ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, November 5, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home मनोरंजन

फेस्टिव सीज़न में उत्कृष्ट सेवा: अमेज़न में रेखा की मेहनत और समावेशिता की कहानी

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
October 14, 2025
in मनोरंजन
0
फेस्टिव सीज़न

Navtimesnews –इस फेस्टिव सीज़न में, अमेज़न इंडिया उन हज़ारों एम्प्लॉयीज़, एसोसिएट्स और पार्टनर्स की मेहनत का जश्न मना रहा है, जिनकी लगन देशभर में लाखों ग्राहकों और विक्रेताओं के लिए तेज़, भरोसेमंद और शानदार अनुभव संभव बनाती है। इनमें से एक हैं पुणे की कस्टमर सर्विस एसोसिएट, रेखा पडवाल, जिनकी महाराष्ट्र के एक छोटे शहर से अमेज़न में सफल करियर की यात्रा आत्मविश्वास और समावेशिता की मिसाल है।

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम  बनाना चाहते है?

रेखा पाँच वर्ष की उम्र में पोलियो से पीड़ित हो गईं और तब से ही व्हीलचेयर पर जीवनयापन कर रही हैं। भंडारा, महाराष्ट्र में पली-बढ़ीं रेखा ने कई चुनौतियों का सामना किया, लेकिन कभी हार नहीं मानी। अपने पिता के प्रोत्साहन और उनके इस विश्वास के साथ कि काबिलियत नजरिए से तय होती है, रेखा तमाम सीमाओं के सामने डटकर खड़ी रहीं। उन्होंने सामाजिक रूढ़ियों और शारीरिक बाधाओं को पार करते हुए पढ़ाई में मेहनत की और वाणिज्य में स्नातक की डिग्री हासिल की।

विज्ञापन-Leading Production House for Ad shoot/Film Shoot

रेखा कहती हैं, “मेरे पिता हमेशा कहते थे कि हो सकता है कि लोग तुम्हें तरस भरी निगाहों से देख सकते हैं, लेकिन तुम्हें अपने काम और उपलब्धियों से दिखाना होगा कि तुम क्या कर सकती हो। ये शब्द मेरे जीवन के हर कदम में मार्गदर्शक रहे हैं।”स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद, रेखा ने सिलाई, ब्यूटी सर्विस और टेली-कॉलिंग में प्रशिक्षण लिया। ये स्किल्स ही उन्हें स्वतंत्र और आत्मनिर्भर बनाए रखने की वजह बनीं। शादी के बाद जब वे पुणे शिफ्ट हुईं, तो उन्हें पैराएथलीट्स की एक कम्युनिटी के बारे में जानकारी मिली। यहीं उन्होंने खेलों में अपनी मेहनत और जज्बे को नए रूप में आजमाना शुरू किया। वर्ष 2019 में, रेखा ने व्हीलचेयर मैराथन में हिस्सा लिया और गोल्ड मेडल जीता। इस जीत ने उनके सपनों को एक नई दिशा दी। उन्होंने महिलाओं की व्हीलचेयर टीम बनाई और सिर्फ दो महीने की प्रोफेशनल ट्रेनिंग के बाद टीम स्टेट चैम्पियनशिप में जीत हासिल कर ली।

विज्ञापन- Get PCD Pharma Franchise by MGEE !

रेखा मुस्कुराते हुए कहती हैं, “इस जीत के मेरे जीवन में बहुत मायने हैं, क्योंकि इसी ने यह साबित किया कि हम लोगों की उम्मीदों से कहीं ज्यादा कर सकते हैं।”जल्दी ही रेखा अमेज़न इंडिया में कस्टमर सर्विस एसोसिएट के तौर पर शामिल हुईं, जिससे उनके लिए नए अवसरों का मार्ग खुल गया। शुरुआत में डिजिटल टूल्स सीखना और प्रोफेशनल जिम्मेदारियों को संतुलित करना चुनौतीपूर्ण था। लेकिन, साथियों और मैनेजर्स के समर्थन से उन्होंने जल्दी ही खुद को साबित किया। रेखा कहती हैं, “शुरुआत में मैं थोड़ी नर्वस थी, लेकिन मेरी टीम ने मुझे पहले दिन से ही अहम् और काबिल महसूस कराया।”

विज्ञापन-Ayuvista – One stop solution for all Health, Wellness & Cosmetics products 

