• Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
Wednesday, August 12, 2026
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home मनोरंजन

सोनी सब के शो ‘धर्म योद्धा गरुड़’ में कादरू ने गरुड़ को अपना दास बनाने के लिये नई योजना बनाई

by नवटाइम्स न्यूज़
April 26, 2022
in मनोरंजन
Dharm Yoddha Garuda on Sab TV

Dharm Yoddha Garuda on Sab TV

Dharm Yoddha Garuda on Sab TV :अपने रोचक वर्णन और अनगिनत चरित्रों के साथ, सोनी सब के शो ‘धर्म योद्धा गरुड़’ ने दर्शकों को मंत्रमुग्‍ध कर रखा है। हालिया घटनाक्रम में गरुड़ (फैज़ल खान) को कादरू (पारूल चौहान) की राक्षसी योजनाओं का सच पता चलता है। उसे यह भी पता चल जाता है कि विनता (तोरल रसपुत्रा) को धोखे से कष्‍ट और दमन वाला जीवन जीने के लिये विवश किया गया था। बहुत क्रोधित होने के बावजूद गरुड़ यह जानकारी अपने तक सीमित रखने और सही समय पर उसे अपना अस्‍त्र बनाने का निर्णय लेते हैं। विनता को गरुड़ की वापसी की उत्‍सुकता से प्रतीक्षा है, लेकिन कादरू चिंतित है कि कहीं गरुड़ को पूरे सच का पता तो नहीं चल गया।

कादरू और राहु से मिली विभिन्‍न चुनौतियों पर गरुड़ जीत हासिल करते हैं और फिर कादरू को लगता है‍ कि गरुड़ को हराया नहीं जा सकता और गरुड़ एक ही बार में उसके नागपुत्रों के जीवित भक्षण की क्षमता रखते हैं। घबराई हुई कादरू निष्‍कर्ष‍ निकालती है कि शक्तिमान गरुड़ को पूरी तरह से नियंत्रित करने के लिये अपना दास बनाना होगा। तभी वह अपनी महत्‍वाकांक्षाओं को पूरा कर सकेगी।

Read this –   Do you want to become a film artist? Want to join Film Industry ?

कादरू की भूमिका निभा रहीं पारुल चौहान ने कहा, “कादरू की मंशाएं घातक हैं और शक्ति की भूख तथा असुरक्षा की भावना के कारण वह अपनी सगी बहन विनता और उनके पुत्र गरुड़ (Dharm Yoddha Garuda on Sab TV) के संघर्षों को देख ही नहीं पा रही है। उसे पता है कि उसके बच्‍चे गरुड़ की बुद्धिमत्‍ता और शक्ति के सामने कुछ नहीं हैं। वह जानती है कि उसे अपनी योजना को और भी घातक बनाकर गरुड़ पर नियंत्रण पाना होगा। यह देखना रोचक होगा कि उसकी राक्षसी योजनाएं सफल होती हैं या वह गरुड़ की शक्ति के समक्ष समर्पण करती है।”

Read this –शाहिद कपूर पैसे खर्च करने के लिए लेते हैं पत्नी मीरा राजपूत की इजाजत, बोले- ‘मेरी बीवी, बच्चे हैं…’

गरुड़ की भूमिका निभा रहे फैज़ल खान ने कहा, “विनता को दासता की बेड़ियों से मुक्‍त कराने की गरुड़ की इच्‍छा अब पहले से अधिक प्रबल हो गई है। उन्‍हें सही जानकारी मिल चुकी है और वे अच्‍छी तरह से जानते हैं कि उनकी माता के दुखद जीवन के पीछे कादरू का हाथ है। लेकिन वह अत्‍यंत विवशता का अनुभव करते हैं, जब विनता उन्‍हें कादरू के आदेश मानने के लिये कहती हैं और उनके पास कादरू के सामने घुटने टेकने के अलावा कोई विकल्‍प नहीं बचता है। वह दास बन जाते हैं, लेकिन उनकी भावना अदम्‍य है और यह तो केवल एक महान कथा का आरंभ है, अच्‍छाई और बुराई के बीच संघर्ष की कथा।”

देखते रहिये ‘धर्म योद्धा गरुड़’, सोमवार से शनिवार शाम 7 बजे, केवल सोनी सब पर!

Tags: Dharm Yoddha Garuda on Sab TVGaruda latest UpdateGaruda on Sab TVSab Latest NewsSab Tv ArtitsSAb Tv NewsSav Tv Serials
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

MP

Indore में अपने दोस्तों के साथ मिलकर देवर ने अपनी ही भाभी से किया दुष्कर्म|

4 years ago
Beverly Hills Polo Club 

Beverly Hills Polo Club Expands India Story; Drives EBO Expansion with RJ Corp and SIS Roll Out with Shoppers Stop

3 months ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

HiLITE Group Launches 'Mandara Women's Wellness,' India's First AI-Integrated Wellness Retreat for Women

HiLITE Group Launches 'Mandara Women's Wellness,' India's First AI-Integrated Wellness Retreat for Women

August 12, 2026
L&T Finance Unveils Gold Loan Campaign Featuring Brand Ambassador Jasprit Bumrah

L&T Finance Unveils Gold Loan Campaign Featuring Brand Ambassador Jasprit Bumrah

August 12, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)