सीए) पर भी हस्ताक्षर किए। भूटान के प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग तोबगे और अदाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अदाणी की उपस्थिति में समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम  बनाना चाहते है?

भारत-भूटान की दोस्ती को मजबूती देगी परियोजना
भूटान अपने ग्रॉस नेशनल हैपीनेस (सकल राष्ट्रीय खुशहाली) और हिमालय से मिलने वाली जीवनदायिनी उर्जा के जरिए स्वच्छ ऊर्जा महाशक्ति के रूप में उभर रहा है। अदाणी पावर जैसी भारतीय प्राइवेट कंपनी के साथ हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की शुरुआत भारत और भूटान के बीच दोस्ती को और मजबूती देगा। इस समझौते के साथ ही अदाणी पावर और डीजीपीसी के लिए रन-ऑफ-रिवर वांगछू हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट के कार्यान्वयन को बीओओटी (बिल्ड, ओन, ऑपरेट, ट्रांसफर) मॉडल पर शुरू करने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

विज्ञापन-Arushyam –Your Complete Ayurvedic Solution

वांगछू प्रोजेक्ट में रिन्यूएबल एनर्जी पावर प्लांट और संबंधित इंफ्रास्ट्रक्चर की स्थापना में लगभग 60 अरब रुपए का निवेश होगा।
भूटान अगले दशक में एक हाई इनकम ग्रॉस नेशनल हैप्पीनेस (जीएनएच) देश बनने का प्रयास कर रहा है। ऐसे में हाइड्रोपावर और सोलर एनर्जी जैसे रिन्यूएबल एनर्जी संसाधनों से भरोसेमंद और सस्ती बिजली तक पहुंच देश के आर्थिक विकास को रफ्तार मिलेगी।
एक बिजली परियोजना से बढ़ कर है यह प्रोजेक्ट

विज्ञापन-Photoshoot and Wedding Photography by– CK Photography

भूटान के लिए, यह सिर्फ एक बिजली परियोजना नहीं है बल्कि अपनी अर्थव्यवस्था को नया ईंधन देने वाला कदम है। इसके जरिए स्थानीय रोज़गार, तकनीकी क्षमता और राजस्व में विविधता आएगी। अब तक भूटान ऊर्जा निर्यात और पर्यटन पर अधिक निर्भर है। दूसरी तरफ भारत के लिए, यह ऊर्जा सुरक्षा को मज़बूत करने का मौका है। आंकड़े बताते हैं कि भूटान के निर्यात में बिजली का योगदान पहले से ही 40 प्रतिशत से ज़्यादा है, और इसका ज़्यादातर हिस्सा भारत को जाता है। भारत हमेशा से भूटान का सबसे करीबी साझेदार रहा है और वहां पैदा होने वाली स्थानीय खपत से ज्यादा पैदा हुई बिजली के लिए एक तैयार बाज़ार प्रदान करता है। यह दिखाता है कि कैसे दो पड़ोसी देश कूटनीति और विकास के बीच तालमेल बिठाकर साथ आ सकते हैं।

विज्ञापन- Get PCD Pharma Franchise by MGEE !

भूटान की माइंडफुल सिटी परियोजना को लगेंगे पंख
भूटान ने पिछले साल नया शहर ‘माइंडफुलनेस सिटी’ गेलेफू में बनाने की घोषणा की है। यह इलाका जैविक हॉटस्पॉट है और यहां क्‍लीन एनर्जी की भरपूर संभावना है। इस प्रोजेक्ट के बारे में बताते हुए भूटान के प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग तोबगे ने कहा था कि गेलेफू की धरती सुंदर और प्राचीन है। इसलिए, इस शहर को यहां बसाया जा रहा है। ‘माइंडफुलनेस सिटी’ को चरणों में बनाया जाएगा और इसके 21 साल में पूरा होने की उम्मीद है। इसे बनाने में प्राइवेट पार्टनर्स सड़कों, पुलों, हवाई अड्डे, घरों, स्कूलों, अस्पतालों और व्यवसायों में निवेश करेंगे। ‘माइंडफुलनेस सिटी’ सिंगापुर से भी बड़ा होगा। यह समझौता भूटान में तैयार हो रही इस महात्वाकंक्षी परियोजना को भी उड़ान देने में मदद करेगा।

विज्ञापन-North India’s No1 Brand -Health Mark Food (Besan and Spices Manufacturer)

महत्वपूर्ण बिंदु
निर्माण कार्य 2026 की पहली छमाही तक शुरू होने की उम्मीद है। इसे शिलान्यास के पांच साल के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।भूटान 2040 तक जलविद्युत में 15,000 मेगावाट और सौर ऊर्जा उत्पादन क्षमता में 5,000 मेगावाट की अतिरिक्त वृद्धि करने की योजना बना रहा है।अदाणी ग्रुप और डीजीपीसी के बीच मई 2025 में एक समझौते पर हुए थे हस्ताक्षर।समझौते का मकसद भूटान में 5,000 मेगावाट की हाइड्रोपावर (जलविद्युत) परियोजनाएं मिलकर विकसित करना है। वांगछू इस समझौता ज्ञापन के तहत शुरू की जाने वाली पहली जलविद्युत परियोजना है। (Nav Times News)

विज्ञापन–Most reliable Business GST accounting software

Tags: Adani PowerAgreement between India and BhutanBhutan governmentअदाणी पावर
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Galgotias University-Professor Saumya Sindhwani of Indian School of Business (ISB) Appointed Provost of Galgotias University

Galgotias University-Professor Saumya Sindhwani of Indian School of Business (ISB) Appointed Provost of Galgotias University

6 months ago
Doctor G

हैरान कर देगा आयुष्मान खुराना की Doctor G का ओपनिंग डे कलेक्शन, पहले दिन कमाए इतने करोड़

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Crompton's New Super Premium Fans Bring Design and Smart Comfort Together

Crompton's New Super Premium Fans Bring Design and Smart Comfort Together

November 5, 2026
Ageas Federal Life Insurance Launches Wealth Infinity Plan a Unit Linked Life Insurance Plan That Builds Wealth and Supports Goals Across all Life Stages

Ageas Federal Life Insurance Launches Wealth Infinity Plan a Unit Linked Life Insurance Plan That Builds Wealth and Supports Goals Across all Life Stages

November 5, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In