• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Monday, June 8, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राष्ट्रिय

तंजावुर में रथ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा, करंट लगने से 11 की मौत, PM मोदी ने जताया शोक

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
April 29, 2022
in राष्ट्रिय
1
रथ यात्रा

रथ यात्रा

तंजावुर। तमिलनाडु के तंजावुर जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। कालीमेडु में अप्पर मंदिर की रथ यात्रा के दौरान कई लोग हाई वोल्टेज तार की चपेट में आ गए। करंट लगने से 11 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को तंजावुर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। पीएम मोदी और राज्य के सीएम ने घटना पर दुख जताया है।

मृतकों में कुछ बच्चे भी शामिल

पुलिस ने बताया कि मृतकों में कुछ बच्चे भी शामिल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया।

ये हादसा उस वक्त हुआ जब बुधवार तड़के रथ यात्रा निकाली जा रही थी। रथ यात्रा के दौरान आसपास के गांवों से कई श्रद्धालु आए हुए थे। पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रथ एक मोड़ से गुजर रहा था। इसी दौरान रथ पर खड़े लोग एक हाई वोल्टेज तार की चपेट में आ गए।

करंट की चपेट में आने से रथ पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। राहत और बचाव कार्य जारी है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

राष्ट्रपति ने भी जताया दुख

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने तंजावुर की घटना पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, ‘तंजावुर में एक जुलूस में बिजली का करंट लगने से बच्चों सहित कई लोगों की मौत एक त्रासदी है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’

पीएम मोदी बोले- गहरा दुख हुआ

इस घटना पर पीएम मोदी ने भी गहरा शोक जताया है। पीएम ने ट्वीट कर मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए मुआजवे का भी एलान किया है। पीएम ने कहा, ‘तमिलनाडु के तंजावुर में हुए हादसे से गहरा दुख हुआ। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मुझे उम्मीद है कि घायल लोग जल्द ठीक हो जाएंगे।’ पीएम ने आगे कहा कि हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

5-5 लाख का मुआवजा देगी राज्य सरकार

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का एलान किया है। मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।

Tags: 11 died in Tamil NaduChariot Festivalnationalnational newsnewsTamil Nadu NewsTemple Car FestivalThanjavurThanjavur Newsतमिलनाडु में 11 की मौत
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

धूप

लू और धूप की चपेट में आने से ऐसे बचें, गर्मी में अपनाएं ये घरेलू उपाय

4 years ago
राम गोपाल वर्मा

राम गोपाल वर्मा के खिलाफ लखनऊ में FIR दर्ज, NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पर किया था विवादित ट्वीट

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Chitkara University

Chitkara University Launches North India’s First Apple-powered Campus Experience Centre in Collaboration with Radius Systems

June 6, 2026
DesignCafe

DesignCafe and HomeLane Accelerate Growth Journey; Co-founder Shezan Bhojani Transitions to New Entrepreneurial Venture

June 6, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)