• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Friday, June 5, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

गांव धनाना में 33 KV बिजली घर का निर्माण कार्यबहुत जल्द होगा शुरु : रणजीत चौटाला

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 1, 2022
in हरियाणा
1
बिजली

मैंने हमेशा साफ-सुथरी और बेदाग राजनीति की है: रणजीत चौटाला

बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला गांव धनाना में हैंडवॉल के कोच स्व. कुलजीत सिंह की तीसरी पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए

गांव की गौशाला के लिए बिजली मंत्री ने दिए तीन लाख रुपए

भिवानी/बवानीखेड़ा 30 अप्रैल।         गांव धनाना निवासी हैंडबॉल कोच स्व. कुलजीत सिंह सीपा की तीसरी पुण्यतिथि पर शनिवार को गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिजली मंत्री श्री चौटाला ने कहा कि उन्होंने हमेशा साफ-सुथरी और सिर उठाकर जीने वाली राजनीति की है। वे हमेशा आमजन और गरीबों की भलाई के लिए कार्य करते रहेंगे। बिजली मंत्री ने गांव धनाना में बहुत जल्द ही 33 केवी के बिजली घर का निर्माण कार्य शुरु करवाए जाने की घोषणा की।

कार्यक्रम के दौरान बिजली मंत्री श्री चौटाला ने स्व. कोच सीपा की प्रतिमा के समक्ष अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कोच सीपा की माता राजदे और सीपा की धर्मपत्नी संतोष देवी को शॉल ओढाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि धन्य ऐसी माता जिन्होंने ऐसे होनहार खिलाड़ी को जन्म दिया, जिन्होंने सैंकड़ों युवा खिलाड़ी तैयार किए। अपने संबोधन में बिजली मंत्री श्री चौटाला ने ग्रामीणों के साथ दिल खोलकर बात की। उन्होंने कहा कि चौ. देवीलाल के परिवार का धनाना, तालू और मुंढाल क्षेत्र के साथ वर्षों से गहरा नाता रहा है।

देवीलाल के न्याय युद्ध के दौरान भी यहां के क्षेत्र के लोगों ने चौ. देवीलाल का खुलकर साथ दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में क्षेत्रीय दलों का वजूद समाप्त होता जा रहा है, जिनमें पंजाब का अकाली दल सबसे बड़ा व नजदीकी उदाहरण है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने केंद्र व प्रदेश में कई सालों तक राज किया है। लेकिन अब हालात बदल चुके हैं। सत्ता हमेशा किसी के साथ नहीं रहती। हरियाणा बनने के बाद करीब 28 साल कांग्रेस का शासन रहा है, अब राज बदलने पर किसी को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा को देश की जनता से स्वीकार कर लिया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को विश्व में फिर से एक नई पहचान मिली है और प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल बेदाग छवि के नेता हैं।

श्री मोदी दुनिया के आठ महान नेताओं में से एक हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा केंद्र व प्रदेश में लंबे समय तक शासन करेगी। भाजपा का कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने ग्रामीणों से भाजपा के साथ जुडऩे की अपील की। बिजली मंत्री ने गांव की गौशाला के लिए तीन लाख रुपए सहायता राशि देने की घोषणा की। ग्रामीणों की मांग पर बिजली मंत्री ने कहा कि हैंडबाल के खेल मैदान में लाइटें लगवाने का काम करवाया जाएगा। इसके अलावा इस खेल मैदान में ट्रांसफार्मर भी लगवाया जाएगा।

बिजली मंत्री श्री चौटाला ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने उनको सबसे अहम विभाग और बड़ा सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि बिजली निगम को उन्होंने घाटे से उभारा है। आज मौजूदा समय में लोगों को निश्चिततौर पर बिजली कटों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन यह केवल सप्ताहभर की समस्या है, इसके बाद प्रदेश में बिजली समस्या से निजात मिल जाएगी। उन्होंने  कहा कि खेतों में ट्यूबवैल के लिए बिना कट के पांच घंटे बिजली आपूर्ति प्रदान की जाएगी।

उन्होंने कहा कि रात के समय लोड बढने के कारण बिजली के कट लगाने पड़ते हैं। बिजली मंत्री ने कहा कि पिछल दो साल में कोरोना काल के दौरान प्रदेश के 6304 गांवों में से 5600 गांवों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति प्रदान की है, इस दौरान प्रदेश के उद्योग बंद रहे हैं। लेकिन अब दिल्ली की आबादी भी फरीदाबाद, गुरुग्राम, बहादुरगढ़ व सोनीपत आदि क्षेत्र में आ रही है, जिससे प्रदेश में बिजली की खपत बढ गई है। उन्होंने कहा कि बिजली घर से व्यवस्था सुधारीकरण में हरियाणा का नाम अब देश में सबसे पहले लिया जाता है।

गांव की तरफ प्रधान प्रेम कुमार ने बिजली मंत्री का स्वागत किया और बिजली घर बने की तारीफ की |इस दौरान दादू पंथ से स्वामी सतराम, दलीप चेयरमैन, घणघस खाप प्रधान प्रेम कुमार, नीटू सरपंच,रामकेश पेटवाड़, आजाद वाल्मीकि, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विनोद चावला, संजय व सुल्तान सिंह मांढी, कृष्ण प्रधान, सरपंच प्रेम व रमेश कुमार, वेद प्रकाश घणघस, वजीर ङ्क्षसह, शीलू, ताराचंद, राजपाल घणघस, मुख्तयार नाई मुंढाल, सुशील शर्मा, मास्टर पाला राम, राज सिंह, कप्तान सतबीर ङ्क्षसह, हरिओम हिसार, धर्मपाल, संदीप सिहाग, वजीर ढोला, भूरू डिपो होल्डर सहित गांव के अनेक गणमान्य नागरिक व युवा मौजूद थे।

Tags: breaking newsbreaking news in hindicurrent newsdaily newsgoogle newshindi newshindi samacharlatest news in hindilive newsnational newsnews headlinesnews latestnews todaynews updateonline hindi newstoday news
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Mukul Rohatgi

मुकुल रोहतगी ने अटॉर्नी जनरल बनने से किया इनकार, केंद्र सरकार के प्रस्ताव को ठुकराया

4 years ago
Softlink Academy

Softlink Academy and Sitara Shipping sign MoU for industry-ready talent deployment and internships

9 months ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

NKN Media Brings International Property Expo to India

NKN Media Brings International Property Expo to India

June 4, 2026
Mumbai Leads Grand Celebration of Global Exhibitions Day 2026, Showcasing the Exhibition Industry's Role in Driving Economic Growth and Opportunities

Mumbai Leads Grand Celebration of Global Exhibitions Day 2026, Showcasing the Exhibition Industry's Role in Driving Economic Growth and Opportunities

June 4, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)