ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Friday, October 23, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home खेल

पीसीआई अध्यक्ष देवेंद्र झाझरिया का दावा: इंडियनऑइल नई दिल्ली 2025 वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में भारत जीतेगा 20 से ज्यादा मेडल

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
September 17, 2025
in खेल
0
पीसीआई

नई दिल्ली, सितम्बर 2025: भारत अब तक के सबसे बड़े पैरा खेल आयोजन, इंडियनऑइल नई दिल्ली (पीसीआई ) 2025 वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी करने जा रहा है। 27 सितम्बर से 5 अक्टूबर तक जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित होने जा रहे इस खेल में इस बार भारत का रिकॉर्ड 73 खिलाड़ियों का दल हिस्सा ले रहा है।इतना बड़ा दल पहली बार किसी वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए उतरेगा, जो यह दिखाता है कि भारत पैरा खेलों में कितनी तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम  बनाना चाहते है?

पैरा ओलंपिक कमेटी ऑफ इंडिया (पीसीआई) के अध्यक्ष और दो बार के पैरा ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट देवेंद्र झाझरिया ने कहा कि इस बार भारत का अभियान ऐतिहासिक रहेगा। उन्होंने भरोसा जताया कि भारतीय दल 20 से ज्यादा मेडल जीतकर इतिहास रचेगा।
पीसीआई के अध्यक्ष झाझरिया ने कहा, “हमारे पास 73 खिलाड़ी हैं, जो अब तक का सबसे बड़ा भारतीय दल है। यह हमारे देश में पैरा खेलों की तरक्की को बखूबी प्रदर्शित करता है। पिछली बार कोबे में भारत ने 17 मेडल जीते थे। इस बार हमारी टीम और मजबूत है और मुझे पूरा यकीन है कि हम 20 से ज्यादा मेडल जीतेंगे।”

विज्ञापन-Leading Production House for Ad shoot/Film Shoot

झाझरिया ने आगे कहा, “इस टीम का प्रत्येक खिलाड़ी, चाहे वह पहली बार मैदान में उतर रहा हो या फिर अनुभवी हो, कई चुनौतियों को पार करके इस मुकाम तक पहुँचा है। ये खिलाड़ी नई पीढ़ी की उम्मीदें अपने साथ लेकर बढ़ रहे हैं और मुझे पूरा यकीन है कि उनका प्रदर्शन देशभर के और भी युवाओं को खेल अपनाने और बड़े सपने देखने की प्रेरणा देगा।”चैंपियनशिप के पैमाने और भारतीय टीम के दायरे पर बोलते हुए उन्होंने कहा, “यह भारत की धरती पर अब तक का सबसे बड़ा पैरा स्पोर्ट्स इवेंट होगा।

विज्ञापन-North India’s No1 Brand -Health Mark Food (Besan and Spices Manufacturer)

104 देशों से 2,200 से ज्यादा पैरा-एथलीट्स और सपोर्ट स्टाफ इसमें हिस्सा लेंगे। इतने बड़े स्तर पर भारत की टीम भी वर्ल्ड चैंपियनशिप्स के इतिहास में सबसे खास टीमों में से एक है। इस बार सिर्फ हरियाणा ही नहीं, बल्कि राजस्थान, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और कई अन्य राज्यों से भी खिलाड़ी आए हैं। यह हमारे देश की वास्तविक विविधता को बखूबी प्रदर्शित करता है।”
भारतीय टीम में अनुभवी सितारों और नए खिलाड़ियों का शानदार मिश्रण है।

विज्ञापन- Get PCD Pharma Franchise by MGEE !

टीम की अगुवाई करेंगे स्टार जैवलिन थ्रोअर, दो बार के पैरा ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट और मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन सुमित अंतिल। उनके साथ टीम में प्रवीण कुमार, निशाद कुमार, सिमरन शर्मा, प्रीति पाल, नवदीप, धरमबीर नैन और प्रणव सूरमा जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं।राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट्स में लगातार बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी भी टीम को मजबूती दे रहे हैं। इनमें रिंकू हुड्डा शामिल हैं, जो पेरिस वर्ल्ड चैम्पियनशिप 2023 का सिल्वर मेडल इस बार गोल्ड में बदलने का लक्ष्य लेकर उतरेंगे। वहीं, एकता भ्याण अपने क्लब थ्रो एफ51 इवेंट में गोल्ड मेडल की रक्षा करेंगी, जो भारत की मेडल जीतने की संभावनाओं को और मजबूत बनाता है।इस बार भारत के 35 खिलाड़ी पहली बार वर्ल्ड चैम्पियनशिप में उतरेंगे।

विज्ञापन–Most reliable Business GST accounting software

इनमें महेंद्र गुर्जर पहले ही सुर्खियाँ बटोर चुके हैं, जब उन्होंने इस साल स्विट्ज़रलैंड में नॉटविल ग्रां प्री के दौरान पुरुषों के एफ42 जैवलिन थ्रो में 61.17 मीटर दूरी पर जैवलिन फेंककर विश्व रिकॉर्ड बनाया। इन चुनौतियों और चयन से यह साफ झलकता है कि भारतीय पैरा एथलीट्स का हौंसला, मेहनत और वैश्विक मंच पर बढ़ती पकड़ कितनी मजबूत है। (पीसीआई )

विज्ञापन-Photoshoot and Wedding Photography by– CK Photography

इंडियनऑइल नई दिल्ली 2025 वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप कई मायनों में ऐतिहासिक होगी। पहली बार भारत इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है। इस बार 186 मेडल इवेंट्स होंगे, जो पिछली बार कोबे में हुए आयोजन से 15 ज्यादा हैं। इनमें 101 इवेंट पुरुषों के लिए, 84 महिलाओं के लिए और एक मिक्स्ड इवेंट शामिल है।

विज्ञापन-Live With Ayurveda 

यह चैम्पियनशिप भारतीय खेल जगत के लिए बड़ी उपलब्धि साबित होगी। यह सिर्फ हमारे पैरा एथलीट्स के जज़्बे और हुनर का जश्न ही नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को बड़े सपने देखने और उन्हें सच करने की प्रेरणा भी देगा। प्रसार भारती इस आयोजन का ऑफिशियल ब्रॉडकास्ट पार्टनर होगा और पूरे देश में दर्शकों तक इसका रोमांच लाइव पहुँचाएगा। Nav Times News

विज्ञापन-Arushyam –Your Complete Ayurvedic Solution

Tags: : India will winPCIPCI President Devendra Jhajhariaपीसीआई
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Suffocation

Delhi : गद्दे पर मॉर्टिन जलाकर सोना पड़ गया भारी, दम घुटने से सोते हुए 6 लोगो की हुई मौत|

4 years ago
National Service

National Service योजना इकाइयों द्वारा चल रहे सात दिवसीय शिविर के समापन समारोह का आयोजन।

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

No. 1 Acting School in Chandigarh

No. 1 Acting School in Chandigarh | MS Asian Film Academy

October 19, 2026
SmartKargo

SmartKargo Signs Strategic Agreement with Sun Phu Quoc Airways to Power Digital Transformation of Airline Cargo Operations

July 22, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In