ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, October 15, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

बुलंदशहर में इनामी गौ तस्कर हारुन पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, साथी भागने में हुआ कामयाब

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
April 29, 2022
in उत्तर प्रदेश
0
हारुन

हारुन

बुलंदशहर। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 25 हजार के इनामी गौ हत्यारे (हारुन)  को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा, दो जिंदा व एक खोखा कारतूस, गौ हत्या में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए है। कोतवाल अजय कुमार शर्मा ने बताया कि गुरुवार की रात में मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि गांव चंदपुरा रास्ते से कुछ गो हत्यारे बाइक पर सवार होकर गो हत्या की घटना के उद्देश्य से जाने वाले है।

सूचना पर पुलिस ने चंदपुरा अंडरपास से खुशहालपुर रास्ते पर पहुंचकर चेकिंग शुरू कर दी। कुछ समय बाद चंदपुरा की तरफ से एक बाइक पर दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए जिनको पुलिस टीम ने टॉर्च की रोशनी दिखाकर रूकने का इशारा किया। बदमाश बाइक को तेजी से पीछे मोड़कर भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों का पीछा किया गया तो बदमाशो द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गई जिसमें पुलिस बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा जवाबी फायरिंग में एक बदमाश पैर मे गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने बदमाश को ग्राम चंदपुरा के जंगल से गिरफ्तार किया गया तथा एक बदमाश अंधेरे का लाभ उठाकर बाइक लेकर भागने में सफल रहा।

पकड़े गए बदमाश की पहचान हारुन पुत्र इकबाल निवासी ग्राम रसूलपुर थाना गुलावठी जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई हैं जबकि फरार बदमाश की पहचान खालिद पुत्र जमील निवासी ग्राम रसूलपुर थाना गुलावठी जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई। पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार हेतु सीएचसी गुलावठी में भर्ती कराया है। पुलिस पूछताछ में हारून ने बताया कि गत 12 अप्रैल को गोहत्या की घटना के बाद गोवंशीय अवशेष को ग्राम रसूलपुर के जंगल में फेंक दिए गए थे। वह गोहत्या के मुकदमें में वांछित चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी पर एसएसपी द्वारा 25 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया है।

हारून के कब्जे से पुलिस ने एक तमंचा 315 बोर, दो जिंदा व एक खोखा कारतूस के अलावा गो हत्या के उपकरण बरामद किए हैं। गिरफ्तार हारून पर थाना गुलावठी पर गोहत्या, गुंडा एक्ट, शस्त्र अधिनियम जैसे संगीन अपराधों के करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज है।

Tags: bulandshahr newsCow killer Haroon arrestedencounter in bulandshahrmeerut-city-crimenewsstateUP CrimeUP Policeबुलंदशहर में मुठभेड़बुलंदशहर समाचारयूपी क्राइमयूपी पुलिस
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Kapil Sibal

भारतीय वरिष्ठ अधिवक्ता व राजनेता कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट से फिल्म ‘The Kerala Story’ पर रोक लगाने की मांग की, 15 मई को होगी सुनवाई|

3 years ago
Mustard

Lifestyle:- सरसों नुकसानदायक होने के साथ-साथ उतना ही फायदेमंद भी है, सोच-समझकर करना चाहिए इस्तेमाल|

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Ekya Vana Early Years Opens in Haralur with Its Third Nature-Based Campus in Bengaluru

Ekya Vana Early Years Opens in Haralur with Its Third Nature-Based Campus in Bengaluru

October 14, 2026
Skyscanner Unveils Travel Trends 2027: Travel, Better Spent

Skyscanner Unveils Travel Trends 2027: Travel, Better Spent

October 14, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In