• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Saturday, May 9, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

इटावा में कोयला से लदी मालगाड़ी पलटी, रेल रुट पर आवागमन पूरी तरह से ठप्प

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
April 30, 2022
in उत्तर प्रदेश
0
कोयला

कोयला

इटावा। डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर न्यू इकदिल स्टेशन से पहले कानपुर से नई दिल्ली जा रही कोयला लदी मालगाड़ी शनिवार की सुबह डिरेल हो गई। मालगाड़ी के 12 वैगन पलटने से रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया और डीएफसी रेल रूट पर आवागमन ठप हो गया है। हादसे की जानकारी के बाद रेलवे के उच्चाधिरियों समेत तकनीकी टीम पहुंच गई है।

माल भाड़ा परिवहन के लिए रेलवे द्वारा डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का निर्माण कराया जा रहा है, जिसके प्रथम चरण में बिछाई जा चुकी लाइन पर मालगाड़ियों का संचालन बीते वर्ष शुरू कराया गया था। शनिवार को न्यू इकदिल स्टेशन से पहले मेढी दूधी गांव के पास से कोयला लदी मालगाड़ी तेजी से गुजर रही थी। मालगाड़ी का एक वैगन का पहिया कई किलोमीटर पहले से आवाज कर रहा था। यहां से गुजरने के दौरान वैगन पटरी से उतर गया और मालगाड़ी दो हिस्सों में बट गई। इंजन के साथ कुछ डिब्बे आगे की तरफ चले गए, जबकि पीछे के डिब्बे पटरी से उतरकर पलट गए। हादसे की सूचना मिलते ही भरथना थाना प्रभारी कृष्ण लाल पटेल मौके पर पहुंचे और रेलवे के अफसरों को जानकारी दी। कुछ ही देर बाद रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तकनीकी टीम पहुंच गई। कानपुर और टूंडला से सहायता ट्रेन भी मंगाई गई है। मौके पर मौजूद न्यू इकदिल स्टेशन के अधिकारी अभी कुछ भी बताने को तैयार नहीं है।

पहले भी हो चुका है हादसा : इटावा में डीफसी रूट पर पहला हादसा नहीं है बल्कि ट्रैक पर मालगाड़ियों के संचालन के बाद बीते साल अगस्त माह भी मालगाड़ी डिरेल हो गई थी। इटावा से 25 किमी दूर जसवंतनगर व बलरई के बीच खुर्जा से कानपुर जा रही मालगाड़ी के 17 ओपन वैगन पटरी से उतर गए थे और कुछ पलट गए थे। इस हादसे में करीब आधा किमी तक रेलवे ट्रैक पूरी तरह उखड़ गया था और आठ वैगन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे। डीएफसी टीम कई दिन बाद मालगाड़ियों का संचालन बहाल कर सकी थी और घटना की उच्चस्तरीय जांच भी कराई गई थी।

Tags: Coal loaded train derailedDFC railway routeIndian Railway Newskanpur-city-common-man-issuesnewsstatetrain accident in etawah
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

kargil

कारगिल (Kargil) विजय दिवस के उपलक्ष्य पर मार्केट सेक्टर 20डी चंडीगढ़ में किया 54 युवायों ने किया रक्तदान

4 years ago
Today’s Horoscope 29th November 2022

Today’s Horoscope 29th November 2022 | आज का राशि फल दिनांक 29 नवंबर 2022

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Mothers

Habuild Survey Reveals 6 in 10 Mothers Need Structured Support, Prioritise Health Only After 45

May 8, 2026
Tupperware

Tupperware Partners with Instamart, Bringing the OG of Indian Kitchens to Your Doorsteps This Mother’s Day

May 8, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)