• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, May 13, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home व्यापार

जैकसन ग्रुप ने Sourav Ganguly के साथ मिलकर सतत विकास की दिशा में बढ़ाया कदम

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
March 24, 2026
in व्यापार
0
Sourav Ganguly

नई दिल्ली, 24 मार्च, 2026: भारत की जानी-मानी ऊर्जा और इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी- जैकसन ग्रुप, पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान और जाने-माने लीडर Sourav Ganguly के साथ मिलकर बेहतर कल की ओर कदम बढ़ा रही है। यह कदम ऐसे समय पर उठाया गया है, जब भारत तेजी से नवीकरणीय ऊर्जा की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसके जरिए जैकसन यह सुनिश्चित करता है कि वह इनोवेशन, स्केल और सस्टेनेबल सॉल्यूशंस के जरिए देश के ऊर्जा बदलाव में बेहतर भूमिका निभा रहा है।

आठ दशकों से ज्यादा समय से जैकसन ग्रुप ने हमेशा भरोसे और इनोवेशन के दम पर अपनी पहचान बनाई है। सौरव गांगुली की लीडरशिप और नए तरीके अपनाने की क्षमता से प्रेरित होकर, कंपनी अब अपनी पहचान को और मजबूत करने पर काम कर रही है, ताकि वह आने वाले समय के लिए तैयार ऊर्जा और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े समाधान देने में एक भरोसेमंद साथी बनी रहे।

इस साझेदारी के तहत Sourav Ganguly जैकसन ग्रुप के प्रमुख ब्रांड कैंपेन और खास पहलों का हिस्सा होंगे। इसके जरिए कंपनी स्वच्छ और सतत ऊर्जा के अपने विज़न को और ज्यादा लोगों तक पहुँचाने का काम करेगी।

इस मौके पर बोलते हुए, जैकसन ग्रुप के चेयरमैन समीर गुप्ता ने कहा, “हमें जैकसन परिवार में ‘दादा’ का स्वागत करते हुए गर्व हो रहा है। सौरव गांगुली को लीडरशिप, मजबूती और बेहतरीन प्रदर्शन का जीवंत उदाहरण हैं और ये सभी मूल्य हमारी सोच से बखूबी मेल खाते हैं। यह साझेदारी हमारे उस विश्वास को दर्शाती है, जिसमें हम हमेशा आगे रहने और लगातार बेहतर देने पर जोर देते हैं। हमें भरोसा है कि उनकी पहचान और विश्वसनीयता से हमारे ब्रांड को मजबूती मिलेगी और हमारे सस्टेनेबल सॉल्यूशंस भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में तेजी से अपनाए जाएँगे।” उन्होंने आगे कहा, “हमारी ग्रोथ मजबूत लीडरशिप पर आधारित है, जिसमें वाइस चेयरमैन सुंदीप गुप्ता और वाइस चेयरमैन एवं ग्लोबल सीईओ (जैकसन ग्रीन) बिकेश ओगरा का अहम् योगदान है। इसके साथ ही नई पीढ़ी भी ग्रुप को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।”

इस साझेदारी पर अपने विचार व्यक्त करते हुए, Sourav Ganguly ने कहा, “जैकसन का दृष्टिकोण डिस्ट्रीब्यूटेड पावर, सोलर एनर्जी, ग्रीन फ्यूल और इंफ्रास्ट्रक्चर, जैसे- बिजली, मेट्रो, सिविल और पानी, पूरी वैल्यू चेन में फैला हुआ है, जो आज के समय के हिसाब से बेहद प्रासंगिक और असरदार है। ऐसे ब्रांड के साथ जुड़ना मेरे लिए खुशी की बात है, जो भारत के ऊर्जा बदलाव और एक स्वच्छ व हरित भविष्य की दिशा में अहम् योगदान दे रहा है।”

यह पहल जैकसन ग्रुप के उस अद्वितीय बिज़नेस मॉडल को और मजबूती देती है, जिसमें मैन्युफैक्चरिंग से लेकर प्रोजेक्ट डेवलपमेंट, ईपीसी और ओ एंड एम सर्विसेस शामिल हैं। भविष्य की अपनी योजना के तहत कंपनी लोगों और तकनीक पर भी लगातार ध्यान दे रही है, ताकि लंबे समय तक बेहतर और सतत विकास सुनिश्चित किया जा सके।

आठ दशकों से ज्यादा की अपनी विरासत के साथ जैकसन ग्रुप आज भी भारत के ऊर्जा और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में अहम् भूमिका निभा रहा है। कंपनी नए विचारों, ग्राहकों को प्राथमिकता देने की सोच और एक स्वच्छ भविष्य रचने की प्रतिबद्धता के साथ लगातार आगे बढ़ रही है।(Sourav Ganguly)

Advertisement –Branding Partner – Ayuvista, Best Acting Classes Near me-  MS Asian Film Academy , Supported by Nav Times News , Powered by MSasian Entertainment , Hospitality Partner – Health Mark Food 

Tags: Jackson Groupsourav gangulySustainable Developmenttakes a step towards
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Heart Attack

अखबार पढ़ते शख्स को अचानक आया Heart Attack, वीडियो हुआ वायरल जाने क्या है पूरा मामला |

4 years ago
केविनकेयर

केविनकेयर का चिक क्रेम हेयर कलर केटेगरी में प्रवेश; मध्य प्रदेश में लॉन्च किया चिक क्विक क्रेम हेयर कलर

8 months ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Raising Superstars Launches 'Prodigy Pathway' – India's First AI-Powered, In-Home Preschool

Raising Superstars Launches 'Prodigy Pathway' – India's First AI-Powered, In-Home Preschool

May 12, 2026
TRST01 Unveils AI native Carbon Intelligence Platform Across India, Singapore and the Gulf for the Global South

TRST01 Unveils AI native Carbon Intelligence Platform Across India, Singapore and the Gulf for the Global South

May 12, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)