• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Tuesday, May 12, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर में दिनदहाड़े दंपती को ई-रिक्शा से खींचकर मारी गोली, अदालत में तारीख से लौट रहे थे पति-पत्नी

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
April 29, 2022
in उत्तर प्रदेश
0
दंपती

दंपती

मुजफ्फरनगर। हत्या के एक मुकदमे की तारीख से लौट रहे दंपती की बाइक सवार बदमाशों ने ई-रिक्शा से उतारकर हत्या कर दी। हत्या से पहले दंपती ने बदमाशों से संघर्ष भी किया था, क्योंकि पुलिस को मौके से एक बदमाश की कटी हुई अंगुली मिली है। पुलिस के मुताबिक पति हत्या के एक मुकदमे में नामजद था और जमानत पर जेल से बाहर आया था। पुलिस ने एक को नामजद करते हुए दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

ई-रिक्शा से जा रहे थे गांव

मुजफ्फरनगर जिले के थाना मंसूरपुर के जौहरा गांव निवासी हरपाल पुत्र तिरखा अपनी पत्नी के साथ खलवाड़ा गांव में ससुराल में रह रहा था। कुछ दिन पूर्व जौहरा गांव में हुई एक हत्या के मामले में हरपाल और उसके दो पुत्रों को पुलिस ने जेल भेजा था। हरपाल की जमानत हो गई थी, जबकि दोनों पुत्र अब भी जेल में हैं। मंगलवार को कोर्ट में मुकदमे की तारीख थी। हरपाल अपनी पत्नी कौशल के साथ तारीख कर दोपहर बाद बस से जानसठ पहुंचे और वहां से ई-रिक्शा से गांव जा रहे थे। तभी गढ़ी और खलवाड़ा गांव के बीच बाइक सवार बदमाशों ने हथियारों के बल पर दंपती को ई-रिक्शा से उतारकर चालक को भगा दिया। इसके बाद बदमाशों ने 50 वर्षीय हरपाल की गोली मारकर व 45 वर्षीय कौशल की गला रेत कर हत्या कर दी।

जून 2021 में हुई हत्या के मामले में था नामजद

एसएसपी अभिषेक यादव व एसपी देहात अतुल कुमार श्रीवास्तव ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इंस्पेक्टर बीआर वर्मा ने बताया कि हरपाल जौहरा गांव में जून 2021 में विनय की हत्या में अपने दो पुत्रों के साथ नामजद था। कुछ दिन पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया था। अपनी हत्या के डर से वह अपना गांव छोड़कर ससुराल में रह रहा था। मंगलवार को वह पत्नी के साथ पुत्रों की जमानत की तारीख पर कचहरी गया था।

इनका कहना है…

पुलिस को मौके से एक बदमाश की कटी हुई अंगुली मिली है। महिला कौशल के भतीजे ने जौहर गांव निवासी विनय के एक भाई विनीत व दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

-अभिषेक यादव, एसएसपी।

Tags: meerut-city-crimemurder in Muzaffarnagarmurder of coupleMurder of husband and wifenewsshot deadstateUP Crime
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Fearlessly

Women Should Work Fearlessly In The Society:- निडरता से समाज में कार्य करें महिलाएं: थाना प्रभारी मंजू सिंह|

3 years ago
Chandigarh Yuva Dal

सांसद खैर का मेट्रो संबंधित उच्चस्तरीय मीटिंग से गैरहाजिर रहने पर चंडीगढ़ युवा दल का कटाक्ष यही है भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा चंडीगढ़ के वोटरों के प्रति उनका कितना प्रेम है यह तो सांसद के भाषण में ही पता लग जाता है : सुनील यादव

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

VinFast

VinFast Honoured as EV Manufacturer of the Year At Times Drive Auto Summit Awards 2026

May 11, 2026
Unbound

Unbound Presents a Bold New Take on the Modern Indian Man – Global in Mindset, Indian in Grit

May 11, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)