• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Friday, May 8, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

सीतापुर जेल में आजम खान से मिलने पहुंचे रविदास मेहरोत्रा लौटे बैरंग, बोले- जेल में उनकी हो सकती है हत्या

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
April 25, 2022
in उत्तर प्रदेश
0
रविदास मेहरोत्रा

रविदास मेहरोत्रा

सीतापुर। रविदास मेहरोत्रा: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव तथा पार्टी के संस्थापक सदस्य आजम खां के बीच दरार कम नहीं हो रही है। आजम खां और अखिलेश यादव के बीच तल्खी का लाभ लेने के प्रयास में अन्य दल भी लगे हैं। इसमें वह लोग काफी हद तक सफल भी है, लेकिन अखिलेश यादव के दूत आजम खां से मिलने में सफल नहीं हो पा रहे हैं।

लखनऊ के मध्य विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के विधायक तथा पार्टी के वरिष्ठ नेता रविदास मेहरोत्रा को अखिलेश यादव ने अन्य नेताओं के साथ सीतापुर जेल भेजा। वहां पर रविवार को रविदास मेहरोत्रा को पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां से भेंट करनी थी। जेल प्रशासन ने इसकी जानकारी आजम खां को दी तो आजम खां ने रविदास मेहरोत्रा तथा उनके साथ गए समाजवादी पार्टी के नेताओं से मिलने से इन्‍कार कर दिया।  समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य आजम खां से मिलने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जगह पर प्रतिनिधि मंडल जाए, यह उनको नागवार गुजरा। आजम खां ने सपा प्रतिनिधिमंडल से बोल दिया की तबियत ठीक नहीं है, मिल नहीं सकता।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर लखनऊ से विधायक और पूर्व मंत्री रविदास मेहरोत्रा आज आजम खां से मिलने सीतापुर जेल पहुंचे। सीतापुर जेल प्रांगण में पहुंचे रविदास मेहरोत्रा वहां से बैरंग लौटे। करीब 11 बजे सीतापुर जेल पहुंचे रविदास मेहरोत्रा ने कहा कि वह सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के निर्देश पर आजम खां से मिलने पहुंचे थे, लेकिन उन्होंने मिलने से इन्‍कार कर दिया। जेल अधीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया आजम खां ने रविदास मेहरोत्रा से मिलने से मना कर दिया था। इसके बाद वह वहां से वापस चले गए हैं। इसके बाद सपा विधायक मेहरोत्रा ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि आजम खान की तबीयत खराब है और वह सो रहे हैं। उनसे मुलाकात की बात पर वह कुछ बोले नहीं, लेकिन कहा कि उनकी सेहत खराब है।

गौरतलब है कि इससे पहले शुक्रवार को शिवपाल सिंह यादव ने सीतापुर जेल में आजम खां से मुलाकात की। शिवपाल सिंह यादव तथा आजम खां के बीच करीब एक घंटा की भेंट हुई। शिवपाल सिंह ने सपा के कद्दावर नेता आजम खां से जेल में मुलाकात के बाद पहली बार अपने बड़े भाई व सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव पर भी सीधा हमला बोला। शिवपाल ने कहा कि नेताजी (मुलायम सिंह यादव) ने भी आजम खां के लिए कुछ नहीं किया। लोकसभा में भी मामला नहीं उठाया। वह चाहते तो धरना दे सकते थे। छोटी-छोटी धाराओं में आजम खां 26 महीने से जेल में बंद हैं।

उन्होंने कहा कि वे नेताजी से आजम का मामला उठाने के लिए आग्रह करेंगे। इससे पहले शिवपाल ने कभी भी मुलायम के खिलाफ कुछ नहीं बोला था। ऐसे में उनके मन का गुबार अचानक क्यों फूटा। सियासी गलियारों में इसके निहितार्थ निकाले जा रहे हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि जब मुलायम ने शिवपाल को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाकर अखिलेश को प्रदेश अध्यक्ष बनाया तो भी उन्होंने निर्णय को चुपचाप माना। सीएम पद पर जब अखिलेश को बैठाया गया तब भी वह चुप ही रहे। शिवपाल के इस रुख से लगता है कि अब सपा के सभी दरवाजे उनके लिए बंद हो गए हैं।

Tags: Akhilesh YadavAzam Khanlucknow-city-politicsnewsRavidas MehrotraSP MLA Azam KhanSP President Akhilesh Yadavstate
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Rajasthan Election Rally

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने आज भरतपुर जिले से राजस्थान चुनाव रैली का बजाया बिगुल, जाने क्यों इतना ख़ास हैं BJP के लिए यह इलाका|

3 years ago
Accident In Kanpur

कानपुर में एक और बड़ा हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टेंपो को टक्कर, 5 की मौत; 7 की हालत गंभीर

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Ganesh Real Estate Management Institute (GREMI) Secures AICTE Approval as Standalone Business School, a First for Real Estate Education in India

Ganesh Real Estate Management Institute (GREMI) Secures AICTE Approval as Standalone Business School, a First for Real Estate Education in India

May 8, 2026
From Barriers to Architecture: How Security Design Is Reshaping India's Urban Homes

From Barriers to Architecture: How Security Design Is Reshaping India's Urban Homes

May 8, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)