• Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
Friday, September 4, 2026
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home व्यापार

Ujjivan Small Finance Bank ने पूर्वी भारत में किया विस्तार; सिलीगुड़ी में शुरू किया रिटेल एसेट सेंटर

by नवटाइम्स न्यूज़
March 2, 2026
in व्यापार
Ujjivan Small Finance Bank

सिलीगुड़ी, फरवरी 2026: पूर्वी भारत में अपनी उपस्थित को और मजबूत करते हुए,Ujjivan Small Finance Bank (उज्जीवन एसएफबी) ने आज सिलीगुड़ी में अपना नया रिटेल एसेट सेंटर (आरएसी) शुरू किया है। यह नया केंद्र सिलीगुड़ी और आसपास के क्षेत्रों में व्यक्तियों और सूक्ष्म व लघु उद्यमों को किफायती आवास ऋण, माइक्रो मॉर्गेज और वाहन ऋण जैसी कई तरह की क्रेडिट सुविधाएँ उपलब्ध कराएगा।यह आरएसी आवेदन से लेकर प्रोसेसिंग और रिटेल क्रेडिट प्रोडक्ट्स के प्रबंधन तक की प्रक्रिया को सरल और तेज बनाने के लिए तैयार किया गया है, ताकि क्षेत्र के ग्राहकों को त्वरित और बेहतर सेवा मिल सके।

लॉन्च पर बोलते हुए, उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक के हेड- इमर्जिंग बिज़नेस, उमेश अरोड़ा ने कहा, “सिलीगुड़ी में रिटेल एसेट सेंटर की शुरुआत पूर्वी भारत के ग्राहकों की वित्तीय जरूरतों को पूरा करने की हमारी प्रतिबद्धता को उजागर करती है। पश्चिम बंगाल में आर्थिक गतिविधियाँ बढ़ रही हैं और लोग व छोटे कारोबारी घर, वाहन और कारोबार बढ़ाने के लिए औपचारिक ऋण की ओर आ रहे हैं। इस आरएसी के जरिए हमारा लक्ष्य तेज और भरोसेमंद वित्तीय समाधान पेश करना है, जिससे क्षेत्र में संपत्ति निर्माण और आर्थिक प्रगति को बढ़ावा मिले। यह विस्तार हमारी उस रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत हम कम सेवा वाले बाजारों में अपनी पहुँच का विस्तार करके समावेशी विकास को बढ़ावा देना चाहते हैं।”

उज्जीवन एसएफबी के पास लगभग 99.6 लाख ग्राहक हैं, जिनमें 3.8 लाख केवल ऋण ग्राहक, 52 लाख केवल जमा ग्राहक और 43.7 लाख ऐसे ग्राहक शामिल हैं, जो ऋण और जमा दोनों सेवाओं का लाभ लेते हैं। यह बैंक की संतुलित और समावेशी विकास रणनीति को दर्शाता है। बैंक बचत और चालू खाते, सावधि व आवर्ती जमा, डिमैट और बीमा सेवाओं के साथ-साथ माइक्रोफाइनेंस, आवास, एमएसएमई, कृषि, वाहन और स्वर्ण ऋण जैसे विभिन्न उत्पाद भी प्रदान करता है।

विभिन्न जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उज्जीवन एसएफबी 10 लाख रुपए से 10 करोड़ रुपए तक के बिजनेस लोन, 5 लाख से 75 लाख रुपए तक के किफायती आवास ऋण, 3 लाख से 15 लाख रुपए तक के माइक्रो मॉर्गेज लोन, 25 हजार से 25 लाख रुपए तक के गोल्ड लोन और 26 हजार से 5 लाख रुपए तक के वाहन ऋण उपलब्ध कराता है। जमा पक्ष में बैंक प्रतिस्पर्धी ब्याज दरें देता है, जहाँ बचत खाते पर सालाना अधिकतम 7.25% तक और वरिष्ठ नागरिकों के लिए सावधि जमा पर अधिकतम 7.95% तक ब्याज दिया जाता है।बैंक अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म को भी लगातार मजबूत कर रहा है। (Ujjivan Small Finance Bank )

उज्जीवन ईज़ी के जरिए मोबाइल और इंटरनेट बैंकिंग की सुविधा दी जा रही है, वहीं ‘हैलो उज्जीवन’ ऐप स्थानीय भाषा, आसान दृश्य और आवाज़ आधारित सुविधाओं के साथ तैयार की गई है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसे सहजता से इस्तेमाल कर सकें। इसके अलावा वीडियो बैंकिंग, यूपीआई आधारित भुगतान, आईएमपीएस, एनईएफटी और आरटीजीएस जैसी सुविधाएँ भी उपलब्ध हैं, जिससे सभी वर्गों के ग्राहकों को सुरक्षित और आसान लेनदेन का अनुभव मिलता है।

दिसंबर 2025 तिमाही में Ujjivan Small Finance Bank ने मजबूत प्रदर्शन दर्ज किया। कुल जमा सालाना आधार पर 22.4% बढ़कर 42,223 करोड़ रुपए पहुँच गया, जबकि सीएएसए 33.2% बढ़कर 11,535 करोड़ रुपए हो गया और सीएएसए अनुपात 27.3% रहा। बैंक की सकल ऋण पुस्तिका 21.6% बढ़कर 37,057 करोड़ रुपए हो गई, जिसमें सुरक्षित ऋण की हिस्सेदारी बढ़कर 48.1% तक पहुँच गई।

इस तिमाही में बैंक ने 8,293 करोड़ रुपए का ऋण दिया, जो कि अब तक का सबसे अधिक ऋण है। परिसंपत्ति गुणवत्ता में भी सुधार हुआ और पोर्टफोलियो एट रिस्क (पीएआर) घटकर 3.98% रह गया, जबकि सकल एनपीए 2.39% रहा। वित्त वर्ष 26 की योजना के तहत बैंक ने इस तिमाही में 11 नई शाखाएँ शुरू कीं और यूनिवर्सल बैंकिंग लाइसेंस के लिए भारतीय रिजर्व बैंक में आवेदन किया है, जिस पर निर्णय की प्रतीक्षा है।

Advertisement – Accounting Partner –Accutech , Publicity Partner- BDRINGESTA , Branding Partner – Ayuvista,Best Acting Classes Near me-  MS Asian Film Academy , Supported by Nav Times News , Powered by MSasian Entertainment , Hospitality Partner – Health Mark Food 

Tags: Eastern IndiaRetail Asset Centre in SiliguriUjjivan Small Finance Bank
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

World Blood Donor Day

Panchkula : विश्व रक्तदाता दिवस के मौके पर विश्वास फाउंडेशन को किया सम्मानित|

3 years ago
IDFC First Bank

IDFC First Bank का वित्त वर्ष 25 की तीसरी तिमाही में 339 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ, कोर ऑपरेटिंग प्रॉफिट में 15% सालाना वृद्धि

2 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

The ONLY Fit: ONLY India's New Denim Collaboration with Smriti Mandhana

The ONLY Fit: ONLY India's New Denim Collaboration with Smriti Mandhana

September 3, 2026
Karnataka Targets 66 GW Power Capacity by 2030: Energy Department Additional Chief Secretary Gaurav Gupta

Karnataka Targets 66 GW Power Capacity by 2030: Energy Department Additional Chief Secretary Gaurav Gupta

September 3, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)