विगत छह वर्षों में रेखा ने अमेज़न में कई उपलब्धियाँ हासिल की हैं। उन्हें 2019 में दो बार ‘कस्टमर ऑब्सेशन’ अवॉर्ड भी मिला, खासकर कोविड-19 महामारी के दौरान उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए।आज, जब अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल, भारत का सबसे बड़ा त्यौहारों वाला शॉपिंग उत्सव, देशभर में बेहतरीन वैल्यू, विशाल चयन और भरोसेमंद सुविधा दे रहा है, रेखा पीछे से इसका अहम् हिस्सा हैं। उनकी मेहनत और लगन अमेज़न के नेतृत्व सिद्धांतों को जीवंत बनाए रखती हैं। रेखा कहती हैं, “मुझे अपने काम पर गर्व है। मैं हर दिन बड़ी संख्या में कस्टमर कॉल्स संभालती हूँ और हमेशा फीडबैक लेती हूँ, क्योंकि यही मुझे आगे बढ़ने में मदद करता है। अमेज़न ने मुझे सफल होने के लिए सब कुछ दिया है, सहयोगी मैनेजर्स, सुविधाजनक इंफ्रास्ट्रक्चर और ऐसा माहौल, जहाँ मुझे बराबरी का दर्जा मिलता है।”

विज्ञापन-North India’s No1 Brand -Health Mark Food (Besan and Spices Manufacturer)

हाल ही में रेखा ने अमेज़न द्वारा आयोजित विकलांग कर्मचारियों के लिए करियर डेवलपमेंट प्रोग्राम में भी हिस्सा लिया। यह प्रोग्राम डेटा मैनेजमेंट, कस्टमर कम्युनिकेशन और वर्कफ्लो एफिशिएंसी जैसे मुख्य क्षेत्रों में व्यावहारिक कौशल बढ़ाने पर केंद्रित था, ताकि फेस्टिव सीज़न में व्यस्तता से पहले एसोसिएट्स अपनी क्षमता को मजबूत कर सकें।रेखा बताती हैं, “इस ट्रेनिंग ने बहुत मदद की। हमने वर्चुअल सेशंस में उन टूल्स के बारे में सीखा, जो हम हर दिन इस्तेमाल करते हैं, जैसे एक्सेल और टिकटिंग सिस्टम, और बड़ी कॉल वॉल्यूम को बेहतर तरीके से मैनेज करने के तरीके भी सीखे। इसने हमारा आत्मविश्वास बढ़ाया और दिखाया कि सही सोच के साथ हम किसी भी चुनौती को संभाल सकते हैं।”(फेस्टिव सीज़न )

विज्ञापन-Arushyam -Your Complete Ayurvedic Solution

ग्रेट इंडियन फेस्टिवल अमेज़न इंडिया के लिए सबसे व्यस्त और रोमांचक समयों में से एक है। यह समय संगठन में टीमवर्क, कस्टमर ऑब्सेशन और ऑपरेशनल एक्सीलेंस को दिखाता है। रेखा के लिए यह व्यक्तिगत रूप से भी खास है क्योंकि इस दौरान वह अपने पेशेवर कौशल दिखाती हैं। रेखा कहती हैं, “फेस्टिव सीज़न में कस्टमर कॉल्स बढ़ जाते हैं और हम मिलकर तेजी से सेवा देते हैं और बढ़ती माँग को पूरा करते हैं। यह ऊर्जा प्रेरित करती है, और हमारी कस्टमर सर्विस टीम पूरी लगन से ग्राहकों की मदद करती है, उनकी समस्याओं को सुलझाती है, पॉलिसी स्पष्ट करती है, समय पर अपडेट देती है और उनकी सभी जरूरतें पूरी करती है।”

विज्ञापन-Photoshoot and Wedding Photography by– CK Photography

अपनी यात्रा पर विचार करते हुए रेखा कहती हैं कि उनके जीवन में हर अध्याय स्वतंत्रता और उद्देश्य से जुड़ा रहा है। वे कहती हैं, “मैं ऐसा जीवन जीना चाहती थी, जहाँ मैं सिर्फ शारीरिक रूप से ही नहीं, बल्कि भावनात्मक और आर्थिक रूप से भी अपने पैरों पर खड़ी हो सकूँ। अमेज़न में मुझे यह मौका मिला। यह जगह आपको बढ़ने की आज़ादी देती है और बड़े सपने देखने के लिए समर्थन भी।”

 

Tags: Festive SeasonInclusiveness at AmazonStory of Hard Workफेस्टिव सीज़न
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

CMGGA

सीएमजीजीए टीम ने वृद्ध आश्रम का किया औचक निरीक्षण|

3 years ago
Sanatam Dharma

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने सनातम धर्म मंदिर सेक्टर-10 में मंदिर के स्थापना समारोह के समापन अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में की शिरकत|

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Azim Premji Foundation Launches Social Startups Programme

Azim Premji Foundation Launches Social Startups Programme

November 3, 2026
Team BHIVE Secures First Place in Corporate Relay at IRONMAN Goa

Team BHIVE Secures First Place in Corporate Relay at IRONMAN Goa

November 3, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In