• Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
Tuesday, August 11, 2026
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तराखंड

उपचुनाव से पहले दलबदल की आहट: कांग्रेस के दिग्गज नेता के भाजपा में शामिल होने की चर्चा, केंद्रीय नेताओं से की मुलाकात

by नवटाइम्स न्यूज़
April 24, 2022
in उत्तराखंड
कांग्रेस

कांग्रेस

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के उपचुनाव से पहले भाजपा ने कांग्रेस को एक बड़ा झटका देने की तैयारी कर ली है। अगर कोई बड़ा उलटफेर न हुआ तो बहुत जल्द कांग्रेस के एक कद्दावर नेता भाजपा का दामन थामते दिखाई देंगे।

मंत्री पद सहित कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल चुके ये नेता पिछले कुछ दिनों में भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम समेत कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं से भेंट कर चुके हैं। सूत्रों का तो यह तक कहना है कि यह कांग्रेस में वर्ष 2016 के बाद दूसरी बड़ी टूट की शुरुआत हो सकती है।

भाजपा भी कांग्रेस को बड़ा झटका देने की तैयारी में

विधानसभा चुनाव में लगातार दूसरी बार पराजय का दंश झेल चुकी Congress में प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष व उपनेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति के बाद से रार मची है। धड़ों में बंटी Congress के कुछ नेता और विधायक पार्टी हाईकमान के विरुद्ध मोर्चा खोलने के साथ ही पार्टी छोडऩे तक की चेतावनी दे चुके हैं। इस परिदृश्य के बीच भाजपा भी Congress को बड़ा झटका देने की तैयारी में है।

असल में भाजपा और कांग्रेस में शह व मात का खेल विधानसभा चुनाव के दौरान से चल रहा है। विधानसभा चुनाव से ऐन पहले कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य व उनके विधायक पुत्र संजीव आर्य की घर वापसी कराकर कांग्रेस ने भाजपा को झटका दिया था। अब बारी भाजपा की है।

सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस के हालिया घटनाक्रम के बाद से Congress में महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी निभा चुके एक कद्दावर नेता भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के संपर्क में हैं।

भाजपा सूत्रों के मुताबिक Congress के इस वरिष्ठ नेता की भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक से तीन बार बैठक हो चुकी है। अभी कुछ और बिंदुओं पर बातचीत होनी है।

कांग्रेस में छह साल में यह दूसरी बड़ी टूट होगी

यदि सब कुछ योजनानुसार चला तो Congress के ये नेता जल्द ही भाजपा में शामिल होंगे। इसके लिए उपयुक्त समय की प्रतीक्षा है। मुख्यमंत्री के चम्पावत सीट से उपचुनाव से पहले भाजपा की ओर से कांग्रेस को यह जोर का झटका दिया जा सकता है।

सूत्रों का कहना है कि यदि यह नेता भाजपा में आते हैं तो कांग्रेस में पिछले छह साल में यह दूसरी बड़ी टूट होगी। इस नेता का एक बड़े क्षेत्र में प्रभाव है और उनके भाजपा में शामिल होने से वहां का कांग्रेस संगठन भी भाजपा का हिस्सा बन जाएगा। इसके साथ ही कुछ अन्य नेता भी भाजपा का रुख कर सकते हैं। इससे पहले मार्च 2016 के राजनीतिक घटनाक्रम में कांग्रेस के नौ विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे।

Tags: dehradun-city-politicsnewsstateuttarakhand by electionuttarakhand congressUttarakhand congress crisisuttarakhand newsuttarakhand politicsमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

BML Munjal Awards

18th BML Munjal Awards for Business Excellence Through Learning and Development

2 months ago
अदाणी शांतिग्राम

अदाणी शांतिग्राम के बेलवेडियर क्लब में एक्सक्लूसिव ‘द इम्पीरियल’ बिज़नेस चैम्बरे का उद्घाटन

12 months ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Sohna Road

Aura World Brings Aura Vantage – One of Sohna Road Last Commercial Investment Opportunities

August 11, 2026
Walnut Recipes

Monsoon Bites: Delicious California Walnut Recipes for Rainy Days

August 11, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)