दिल्ली, दिसंबर, 2025: आज के समय में, प्राइवेट बैंकिंग ग्राहक (Credit Card) अपने ऊपर सिर्फ प्रीमियम टैग ही नहीं चाहते, बल्कि ऐसा अनुभव चाहते हैं, जो उनके खर्च को समझे, सफर को आसान बनाए और हर फैसले के रिटर्न में वैल्यू दे। वे ऐसे समाधानों की तलाश में रहते हैं, जहाँ दिखावे से ज्यादा समझदारी हो और सुविधाएँ सच में काम आएँ। इन्हीं जरूरतों को ध्यान में रखते हुए, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने अपने चुनिंदा प्राइवेट बैंकिंग ग्राहकों के लिए नया इनविटेशन-ओनली मेटल क्रेडिट कार्ड “गज:” लॉन्च किया है।
यह कार्ड उन लोगों के लिए फायदेमंद साबित होगा, जो देश और विदेश दोनों जगह बिना किसी झंझट के खर्च करना चाहते हैं। इसमें 0% फॉरेन एक्सचेंज चार्ज दिया गया है, जिससे विदेश यात्रा या इंटरनेशनल ऑनलाइन खर्च पर अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ता। साथ ही, 1 रिवॉर्ड पॉइंट = 1 रुपए का सीधा और आसान रिवॉर्ड स्ट्रक्चर इसे समझने और इस्तेमाल करने में बेहद सरल बनाता है।
शिरीष भंडारी, हेड- क्रेडिट कार्ड्स, फास्टैग और लॉयल्टी, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, ने कहा, "गज: क्रेडिट कार्ड (Credit card) भारत की विरासत और उसके दिग्गजों के प्रति हमारे गहरे सम्मान को दर्शाता है। यह कार्ड हमारी अश्व-मयूर-गज: ट्रिलॉजी का सबसे बड़ा हिस्सा है और आधुनिक भारतीयों की समझदारी और ताकत को उजागर करता है।
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ऐप के जरिए होटल बुकिंग पर 50 गुना और फ्लाइट बुकिंग पर 25 गुना रिवॉर्ड्स मिलते हैं, जिससे ग्राहकों को ट्रैवल पर 33 प्रतिशत तक वैल्यू रिटर्न मिल सकता है। इसके अलावा, घरेलू और इंटरनेशनल एयरपोर्ट लाउंज में फ्री एंट्री, एक गेस्ट के साथ, सफर को और आरामदायक बनाती है।
ट्रिप कैंसलेशन की स्थिति में 50,000 रुपए तक का कवर, गोल्फ राउंड्स, एयरपोर्ट मीट-एंड-ग्रीट और ट्विन-हाथी वाला मेटल डिज़ाइन मिलकर ‘गज:’ को एक भरोसेमंद प्रीमियम कार्ड बनाते हैं। 12,500 रुपए की जॉइनिंग और सालाना फीस को रिवॉर्ड पॉइंट्स से रिडीम किया जा सकता है या सालाना 10 लाख रुपए खर्च पर यह फीस माफ भी हो जाती है। कुल मिलाकर, “गज:”उन ग्राहकों के लिए है, जो हर खर्च में शान के साथ-साथ समझदारी भी चाहते हैं।
Advertisement – Hospitality Partner – Grip Food , Ayurvedic Partner- Arushyam. Medical Partner–MGEE , Accounting Partner –Accutech , Publicity Partner- BDRINGESTA , Branding Partner – Ayuvista,Best Acting Classes Near me- MS Asian Film Academy , Supported by Nav Times News , Powered by MSasian Entertainment , Photography Partner- CK Photography , Hospitality Partner – Health Mark Food





