• Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
Wednesday, August 19, 2026
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home खेल

जानिए क्यों बचपन में उमरान मलिक को गजनी के नाम से पुकारते थे उनके साथी खिलाड़ी, पढ़ें पूरी खबर

by नवटाइम्स न्यूज़
April 29, 2022
in खेल
उमरान मलिक

नई दिल्ली। आइपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन कर सुर्खियां बटोरने वाले सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज उमरान मलिक को बचपन में उनके साथी खिलाड़ी डर की वजह से गजनी कहकर पुकारते थे। उमरान ने बुधवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ चार ओवर में 25 रन देकर पांच विकेट झटके थे।

उमरान की बड़ी बहन शहनाज ने दैनिक जागरण को बताया कि भाई को बचपन से ही क्रिकेट खेलने का शौक था और परिवार के लोगों ने कभी उसे खेलने से मना नहीं किया, लेकिन कई बार ऐसा होता था कि उमरान को पकड़कर लाना पड़ता था कि बस अब ज्यादा खेलने की जरूरत नहीं है, कम से कम खाना तो खा लो। धीरे-धीरे जम्मू में उमरान का नाम बन गया और लड़के इसके सामने खेलने से डरने लगे। तेज गेंद डालने के कारण लोग उसे गजनी बुलाने लगे थे। पहले हम लोग गुर्जर नगर में रहते थे और उमरान वहीं पास में एक मैदान में खेलने जाया करता था। शुरुआत में जब उमरान बहुत छोटा था तो वह बल्लेबाजी करता था। फिर धीरे-धीरे उसने गेंदबाजी करना शुरू की। यहां घरेलू टूर्नामेंटों में उमरान बल्लेबाजी करते थे और उन्होंने शतक भी जड़ा था। बाद में उन्हें गेंदबाजी का शौक चढ़ा।

शहनाज ने कहा, अंडर-19 का ट्रायल देने के बाद यहां रणधीर सिंह मनहास ने उन्हें सिखाया और ट्रेनिंग दी। उसके बाद अंडर-23 के ट्रायल हुए जहां वह खेले। फिर मुश्ताक अली में उमरान का चयन हुआ और बाद में विजय हजारे ट्राफी भी खेली, वहां अच्छे प्रदर्शन से उमरान आगे बढ़े। जब उसे सनराइजर्स के नेट गेंदबाज के तौर पर चुना गया तो हम सभी यही दुआ कर रहे थे कि उसे टीम में जगह मिले। वह भले ही आइपीएल में खेल रहा हो लेकिन उसका पहला प्यार भारतीय टीम की जर्सी पहनना है।

पिता की है सब्जी और फल की दुकान : शहनाज ने बताया कि हम दो बहन और एक भाई हैं। पिता की सब्जी और फल की दुकान है। भाई सबसे छोटा था और बड़ी मुश्किल से मिला था तो उसकी सारी जरूरतें पूरी की जाती थीं। उसकी राह में पैसे की कमी कभी नहीं आई। माता-पिता ने जो बन सका वो किया। मुझे लगता है कि कभी कोच साहब ने भी फीस नहीं ली और उमरान की पूरी मदद की। उन्होंने ही उसे संवारा और आगे बढ़ाया। उमरान को 17 वर्ष की उम्र तक कोई कोचिंग नहीं मिली और ना ही कभी वह चमड़े की गेंद से खेला था। वह मोहल्ला टेनिस बाल टूर्नामेंट खेलता था जिससे पांच सौ से 3000 रुपये प्रति मैच तक मिलते थे।

जम्मू कश्मीर क्रिकेट टीम में कश्मीरी खिलाड़ियों का दबदबा था लेकिन उमरान की मदद उनके ही साथी खिलाड़ी अब्दुल समद ने की जो खुद भी सनराइजर्स टीम का हिस्सा हैं। समद ने उनकी गेंदबाजी के वीडियो वीवीएस लक्ष्मण और टाम मूडी को जून 2020 में भेजे। सनराइजर्स को वीडियो पसंद आए और उमरान नेट गेंदबाज के तौर पर टीम के साथ जुड़े। कोच रणधीर सिंह मनहास ने कहा, ‘मुझे लगा कि उमरान खास है और टीम के सीनियर तेज गेंदबाज रामदयाल को भी ऐसा ही लगा। राम ने कहा कि इस लड़के का भविष्य उ”वल है।’

कोट-

मैं सिर्फ सही लाइन-लेंथ में गेंदबाजी करके विकेट चटकाना चाहता हूं और जहां तक 155 किमी प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार से गेंदबाजी करने की बात है तो ऊपर वाला चाहेगा तो मैं एक दिन ऐसा करूंगा।

-उमरान मलिक, तेज गेंदबाज, सनराइजर्स हैदराबाद

——————–

उमरान के लिए अगली चुनौती भारतीय टीम है। उसे शायद अंतिम एकादश में खेलने का मौका नहीं मिले क्योंकि भारत के पास मुहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मुहम्मद सिराज और उमेश यादव हैं। शायद वह अभी खेल नहीं पाए लेकिन रोहित शर्मा, विराट कोहली जैसे खिलाडि़यों के साथ यात्रा करने, उनके साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने से देखते हैं उन पर क्या असर पड़ता है।

-सुनील गावस्कर, पूर्व कप्तान, भारत

—————

उमरान एक हीरा है। बस बात इतनी है कि किस तरह भारतीय क्रिकेट में अगले दो वषरें में उनकी प्रतिभा की देखभाल की जाती है और कैसे सर्वश्रेष्ठ निकाला जा सकता है। अगर वह बीसीसीआइ या एनसीए की छत्रछाया में आ जाते हैं तो यह उनके लिए सर्वश्रेष्ठ चीज होगी।

–डेनियल विटोरी, पूर्व कप्तान, न्यूजीलैंड

——————-

उमरान मलिक ने बुधवार के मैच में खलबली मचा दी। उनकी तेज गति और आक्रामकता देखने लायक थी। बीसीसीआइ को उन्हें एक विशेष कोच देना चाहिए और उन्हें जल्द राष्ट्रीय टीम में शामिल करना चाहिए।

–पी चिदंबरम, पूर्व वित्त मंत्री

Tags: bouncercricketiplIPL 2022IPL BouncerSRHSRH fast bowler Umran MalikSRH storyUmran MalikUmran Malik IPL career
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Physics

भौतिक विज्ञान टेस्ट सीरीज में 12 वीं कक्षा में अनिशु और 11 वीं कक्षा मे प्रवीन ने हासिल किया प्रथम स्थान|

3 years ago
Joginder Sharma

जोगिंदर शर्मा से धोनी ने क्यों कहा था मैच हारे तो ठीकरा मुझपर फोड़ा जाएगा? 2007 T20 World Cup के सबसे बड़े किस्से का 15 साल बाद खुलासा

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Bangalore Watch Company Introduces its First-Ever Pocket Watch

Bangalore Watch Company Introduces its First-Ever Pocket Watch

August 18, 2026
Four Months. Eleven Stores. Keemti's Rapid Rise Signals Bold Retail Ambitions, Eyes 88 Stores by Year-End

Four Months. Eleven Stores. Keemti's Rapid Rise Signals Bold Retail Ambitions, Eyes 88 Stores by Year-End

August 18, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)